Hindi News Agency,Public Search Engine, Public directory - Express Media Service
राष्ट्रीय
27-Mar-2026

सोशल मीडिया पर PM मोदी की मिमिक्री पर सस्पेंड शिक्षक को हाईकोर्ट से राहत #MPNews #MadhyaPradesh #BreakingNews #HindiNews #IndiaNews #LatestNews #HighCourt #MPHighCourt #CourtRelief #LegalNews #Judgement #FreedomOfExpression सोशल मीडिया पर प्रधानमंत्री की मिमिक्री करते हुए वीडियो पोस्ट करने पर सस्पेंड किए गए शिक्षक को मध्यप्रदेश हाईकोर्ट की ग्वालियर खंडपीठ से बड़ी राहत मिली है। अदालत ने निलंबन आदेश की प्रभावशीलता पर रोक लगाते हुए मामले को पुनर्विचार के लिए संबंधित अधिकारी के पास भेज दिया है। कोर्ट ने साफ कहा कि सस्पेंशन का अधिकार होने का मतलब यह नहीं कि उसका इस्तेमाल मनमाने ढंग से किया जाए। शिवपुरी जिले के प्राथमिक शिक्षक साकेत कुमार पुरोहित को 13 मार्च 2026 को फेसबुक पर एक वीडियो पोस्ट करने के आरोप में निलंबित कर दिया गया था। वीडियो में उन्होंने प्रधानमंत्री की मिमिक्री करते हुए गैस सिलेंडर के बढ़ते दामों पर टिप्पणी की थी।