Hindi News Agency,Public Search Engine, Public directory - Express Media Service
राष्ट्रीय
26-Mar-2026

मर्यादा पुरूषोत्तम प्रभु श्रीराम की निकली भव्य शोभायात्रा जगह-जगह हुआ स्वागत पशु चिकित्सा विभाग के प्रभारी के मकान में शराबी शरारती तत्व ने मचायी तोड़फोड़ चोरी की बाइक के साथ दो चोर गिरफ्तार हट्टा थाना पुलिस ने कार्यवाही बालाघाट. मर्यादा पुरूषोत्तम भगवान श्रीराम का जन्म महोत्सव रामनवमी पर्व २६ मार्च को शहर मुख्यालय में हर वर्ष की तरह इस वर्ष भी धूमधाम से हर्षोल्लास के साथ भक्तिमय माहौल में मनाया गया है। सुबह से ही शहर के राजघाट समीप स्थित पुराने श्रीराम मंदिर व गोंदिया रोड स्थित नये श्रीराम मंदिर में प्रभु श्रीराम के दर्शनार्थ व पूजा अर्चना करने श्रद्धालुओं की भीड़ उमडऩे लगी थी। दोपहर १२ बजे प्रभु श्रीराम का जन्मोत्सव धूमधाम से मनाया गया। इस अवसर पर सुंदरकांड व हनुमान चालीसा एवं रामधुन सहित विभिन्न धार्मिक आयोजन किये गये। शाम को पुराने श्रीराममंदिर से प्रभु श्रीराम की भव्य शोभायात्रा निकाली गई। जो नगर के प्रमुख मार्गो का भ्रमण करते हुये पीजी कॉलेज समीप स्थित हनुमान मंदिर पहुंचकर संपन्न हुई। शोभायात्रा में करीब आधा दर्जन से अधिक जिले के प्रमुख डीजे धुमाल सहित बाहर से भी पहुंचे डीजे साउण्ड शामिल थे। इस दौरान क्षेत्रीय जनप्रतिनिधि राजनीतिक व सामाजिक संगठनों के पदाधिकारी सहित बड़ी संख्या में रामभक्त शामिल रहे। चैत्र नवरात्र की अष्टमी पर श्रद्धा और भक्ति का अद्भुत नजारा देखने को मिला। 26 मार्च को जिलेभर के देवी मंदिरों में भक्तों की भारी भीड़ उमड़ी। मां दुर्गा के आठवें स्वरूप मां महागौरी का विधि-विधान से पूजन किया गया। श्रद्धालुओं ने हलवा पूड़ी और पान का भोग अर्पित कर सुख-समृद्धि की कामना की। नगर के काली मंदिर दुर्गा मंदिर कालीपाठ और त्रिपुर सुंदरी मंदिर सहित अन्य सभी देवी मंदिरों में दिनभर हवन-पूजन और धार्मिक अनुष्ठान चलते रहे। मंदिरों में जय माता दी के जयकारों से माहौल भक्तिमय बना रहा। नगर मुख्यालय में पंडित दीनदयाल पुरम कालोनी में निवासरत पशु चिकित्सा विभाग के प्रभारी उपसंचालकर डॉक्टर राजेश्वर सिंह नगपुरे के मकान में तोड़फोड़ करने का मामला सामने आया हैं। यहां पर एक शरारती तत्व ने शराब के नशे में सामने बाउंड्रीवाल पर लगे लाईट लैंप और सीढ़ी के ऊपर लगी कांच को तोड़ दिया। इस घटनाक्रम से परिजनों में दहशत का माहौल हैं। जानकारी में आया कि यह वारदात बीती 25 व 26 मार्च की रात लगभग 12 से साढ़े 12 बजे की हैं। जिसकी सूचना पर 112 पुलिस वाहन भी पहुंची थी। लेकिन तत्व के खिलाफ कोई कार्यवाही नहीं की गई। पीड़ित परिवार की ओर से इस मामले में कोतवाली में एक शिकायत भी दी गई हैं . हट्टा थाना पुलिस ने चोरी के मामले में दो चोरों को गिरफ्तार किया है। दोनों के कब्जे से चोरी की बाइक भी बरामद की गई है। 11 मार्च को नेवरगांव खुर्द निवासी समारु उईके ने बाइक चोरी होने की रिपोर्ट दर्ज कराई थी। पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू की और संदेह के आधार पर दो युवकों को हिरासत में लिया। पूछताछ में दोनों आरोपी उदय सिंह धुर्वे निवासी मढका मंडई और मनीष टेकाम निवासी धुनधुनवारधा ने चोरी की वारदात कबूल कर ली। पुलिस ने दोनों आरोपियों को गिरफ्तार कर करीब 65 हजार रुपए की बाइक जब्त कर ली है और आगे की कार्रवाई जारी है। पुलिस थाना लांजी अंतर्गत आने वाले ग्राम ककोडी में लांजी बालाघाट मुख्य मार्ग पर खान दवाखाने के सामने स्कॉर्पियो और मोटरसाइकिल की जबरदस्त भिड़ंत में 4 लोग घायल हो गए जानकारी के अनुसार घायलों में 2 छत्तीसगढ़ छुईखदान निवासी भी हैं जो शादी समारोह में शामिल होने ग्राम कोच्चवाही जा रहे थे कोचेवाही निवासी लक्ष्मण यादव शादी समारोह में आए हुए मेहमानों को लेकर गांव जा रहे थे उसी वक्त ग्राम कटोरी में खान दवाखाना के सामने उनकी मोटरसाइकिल की स्कॉर्पियो से भिड़ंत हो गई जिसमें बाइक पर सवार लखन यादव 60 वर्ष और दर्शन यादव दोनों निवासी छुईखदान के साथ ही कोचेवाही निवासी लक्ष्मण यादव भी घायल हो गए वही एक नाबालिक को मामूली खर्च आई है . जिला मरार माली समाज द्वारा 26 मार्च गुरूवार को विश्व विजेता चक्रवती सम्राट अशोक की जन्म जयंती समारोह पहली बार शहर मुख्यालय में धूमधाम से हर्षोल्लास के साथ मनाई गई। इस अवसर पर स्थानीय माता सावित्री कन्या छात्रावास भवन पानी टंकी के समीप बूढ़ी से शहर में मोटर साइकिल रैली निकाली गई। जो प्रमुख मार्गो का भ्रमण करते हुये सरेखा फुले चौक में पहुंची। जहां महात्मा ज्योतिबा फुले व माता सावित्री फुले की प्रतिमा पर माल्यार्पण किया गया। तत्पश्चात रैली हनुमान चौक महावीर चौक से मेन रोड कालीपुतली चौक से जयस्तंभ चौक होते हुए कमला नेहरू सभागार पहुंची। जहां मंचीय कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस दौरान चक्रवती सम्राट अशोक की जयंती पर अवकाश घोषित किए जाने सहित अन्य मांगों को लेकर महामहिम राष्ट्रपति के नाम जिला प्रशासन को ज्ञापन सौंपा गया। अवैध शराब के खिलाफ पुलिस ने बड़ी कार्रवाई की है। थाना चांगोटोला पुलिस ने कार्रवाई करते हुए एक आरोपी को गिरफ्तार कर 134 लीटर अवैध अंग्रेजी शराब जब्त की है। शराब तस्करी में प्रयुक्त दो चौपहिया वाहनों को भी बरामद किया है। पुलिस को सूचना मिली थी कि दो चार पहिया वाहनों से शराब का अवैध परिवहन किया जा रहा है। सूचना पर पुलिस ने रेलवे फाटक पटादेह तिराहा के पास घेराबंदी कर वाहनों को रोका। इस दौरान एक वाहन चालक अंधेरे का फायदा उठाकर फरार हो गया जबकि दूसरे वाहन के चालक संदीप चौधरी निवासी नैनपुर जिला मंडला को मौके से गिरफ्तार कर लिया गया। पुलिस ने दोनों वाहनों समेत करीब 7 लाख रुपये का माल जब्त कर आबकारी एक्ट के तहत मामला दर्ज कर लिया है। फरार आरोपी की तलाश की जा रही है।