Hindi News Agency,Public Search Engine, Public directory - Express Media Service
राष्ट्रीय
25-Mar-2026

घरेलू विवाद में पति ने लोहे के पाइप से पत्नी की हत्या की रेलवे क्रॉसिंग पर की लूट और मारपीट दो आरोपी गिरफ्तार एक फरार दो माह से रोजगार सहायक लापता ग्रामीण हो रहे परेशान थाना क्षेत्र के अंतर्गत ग्राम अमोली (वार्ड क्रमांक 15) में मंगलवार की शाम एक दिल दहला देने वाली घटना सामने आई है। यहाँ आपसी मामूली विवाद इस कदर बढ़ा कि एक पति ने अपनी ही पत्नी की निर्मम हत्या कर दी। प्राप्त जानकारी के अनुसार रितेन्द्र यादव ने आवेश में आकर अपनी 30 वर्षीय पत्नी अंजू यादव पर लोहे के पाइप से ताबड़तोड़ हमला कर दिया। सिर और शरीर के अन्य हिस्सों में आई गंभीर चोटों के कारण अंजू ने मौके पर ही दम तोड़ दिया। घटना शाम करीब 4 से 5 बजे के बीच की बताई जा रही है मृतिका की सास गायत्री यादव ने बताया कि सुबह ही दोनों पति-पत्नी अपने बच्चों को टीका लगवाने अस्पताल ले गए थे। घर लौटने के बाद अंजू ने अपने पति को बड़े प्रेम से पपीता काटकर खिलाया भी था। इसके बाद अचानक किस बात को लेकर विवाद हुआ यह किसी को समझ नहीं आया। वारदात को अंजाम देने के बाद आरोपी घर से निकल गया। घर की बड़ी बहू ने जब आंगन में अंजू को लहूलुहान हालत में पड़ा देखा तब परिजनों के होश उड़ गए और तत्काल पुलिस को सूचना दी गई। कोतवाली थाना क्षेत्र के रेलवे क्रॉसिंग बूढ़ी के पास युवक से मारपीट और जबरन पैसे मांगने का मामला सामने आया है जिसमें पुलिस ने कार्रवाई करते हुए दो आरोपियों को गिरफ्तार किया है। घटना 22 मार्च की रात बूढ़ी रेलवे क्रॉसिंग के पास की है जहां मजदूरी कर लौट रहे युवक का रास्ता रोककर तीन युवकों ने शराब पीने के लिए पैसे मांगे। पैसे नहीं देने पर आरोपियों ने युवक के साथ मारपीट की जिसका वीडियो भी सामने आया है। कोतवाली पुलिस ने वीडियो और मुखबिर की सूचना के आधार पर अतुल उर्फ छोटू डहाके और अभिषेक फूलमारे को गिरफ्तार कर लिया है जबकि तीसरा आरोपी परमवीर कृष्णा शांडिल्य फरार है। पुलिस के मुताबिक आरोपी आदतन अपराधी हैं और उनके खिलाफ पहले भी कई मामले दर्ज हैं। फिलहाल फरार आरोपी की तलाश जारी है और पुलिस आगे की कार्रवाई में जुटी है। . जनपद पंचायत बालाघाट के ग्राम पंचायत पेण्डरई में पदस्थ रोजगार सहायक तिलकचंद दासरे पर ग्रामीणों ने लापरवाही दो माह से अनुपस्थित रहने और शराब के नशे में गांव में घुमते रहने के आरोप लगाए गए हैं। रोजगार के नहीं होने से ग्रामीणों को योजनाओं का लाभ नहीं मिल पा रहा है। ग्राम पंचायत सरपंच सहित अन्य ने बताया कि स्वच्छ भारत मिशन के तहत शौचालय निर्माण में भी अनियमितताएं हुई हैं। मामले की शिकायत पहले भी की गई लेकिन कार्रवाई नहीं हुई। आक्रोशित ग्रामीणों ने कलेक्टर को ज्ञापन सौंपकर सख्त कार्रवाई और पद से हटाने की मांग की है। लांजी क्षेत्र के ग्राम लाडसा में जय स्तंभ स्मारक की जमीन पर देर रात बिना अनुमति रानी अवंती बाई की प्रतिमा स्थापित किए जाने का मामला सामने आया है। ग्रामीणों ने मंगलवार को जनसुनवाई में पहुंचकर मामले की शिकायत की है। ग्रामीणों का आरोप है कि 22 मार्च की रात करीब 2 बजे जबरन कब्जा कर यह प्रतिमा लगाई गई जो कि नियम विरुद्ध है। इसको लेकर पहले भी शिकायत की गई लेकिन कार्रवाई नहीं हुई। ग्रामीणों ने अब कलेक्टर को ज्ञापन सौंपकर जांच और अवैध कब्जा हटाने की मांग की है। मध्यप्रदेश शिक्षक कांग्रेस ने मुख्यमंत्री के नाम ज्ञापन सौंपकर 20 से 25 साल से सेवा दे रहे शिक्षकों को टीईटी परीक्षा से छूट देने की मांग की है। संगठन पदाधिकारियों का कहना है कि सेवानिवृत्ति के करीब पहुंचे शिक्षकों पर यह अनिवार्यता थोपना अन्याय है। शिक्षकों ने चेतावनी दी है कि इस फैसले से उनमें असुरक्षा बढ़ रही है और इसका असर शिक्षा व्यवस्था पर भी पड़ेगा। उन्होंने टीईटी की अनिवार्यता सहित अन्य समस्याओं का शीघ्र निराकरण किए जाने की मांग की है। पीडीएस के राशन की अवैध खरीदी प्रशासन ने 6.50 क्विंटल राशन किया जब्त बालाघाट. जिले में सार्वजनिक वितरण प्रणाली के खाद्यान्न की अवैध खरीदी का मामला सामने आया है जहां प्रशासन ने बड़ी कार्रवाई की है। किरनापुर विकासखंड के ग्राम परसवाड़ा में कनिष्ठ आपूर्ति अधिकारी मिलन तिवारी ने गुप्त सूचना के आधार पर कार्रवाई करते हुए 6.50 क्विंटल खाद्यान्न जब्त किया है। जांच के दौरान राजेश पांचे के घर से 4.50 क्विंटल चावल और 2 क्विंटल गेहूं बरामद हुआ जो पीडीएस के तहत वितरित किया जाना था। मौके पर ही खाद्यान्न जब्त कर उचित मूल्य दुकान को सौंप दिया गया है। प्रशासन ने मामले में प्रकरण दर्ज कर आगे की कार्रवाई शुरू कर दी है। अधिकारियों ने चेतावनी दी है कि पीडीएस खाद्यान्न के दुरुपयोग पर सख्त कार्रवाई की जाएगी। जिला अस्पताल में भगतसिंह की प्रतिमा पर माल्यार्पण कर दी श्रद्धाजंलि बालाघाट. शहीदे आजम भगतसिंह के बलिदान दिवस पर सिक्ख यूथ संगठन द्वारा शहीद भगतसिंह अस्पताल (जिला अस्पताल) परिसर में स्थापित भगतसिंह की प्रतिमा पर माल्यार्पण कर उन्हें श्रद्धाजंलि दी गई। इस दौरान उपस्थितजनों ने शहीद भगतसिंह अमर रहे के जयघोष करते हुये भगतसिंह के जीवन से युवाओं को प्रेरणा लेने का आव्हान किया गया। अस्पताल में भर्ती मरीजों एवं उनके परिजनों को फल वितरित कर सेवा कार्य भी किया गया।