Hindi News Agency,Public Search Engine, Public directory - Express Media Service
अंतर्राष्ट्रीय
27-Mar-2026

‘रामायण’ से जुड़ा बड़ा अपडेट हनुमान जयंती पर होगा ग्रैंड रिवील 2026 की बहुप्रतीक्षित फिल्म ‘रामायण’ को लेकर बड़ा अपडेट सामने आया है। फिल्म में भगवान राम की अगली झलक 2 अप्रैल हनुमान जयंती के मौके पर जारी की जाएगी। फिल्म के को-प्रोड्यूसर नमित मल्होत्रा ने राम नवमी के दिन सोशल मीडिया पर पोस्ट शेयर कर इसकी जानकारी दी। उन्होंने बताया कि यह प्रोजेक्ट पूरी श्रद्धा जिम्मेदारी और भव्यता के साथ बनाया जा रहा है ताकि रामायण की सच्ची भावना को जीवंत किया जा सके। साथ ही उन्होंने यह भी कहा कि इस खास मौके को ग्लोबल लेवल पर फैंस के साथ सेलिब्रेट किया जाएगा। ‘धुरंधर 2’ का धमाका 1000 करोड़ क्लब में बनाई खास जगह रणवीर सिंह की फिल्म ‘धुरंधर 2: द रिवेंज’ बॉक्स ऑफिस पर लगातार शानदार प्रदर्शन कर रही है। फिल्म ने वर्ल्डवाइड 1067 करोड़ रुपए का कलेक्शन कर लिया है और यह अब भारत की 8वीं सबसे ज्यादा कमाई करने वाली फिल्म बन गई है। इसने पठान और कल्कि 2898 एडी जैसी बड़ी फिल्मों को पीछे छोड़ दिया है। ट्रेड रिपोर्ट्स के अनुसार रिलीज के आठवें दिन भी फिल्म ने करीब 49.70 करोड़ रुपए का कलेक्शन कर अपनी मजबूत पकड़ बनाए रखी है। फिटनेस को लेकर चर्चा में शिल्पा शेट्टी सोशल मीडिया पर मिली-जुली प्रतिक्रिया शिल्पा शेट्टी एक बार फिर अपनी फिटनेस को लेकर चर्चा में हैं। 50 साल की उम्र में भी उनकी फिटनेस और एक्टिव लाइफस्टाइल लोगों को प्रेरित करती है। हाल ही में एक इवेंट में उनकी उपस्थिति के बाद सोशल मीडिया पर जहां कई लोगों ने उनकी तारीफ की वहीं कुछ यूजर्स ने उन्हें ट्रोल भी किया। शिल्पा अक्सर अपने फिटनेस वीडियो और हेल्थ टिप्स फैंस के साथ शेयर करती रहती हैं। ‘क्योंकि सास भी कभी बहू थी 2’ बंद होने की खबरों पर आया जवाब लोकप्रिय टीवी शो क्योंकि सास भी कभी बहू थी 2 को लेकर चल रही बंद होने की खबरों पर अब चैनल ने सफाई दी है। शो में स्मृति ईरानी तुलसी विरानी के किरदार में नजर आ रही हैं और इसे महिला दर्शकों का अच्छा रिस्पॉन्स मिल रहा है। चैनल ने स्पष्ट किया है कि शो को बंद करने की खबरें पूरी तरह बेबुनियाद हैं और फिलहाल इसके खत्म होने की कोई योजना नहीं है। शो की टीआरपी भी अच्छी बनी हुई है जिससे यह दर्शकों के बीच अपनी पकड़ बनाए हुए है।