Hindi News Agency,Public Search Engine, Public directory - Express Media Service
राष्ट्रीय
26-Mar-2026

डंपर से टकराकर बस में आग 14 जिंदा जले आंध्र प्रदेश के मरकापुरम जिले में रायवरम के पास गुरुवार को एक सड़क हादसा हुआ। एक प्राइवेट ट्रैवल बस और डंपर में टक्कर हो गई। टक्कर लगते ही बस में आग लग गई। बस में सवार 14 यात्री जिंदा जल गए। वहीं 23 घायल हैं। अधिकारियों ने बताया कि हरिकृष्णा ट्रैवल्स की बस तेलंगाना के निर्मल से नेल्लोर जा रही थी। हादसा सुबह 6:00 बजे के करीब हुआ। आग पर करीब तीन घंटे में काबू पाया गया। मरकापुरम के SP वी हर्षवर्धन राजू ने कहा डंपर ड्राइवर समेत 23 घायलों को अस्पताल में भर्ती कराया गया है। बस में 35 से ज्यादा यात्री सवार थे। घटना की पूरी जानकारी जुटाने की कोशिश की जा रही है। मुख्यमंत्री एन चंद्रबाबू नायडू ने लोगों की मौत पर दुख जताया। राहुल बोले- हॉस्पिटल में पूरी रात सोफे पर सोया कांग्रेस पार्लियामेंट्री पार्टी की चेयरपर्सन सोनिया गांधी पिछले दो दिनों से दिल्ली के सर गंगा राम हॉस्पिटल में एडमिट हैं। सोनिया को पेट और यूरिनरी इंफेक्शन के चलते मंगलवार रात 10:22 बजे भर्ती कराया गया था। कांग्रेस सांसद राहुल गांधी मां की देखभाल के लिए अस्पताल में ही रहे। राहुल ने कांग्रेस के सोशल मीडिया अकाउंट पर एक वीडियो पोस्ट किया। बताया ‘मैं हॉस्पिटल में अपनी मां के कमरे में एक छोटे से सोफे पर सो रहा था। मैं भी हर बेटे की तरह अपनी मां की सेहत को लेकर बहुत परेशान हूं। थरूर बोले- केरल में भाजपा जीरो सीट वाली पार्टी केरल विधानसभा चुनाव से पहले कांग्रेस सांसद शशि थरूर ने यूनाइटेड डेमोक्रेटिक फ्रंट (UDF) की जीत पर भरोसा जताया। थरूर ने कहा कि केरल में BJP जीरो सीट वाली पार्टी है। असली मुकाबला UDF और LDF के बीच है। हमारे पास अच्छे उम्मीदवार और अनुभवी उम्मीदवार हैं। थरूर ने आगे कहा कि लोग LDF के गलत शासन से थक चुके हैं और BJP इसका जवाब नहीं है क्योंकि उनमें कोई क्षमता नहीं है। विधानसभा में अगर उन्हें एक दो या तीन सीटें मिलती हैं तो वे बड़ी जीत का दावा करेंगे। जिसका कोई मतलब नहीं है। अजित पवार की मौत के बाद पार्टी हथियाने की कोशिश एनसीपी (एसपी) विधायक रोहित पवार ने दावा किया कि अजित पवार की मौत के बाद प्रफुल्ल पटेल समेत तीन नेताओं ने एनसीपी (अजित पवार) पर कब्जा करने की कोशिश की थी। रोहित पवार ने कहा कि अजित पवार की मौत के 18 दिन बाद 16 फरवरी को प्रफुल्ल पटेल सुनील तटकरे और बृजमोहन श्रीवास्तव ने चुनाव आयोग को लेटर भेजा था। लेटर में कहा गया कि पार्टी संविधान में बदलाव किया गया है। अब सभी अधिकार वर्किंग प्रेसिडेंट को दिए जाएं। एमपी-राजस्थान में अगले 4 दिन बारिश का अलर्ट राजस्थान और मध्य प्रदेश सहित पांच राज्यों में एक बार फिर मौसम बदलने वाला है। MP में मार्च महीने में तीसरी बार तेज गर्मी की बजाय बारिश होगी। मौसम विभाग ने अगले चार दिन आंधी-बारिश का अलर्ट जारी किया है। उज्जैन ग्वालियर चंबल और सागर में ज्यादा असर रहेगा। राजस्थान में पश्चिमी विक्षोभ (वेस्टर्न डिस्टर्बेंस) के असर से बुधवार दोपहर बाद मौसम में बदलाव हुआ। बीकानेर जयपुर अजमेर जोधपुर संभाग के अधिकांश हिस्सों में बादल छाए। गुरुवार को भी चार जिलों में बारिश की चेतावनी है।