Hindi News Agency,Public Search Engine, Public directory - Express Media Service
अंतर्राष्ट्रीय
25-Mar-2026

कुमाता की क्रूरता! जीवन देने वाली कोख ने ही छीना जीवन कुएं में मिला नवजात का भ्रूण कल आएंगे सीएम मोहन यादव छिंदवाड़ा-पांढुर्णा को मिलेगी करोड़ो की सौगात दिनदहाड़े सूने मकान में सेंध नकदी और जेवर सहित लाखों की चोरी 11 सूत्रीय मांगों को लेकर किसान कांग्रेस का प्रदर्शन कलेक्टर को सौंपा ज्ञापन अफवाहों से पेट्रोल पंपों पर भीड़ स्टॉक करने उमड़े वाहन चालक छिंदवाड़ा शहर के नागपुर रोड स्थित पाठढ़ाना के पांच घर क्षेत्र में एक दिल दहला देने वाली घटना सामने आई है जिसने इंसानियत को झकझोर कर रख दिया है। जिस कोख में जीवन पलता है उसी कोख ने जब बेरहमी से जीवन को ठुकरा दिया तो पूरा इलाका सन्न रह गया। एक कुएं से 8 से 9 माह के नवजात का भ्रूण मिलने से क्षेत्र में सनसनी फैल गई है बताया जा रहा है कि यह वही कुआं है जिससे आसपास के कई घरों में पानी की सप्लाई होती है।क्षेत्र निवासी दुर्गा चौबितकर जब पानी भरने के लिए मोटर चालू करने पहुंचीं तभी उनकी नजर कुएं में पड़े भ्रूण पर पड़ी। यह दृश्य इतना भयावह था कि उनकी चीख निकल गई।सूचना मिलते ही डायल 112 के माध्यम से पुलिस को खबर दी गई। कोतवाली पुलिस ने मौके पर पहुंची और जांच शुरू कर दी है। प्रदेश के मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव कल छिंदवाड़ा और पांढुर्णा जिले के दौरे पर रहेंगे। वे दोनों जिलों में 800 करोड़ रुपये से अधिक के विकास कार्यों का लोकार्पण और भूमिपूजन करेंगे।सौंसर के जामसांवली में हनुमान लोक परियोजना के तहत भव्य सभामंडप सहित कई कार्यों का लोकार्पण होगा। पांढुर्णा जिले में 67 विकास कार्यों की सौगात दी जाएगी जिनमें नए कार्यों का भूमिपूजन भी शामिल है।दोपहर में सीएम सिहोरामाल स्थित रामेश्वर धाम पहुंचकर सहस्त्र चंडी महायज्ञ में शामिल होंगे।इसके बाद छिंदवाड़ा में आमसभा को संबोधित कर विकास योजनाओं की जानकारी देंगे। शहर के देहात थाना क्षेत्र में चोरों के हौसले बुलंद नजर आ रहे हैं जहां दिनदहाड़े एक सूने मकान में चोरी की वारदात सामने आई है।संजू ढाबा के पीछे स्थित मकान का ताला तोड़कर अज्ञात बदमाश अंदर घुसे और अलमारी में रखी नकदी व सोने के जेवर पार कर दिए।प्रार्थी नितिन सिंह ठाकुर के अनुसार चोर करीब सवा लाख रुपए नगद और तीन तोला सोना चोरी कर ले गए।दोपहर में घर लौटने पर घटना का खुलासा हुआ जिसके बाद तुरंत पुलिस को सूचना दी गई।मौके पर पहुंची पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है और सीसीटीवी फुटेज खंगाले जा रहे हैं बुधवार को किसान कांग्रेस संगठन ने किसानों की विभिन्न समस्याओं को लेकर कलेक्टर कार्यालय पहुंचकर मुख्यमंत्री के नाम ज्ञापन सौंपा।संगठन ने केसीसी लोन की अंतिम तिथि बढ़ाने गेहूं-चना के उचित समर्थन मूल्य तय करने और बिजली बिल माफी की मांग उठाई।साथ ही ओलावृष्टि से प्रभावित किसानों के सर्वे और मुआवजा देने तथा मंडी व्यवस्थाओं में सुधार की बात कही गई।इस दौरान बड़ी संख्या में किसान और संगठन के पदाधिकारी उपस्थित रहे। जिले के मोहखेड़ उमरानाला तंसरामाल और बदनूर क्षेत्र में बुधवार सुबह अफवाहों के चलते पेट्रोल पंपों पर अचानक भीड़ उमड़ पड़ी। वाहन चालक लंबी कतारों में लगकर डीजल-पेट्रोल भरवाने और स्टॉक करने में जुटे नजर आए।हालांकि छिंदवाड़ा पेट्रोलियम एसोसिएशन के अध्यक्ष अनिल राठी ने स्पष्ट किया कि ईंधन की कोई कमी नहीं है और सभी पंपों पर पर्याप्त स्टॉक उपलब्ध है।उन्होंने लोगों से अपील की है कि अफवाहों पर ध्यान न दें और सामान्य रूप से ईंधन भरवाएं। छिंदवाड़ा जिले के ग्राम मडुआ खुर्द में पारिवारिक जमीनी को लेकर चल रहा विवाद हिंसक हो गया।15 मार्च की सुबह खेत में फसल काटने को लेकर शुरू हुआ विवाद देखते ही देखते मारपीट में बदल गया।पीड़िता रोशनी ने आरोप लगाया कि आरोपि शरद उइके ओर धर्मेंद्र उइके ने लाठी-डंडों और पत्थरों से हमला कर गाली-गलौज की।साथ ही जान से मारने की धमकी भी दी हैघटना के बाद महिला की शिकायत पर पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। छिंदवाड़ा के श्री रामेश्वर धाम सिहोरामाल में चल रहा 1008 कुंडीय सहस्त्र चंडी महायज्ञ आज 26 मार्च को पूर्णाहुति के साथ संपन्न होगा।महायज्ञ के अंतिम दिन मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव और नागपुर के प्रभारी मंत्री चंद्रशेखर बावनकुले सहित कई विशिष्ट अतिथि शामिल होंगे।19 मार्च से शुरू इस आयोजन में अब तक लाखों श्रद्धालु यज्ञशाला की परिक्रमा कर पुण्य लाभ अर्जित कर चुके हैं कल दोपहर पूर्णाहुति के साथ विशाल भंडारे का आयोजन किया जाएगा जिसमें बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं के पहुंचने की संभावना है छिंदवाड़ा जिले के मोहखेड़ थाना क्षेत्र अंतर्गत खुनाझिरकलां में निर्माणाधीन मकान से बिजली वायर चोरी का मामला सामने आया था। पुलिस ने मामले में त्वरित कार्रवाई करते हुए सिवनी निवासी इमरान खान और नरेंद्र नेवारे को गिरफ्तार कर लिया है।आरोपियों ने मकान की छत के रास्ते अंदर घुसकर करीब 40 हजार रुपये के बिजली वायर चोरी किए थे।जांच के दौरान तकनीकी साक्ष्यों के आधार पर दोनों आरोपियों को पकड़ा गया।पुलिस ने आरोपियों के पास से चोरी किया गया वायर और एक ऑटो वाहन भी जब्त किया है। शहर में अवैध अतिक्रमण के खिलाफ नगर निगम ने सख्त अभियान चलाया।आयुक्त सी.पी. राय के निर्देश पर ईएलसी चौक नागपुर रोड चंदनगांव और इमलीखेड़ा सहित कई क्षेत्रों में कार्रवाई की गई।इस दौरान गुमठियां हटाई गईं और अवैध तिरपाल भी जब्त किए गए।नगर निगम ने पहले मुनादी कर संबंधित लोगों को सूचना दी थी।निगम ने साफ किया कि शहर को अतिक्रमण मुक्त बनाने के लिए यह अभियान आगे भी जारी रहेगा। छिंदवाड़ा जिला बैडमिंटन संघ द्वारा आयोजित सम्मान समारोह में लेफ्टिनेंट अर्नव करड़े का अभिनंदन किया गया।अर्नव करड़े ने कड़े परिश्रम और प्रशिक्षण के बाद भारतीय सेना में लेफ्टिनेंट बनकर जिले को गौरवान्वित किया है।समारोह में संघ के पदाधिकारियों और खिलाड़ियों ने उनका सम्मान कर उज्ज्वल भविष्य की कामना की।इस दौरान “भारत माता की जय” के नारों से बैडमिंटन हॉल गूंज उठा। शहर के चंदनगांव स्थित आंबेडकर वाटिका से डॉ. बाबासाहेब आंबेडकर के नाम का शिलान्यास पत्थर गायब होने का मामला सामने आया है। घटना को लेकर समाज ने कड़ी नाराजगी जताते हुए कोतवाली थाने में शिकायत दर्ज कराई है।संगठन ने जल्द एफआईआर दर्ज कर पत्थर की पुनः स्थापना और दोषियों पर सख्त कार्रवाई की मांग की है