ओलावृष्टि से फसल बर्बाद किसानों ने मुआवजे की लगाई गुहार जल संकट पर भड़की जनतावार्डवासियों ने नगरपालिका को घेरा सड़क हादसे में दो युवकों की मौत जनगणना 2027 की तैयारियां शुरू फील्ड ट्रेनर्स का प्रशिक्षण हुआ प्रारंभ विश्व क्षय दिवस पर 100 दिवसीय टीबी मुक्त अभियान शुरू जिले के ग्राम साजवा क्षेत्र के किसानों ने मंगलवार को जनसुनवाई के दौरान कलेक्टर के नाम ज्ञापन सौपकर फसल नुकसान पर मुआवजे की मांग की है। किसानों का कहना है कि 19 मार्च को हुई तेज ओलावृष्टि से उनकी गेहूं सहित अन्य फसलें लगभग 90 प्रतिशत तक नष्ट हो गईं। इससे किसानों को भारी आर्थिक नुकसान उठाना पड़ा है। उन्होंने प्रशासन से मौके पर निरीक्षण कर उचित मुआवजा दिलाने की मांग की है। परासिया में बढ़ती गर्मी के साथ जल संकट गहराता जा रहा है कई वार्डों में 10 से 12 दिन में भी पानी नहीं मिल पा रहा।मंगलवार को वार्ड 1 और 2 के रहवासी पार्षद और कांग्रेस पदाधिकारी नगर पालिका पहुंचे और जमकर घेराव कर प्रदर्शन किया।लोगों का आरोप है कि लंबे समय से पानी सप्लाई ठप है जिससे रोजमर्रा की जिंदगी बुरी तरह प्रभावित हो रही है जानकारी के मुताबिक पेंच नदी का बांध सूखने और बोरवेल का जलस्तर गिरने से स्थिति और खराब हो गई है।कई वार्डों में सप्ताह में सिर्फ एक दिन पानी मिल रहा है जिससे जनता में भारी आक्रोश है। शहर के नागपुर रोड स्थित महाजन लॉन के सामने मंगलवार दोपहर एक दर्दनाक हादसा हो गया।तेज रफ्तार स्कूटी अनियंत्रित होकर डिवाइडर से टकराई जिससे परवेश उईके की मौके पर ही मौत हो गई।वहीं गंभीर रूप से घायल रणजीत कवरेती को जिला अस्पताल ले जाया गया जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया।दोनों युवककोलाढ़ाना के निवासी बताए जा रहे है। कलेक्टर एवं प्रमुख जनगणना अधिकारी हरेंद्र नारायन के मार्गदर्शन में नगर निगम छिंदवाड़ा सभाकक्ष में जनगणना 2027 के प्रथम चरण के लिए प्रशिक्षण शुरू हुआ।जिला जनगणना अधिकारी पुष्पेंद्र निगम ने बताया कि फील्ड ट्रेनर्स की प्रथम बैच का तीन दिवसीय प्रशिक्षण 24 से 26 मार्च तक आयोजित किया जा रहा है।इस प्रशिक्षण में 36 फील्ड ट्रेनर्स को मकान सूचीकरण एवं गणना की प्रक्रिया की जानकारी दी जा रही है।प्रशिक्षण प्राप्त करने के बाद ये ट्रेनर्स प्रगणकों एवं पर्यवेक्षकों को प्रशिक्षित करेंगे। छिंदवाड़ा में विश्व क्षय दिवस के मौके पर “टीबी मुक्त भारत अभियान ” के तहत 100 दिवसीय विशेष अभियान की शुरुआत हुई।कलेक्टर हरेंद्र नारायन ने एमएमयू वाहनों को हरी झंडी दिखाकर अभियान का शुभारंभ किया।अभियान के दौरान जिले के चिन्हित क्षेत्रों में टीबी की स्क्रीनिंग एक्स-रे और निःशुल्क जांच की जाएगी।टीबी मरीजों को फूड बास्केट और पोषण योजना के तहत आर्थिक सहायता भी दी जा रही है।प्रशासन ने लोगों से जागरूक होकर टीबी मुक्त समाज बनाने में सहयोग की अपील की है। छिंदवाड़ा में नगर निगम द्वारा अतिक्रमण के खिलाफ अभियान तेज कर दिया गया है। आयुक्त सी.पी. राय के निर्देश पर बुधवार को विभिन्न क्षेत्रों में अनाउंसमेंट कर दुकानदारों और ठेला व्यवसायियों को समझाइश दी गई।नगर निगम टीम ने स्पष्ट कहा कि सभी व्यापारी अपना सामान निर्धारित स्थान पर ही रखें।सड़क और सार्वजनिक स्थानों पर अतिक्रमण करने वालों पर सख्त कार्रवाई की चेतावनी भी दी गई। सतपुड़ा लॉ कॉलेज में अंतरपीढ़ीगत समन्वय विषय पर एक दिवसीय जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किया गया। कार्यक्रम की शुरुआत माँ सरस्वती पूजन और वंदे मातरम के साथ हुई। प्रथम व द्वितीय सत्र में वक्ताओं ने छात्रों को बुजुर्गों के साथ संबंध मजबूत करने और सामाजिक जिम्मेदारियों के निर्वहन के बारे में जानकारी दी। वक्ताओं ने कहा कि सांस्कृतिक परंपराओं को आधुनिक पीढ़ी से जोड़ना आवश्यक है। कार्यक्रम में प्राध्यापकगण एवं छात्र-छात्राएं बड़ी संख्या में उपस्थित रहे। छिंदवाड़ा में वर्षप्रतिपदा के अवसर पर पोला ग्राउंड में भव्य नाट्य मंचन का आयोजन हुआ। आरएसएस प्रथम सर संघ संचालक डॉ. केशव बलिराम हेडगेवार के जीवन पर आधारित इस प्रस्तुति ने राष्ट्रभक्ति और संगठन शक्ति का संदेश दिया।नादब्रह्म संस्था नागपुर के कलाकारों ने प्रभावशाली अभिनय से दर्शकों का मन मोह लिया।कार्यक्रम में बड़ी संख्या में नागरिक और गणमान्य अतिथि उपस्थित रहे। सरदार भगत सिंह मित्र मंडल द्वारा अमर शहीद भगत सिंह सुखदेव और राजगुरु के बलिदान दिवस पर कल 25 मार्च को भव्य मशाल यात्रा निकाली जाएगी। शाम 6 बजे रेलवे स्टेशन स्थित हनुमान मंदिर पर एकत्रीकरण एवं श्रद्धांजलि दी जाएगी। इसके बाद शाम 7:30 बजे मशाल यात्रा अमित ठेंगे चौक तक निकलेगी। शहर के बुधवारी बाजार स्थित शैलपुत्री माता मंदिर में नवरात्रि पर आस्था का अनूठा दृश्य देखने को मिल रहा है। स्थानीय कलाकार रजत गढ़ेवाल रंगोली साधना के माध्यम से मां की भव्य आकृति उकेर रहे हैं। करीब 25 घंटे की कठिन साधना से तैयार हो रही इस रंगोली में विभिन्न शक्तिपीठों की माताओं का चित्रण किया जा रहा है।कलाकार का उद्देश्य है कि जो श्रद्धालु मंदिर नहीं पहुंच पाते वे भी इस कला के माध्यम से माता के दर्शन कर सकें। शहर के कोऑपरेटिव बैंक कॉलोनी स्थित सर्वमंगला दुर्गा मंदिर में चैत्र नवरात्रि के पावन अवसर पर कॉलोनी की महिलाओं द्वारा सामूहिक सुहागले का आयोजन किया गया। इस धार्मिक आयोजन में बड़ी संख्या में महिलाओं ने उत्साहपूर्वक भाग लिया और माता रानी की विधि-विधान से पूजा-अर्चना की।कार्यक्रम में करीब 80 महिलाओं ने सहभागिता की और पारंपरिक वेशभूषा में सुहागले की रस्म निभाई ओर परिवार की सुख समृद्धि की कामना की मंगलवार को कलेक्टर हरेंद्र नारायन के मार्गदर्शन में आयोजित जनसुनवाई में एडीएम धीरेन्द्र सिंह ने 115 आवेदकों की समस्याएं सुनी।जिले के शहरी व ग्रामीण क्षेत्रों से आए लोगों ने विभिन्न मामलों में आवेदन प्रस्तुत किए।जनसुनवाई में सीमांकन भू-अधिकार पट्टा प्रमाण पत्र और संपत्ति विवाद से जुड़े मामले सामने आए अधिकारियों ने संबंधित विभागों को त्वरित निराकरण के निर्देश दिए। बुधवारी बाजार स्थित शैलपुत्री माता मंदिर में नवरात्रि के अवसर पर भक्तों की भारी भीड़ उमड़ी।पंचमी के दिन आयोजित महाआरती में हजारों श्रद्धालु शामिल हुए।भक्तों ने पूजा-अर्चना कर पुण्य लाभ अर्जित किया।