Hindi News Agency,Public Search Engine, Public directory - Express Media Service
राष्ट्रीय
25-Mar-2026

कुवैत के एयरपोर्ट पर ईरान का ड्रोन अटैक अमेरिका-इजराइल और ईरान जंग का आज 26वां दिन है। ईरान ने मंगलवार रात कुवैत के इंटरनेशनल एयरपोर्ट ड्रोन अटैक किया जिससे वहां मौजूद फ्यूल टैंक में आग लग गई। कुवैत की सेना ने जवाबी कार्रवाई की है। उन्होंने कहा कि अगर कहीं धमाके की आवाज सुनाई दे रही है तो वह दुश्मन के ड्रोन और मिसाइलों को हवा में ही मार गिराने की वजह से है। अजित पवार प्लेन क्रैश मामले में बेंगलुरु में FIR महाराष्ट्र के बारामती में हुए विमान हादसे में डिप्टी सीएम अजित पवार की मौत के मामले में बेंगलुरु में जीरो FIR दर्ज की गई है। FIR उनके भतीजे और एनसीपी (एसपी) विधायक रोहित पवार की शिकायत पर दर्ज हुई है। उन्होंने हादसे को आपराधिक साजिश बताया है। उन्होंने FIR में 5 मुख्य आरोप लगाए हैं। रोहित ने कहा कि उन्होंने मुंबई के मरीन ड्राइव पुलिस स्टेशन बारामती पुलिस और महाराष्ट्र CID से संपर्क किया लेकिन कहीं भी FIR दर्ज नहीं की गई। भाजपा बोली- ओवैसी बंगाल में घुसने की कोशिश कर रहे पश्चिम बंगाल चुनाव प्रचार के लिए AIMIM चीफ असदुद्दीन ओवैसी के कोलकाता पहुंचने पर BJP नेता दिलीप घोष ने कहा ओवैसी लंबे समय से बंगाल में घुसने की कोशिश कर रहे हैं। कई पार्टियां दूसरी जगहों पर सफल हुई हैं लेकिन बंगाल में लोग किसी को जल्दी स्वीकार नहीं करते। उन्हें काम करना होगा लड़ना होगा फिर बंगाल उन्हें स्वीकार करेगा। गिरोह के 10 मेंबर को गिरफ्तार किया दिल्ली पुलिस की क्राइम ब्रांच ने अंतरराष्ट्रीय हथियार तस्कर गिरोह के 10 सदस्यों को पकड़ा है। यह मॉड्यूल पाकिस्तान नेपाल और बांग्लादेश से जुड़ा हुआ था। इसे दिल्ली के वॉल्ड सिटी इलाके से ऑपरेट किया जा रहा था। इसके पास से 21 हाई-एंड विदेशी हथियार बरामद किए गए हैं। इनमें सबमशीन गन के अलावा PX-5.7 पिस्टल PX-3 पिस्टल शैडो CZ पिस्टल बेरेटा टॉरस और वाल्थर जैसे अत्याधुनिक हथियार शामिल हैं। पुलिस के अनुसार PX-5.7 पिस्टल आमतौर पर स्पेशल फोर्सेज द्वारा इस्तेमाल की जाती है जिससे इस गिरोह की गंभीरता का अंदाजा लगाया जा सकता है। राजस्थान में बारिश की संभावना देश में बारिश और तेज गर्मी दोनों का असर देखने को मिल रहा है। वेस्टर्न डिस्टर्वेंस एक्टिव होने से मध्य प्रदेश राजस्थान पंजाब हरियाणा यूपी में 27 मार्च के बाद से बारिश की संभावना बन रही है। साथ ही इन राज्यों में दिन का तापमान भी फिर से बढ़ने लगा है।