Hindi News Agency,Public Search Engine, Public directory - Express Media Service
अंतर्राष्ट्रीय
21-Mar-2026

‘धुरंधर 2’ का बॉक्स ऑफिस पर धमाका 19 मार्च को रिलीज हुई फिल्म धुरंधर 2 को दर्शकों का जबरदस्त रिस्पॉन्स मिल रहा है। फिल्म ने पेड प्रीव्यू और दूसरे दिन की कमाई मिलाकर 200 करोड़ रुपए से ज्यादा का कलेक्शन कर लिया है। ओपनिंग डे पर फिल्म ने 102.55 करोड़ रुपए कमाए जबकि दूसरे दिन 80.72 करोड़ रुपए का कलेक्शन किया। इस तरह फिल्म का कुल कलेक्शन 226.27 करोड़ रुपए तक पहुंच गया है। रणवीर सिंह की यह फिल्म उनके करियर की अब तक की सबसे बड़ी हिट बन गई है और वर्ल्डवाइड भी कई फिल्मों को पीछे छोड़ चुकी है। सक्सेस पार्टी में रणवीर दीपिका कॉन्सर्ट में दिखीं फिल्म की सफलता को सेलिब्रेट करने के लिए मुंबई में एक आफ्टर पार्टी आयोजित की गई जिसमें रणवीर सिंह फिल्म की कास्ट और क्रू के साथ नजर आए। हालांकि उनकी पत्नी दीपिका पादुकोण इस पार्टी में शामिल नहीं हुईं। उसी दिन दीपिका रणवीर की बहन रितिका भवनानी और मां अंजू भवनानी के साथ सितारवादक ऋषभ शर्मा के कॉन्सर्ट में पहुंचीं। सोशल मीडिया पर वायरल वीडियो में दीपिका कॉन्सर्ट के दौरान एंजॉय करती और परिवार के साथ बातचीत करती नजर आईं। अक्षय कुमार ने चक नॉरिस को दी श्रद्धांजलि अक्षय कुमार ने हॉलीवुड अभिनेता चक नॉरिस के निधन पर दुख जताया है। अक्षय ने कहा कि मार्शल आर्ट सीखते समय उन्होंने चक नॉरिस की कई फिल्में देखीं जो उनके लिए सिर्फ मनोरंजन नहीं बल्कि सीख भी थीं। उन्होंने X (ट्विटर) पर पोस्ट करते हुए लिखा कि ‘वे ऑफ द ड्रैगन’ और ‘मिसिंग इन एक्शन’ जैसी फिल्मों में चक नॉरिस का अनुशासन ताकत और स्क्रीन प्रेजेंस उन्हें हमेशा प्रेरित करती रही। इब्राहिम-पलक की नजदीकियां चर्चा में इब्राहिम अली खान इन दिनों अपने करियर से ज्यादा पर्सनल लाइफ को लेकर सुर्खियों में हैं। उनका नाम एक्ट्रेस पलक तिवारी के साथ जोड़ा जा रहा है। हाल ही में दोनों को साथ देखा गया हालांकि इब्राहिम पैपराजी से बचते नजर आए। इस दौरान उनके साथ सारा अली खान भी मौजूद थीं जिन्होंने मीडिया को देखकर मुस्कुराकर रिएक्ट किया। उस्ताद भगत सिंह’ से आगे निकली ‘धुरंधर 2’ फिल्म धुरंधर 2 ने बॉक्स ऑफिस पर शानदार प्रदर्शन करते हुए दूसरी फिल्मों को पीछे छोड़ दिया है। खासतौर पर साथ रिलीज हुई उस्ताद भगत सिंह के मुकाबले यह फिल्म कमाई के मामले में काफी आगे निकल गई है। दूसरे दिन ही 200 करोड़ क्लब में एंट्री लेने के साथ ‘धुरंधर 2’ ने कई रिकॉर्ड तोड़ दिए हैं और इसे साल की सबसे बड़ी ब्लॉकबस्टर फिल्मों में गिना जा रहा है।