Hindi News Agency,Public Search Engine, Public directory - Express Media Service
अंतर्राष्ट्रीय
11-Mar-2026

मॉडल ने पति पर लगाए लव जिहाद के आरोप मिस इंडिया अर्थ 2019 रह चुकीं पॉपुलर मॉडल सयाली सुर्वे ने पति पर जबरदस्ती धर्म परिवर्तन करवाने और शारीरिक-मानसिक शोषण करने के कई गंभीर आरोप लगाए हैं। मॉडल ने प्रेस कॉन्फ्रेंस के जरिए इन सभी आरोपों का खुलासा किया है। वो पिछले 10 सालों से इस स्थिति में थीं हालांकि अब उन्होंने हिंदू संगठनों की मदद से पति से छुटकारा पाते हुए दोबारा हिंदू धर्म अपना लिया है। इसके लिए उन्होंने हवन और शुद्धिकरण करवाया है। मिडिल ईस्ट तनाव के बीच कुवैत से भारत लौटीं उर्वशी मिडिल ईस्ट में बढ़ते तनाव के बीच बॉलीवुड एक्ट्रेस उर्वशी रौतेला कुवैत से भारत लौट आई हैं। हालात बिगड़ने के बाद उन्होंने जल्दबाजी में कुवैत छोड़ दिया। एक्ट्रेस ने सोशल मीडिया पर बताया कि उस दौरान वह काफी डर गई थीं और उनकी आंखों से आंसू निकल आए थे। एक्ट्रेस ने अपनी इंस्टाग्राम स्टोरी में बताया कि जब तक वह फ्लाइट में बैठीं तब तक सब ठीक था लेकिन सीट पर बैठने के बाद अचानक उन्हें घबराहट महसूस होने लगी। उन्होंने लिखा कि उनका दिल बहुत तेज धड़कने लगा और अचानक डर की भावना ने घेर लिया। धुरंधर 2 से क्लैश का इंडस्ट्री में डर: रणवीर सिंह स्टारर मोस्ट अवेटेड फिल्म धुरंधरः द रिवेंज 19 मार्च को रिलीज होने के लिए शेड्यूल है। पहले केजीएफ स्टार यश की फिल्म टॉक्सिक भी 19 मार्च को ही रिलीज होनी थी लेकिन रिलीज से 2 हफ्ते पहले ही मेकर्स ने इसे पोस्टपोन कर दिया है। इसके बाद अब अदिवी शेष की फिल्म डकैल भी पोस्टपोन हो चुकी है।एक्टर अदिवी शेष ने रिलीज डेट बदले जाने की घोषणा सोशल मीडिया के जरिए की है। उन्होंने फिल्म का नया पोस्टर जारी किया है वरुण की फिल्म ‘है जवानी तो इश्क होना है’ पोस्टपोन बॉलीवुड एक्टर वरुण धवन की अपकमिंग फिल्म ‘है जवानी तो इश्क होना है’ की रिलीज डेट एक बार फिर बदल दी गई है। पहले यह फिल्म 5 जून 2026 को सिनेमाघरों में आने वाली थी लेकिन अब इसे एक हफ्ते आगे बढ़ाकर 12 जून 2026 को रिलीज करने का फैसला किया गया है। मेकर्स ने यह कदम बॉक्स ऑफिस पर यश की फिल्म ‘टॉक्सिक से संभावित टकराव से बचने के लिए उठाया है।