Hindi News Agency,Public Search Engine, Public directory - Express Media Service
ट्रेंडिंग
19-Mar-2026

1. इंदौर भाजपा प्रशिक्षण शिविर: अनुशासन से डांस तक बदला माहौल इंदौर में भाजपा के प्रशिक्षण शिविर का समापन इस बार कुछ अलग अंदाज में देखने को मिला। पूरे कार्यक्रम के दौरान जहां अनुशासन और राजनीतिक चर्चाओं का माहौल रहा वहीं अंत में माहौल अचानक फिल्मी गानों और डांस में बदल गया। सामने आए वीडियो में भाजपा नगर अध्यक्ष सुमित मिश्रा एमआईसी सदस्य मनीष शर्मा और विधायक गोलू शुक्ला नजर आ रहे हैं। खास बात यह रही कि डांस के दौरान पैसे न्यौछावर करने का दृश्य भी देखने को मिला। यह वीडियो खुद मनीष शर्मा द्वारा सोशल मीडिया पर साझा किया गया जो अब चर्चा का विषय बन गया है। 2. विजयपुर सीट मामला: सुप्रीम कोर्ट में आज अहम सुनवाई मध्य प्रदेश के श्योपुर जिले की विजयपुर विधानसभा सीट से कांग्रेस विधायक मुकेश मल्होत्रा के चुनाव को लेकर आज सुप्रीम कोर्ट में सुनवाई होगी। यह मामला जस्टिस जेबी पारदीवाला और जस्टिस केवी विश्वनाथन की डबल बेंच में सुना जाएगा। गौरतलब है कि ग्वालियर हाईकोर्ट ने मल्होत्रा पर आपराधिक केस छिपाने का आरोप सही मानते हुए उनका चुनाव निरस्त कर दिया था और भाजपा नेता रामनिवास रावत को विजेता घोषित किया था। अब सुप्रीम कोर्ट का फैसला इस मामले में निर्णायक साबित हो सकता है। 3. एम्स भोपाल की बड़ी सफलता: जटिल सर्जरी से महिला को नई जिंदगी एम्स भोपाल के डॉक्टरों ने एक जटिल और जोखिम भरी सर्जरी कर 40 वर्षीय महिला को नई जिंदगी दी है। महिला के शरीर में नसों के बीच खतरनाक ट्यूमर विकसित हो गया था जिससे उनकी स्थिति बेहद गंभीर हो गई थी। कई निजी अस्पतालों ने सर्जरी से इनकार कर दिया था लेकिन एम्स के डॉक्टरों ने माइक्रोसर्जिकल तकनीक के जरिए सफल ऑपरेशन कर ट्यूमर को निकाल दिया। इस उपलब्धि से न सिर्फ मरीज बल्कि उसका परिवार भी राहत महसूस कर रहा है। 4. पीडीएस में लापरवाही: घुन लगा गेहूं और गुठलेदार चावल सप्लाई सार्वजनिक वितरण प्रणाली में एक बड़ा लापरवाही का मामला सामने आया है। उज्जैन से भेजा गया गेहूं घुन लगा हुआ पाया गया जबकि सतना और कटनी से भेजे गए चावल में गुठले पाए गए। करीब 22 करोड़ रुपए खर्च होने के बावजूद अनाज की गुणवत्ता बेहद खराब निकली। जांच के बाद अमानक राशन को अलग रख दिया गया है। इस मामले को लेकर विधायक कैलाश कुशवाहा ने विधानसभा में उठाने की बात कही है जिससे अब इस पर सियासत तेज होने की संभावना है। 5. एमपी में बदला मौसम: 36 जिलों में आंधी-बारिश का अलर्ट मध्य प्रदेश में मौसम ने अचानक करवट ले ली है। दो ट्रफ और एक साइक्लोनिक सिस्टम के सक्रिय होने से प्रदेश में मजबूत वेदर सिस्टम बन गया है। इसका असर अगले 72 घंटे तक जारी रहने की संभावना है। कई जिलों में आंधी बारिश और बादल छाए रहने का दौर जारी है। बालाघाट में करीब 1 इंच बारिश दर्ज की गई है। मौसम विभाग ने 36 जिलों में ओले और बारिश का अलर्ट जारी किया है जिससे लोगों को सतर्क रहने की सलाह दी गई है।