आधारताल थाना क्षेत्र अंतर्गत सुहागी स्थित एक बैंक में दोपहर लगभग 1 बजे पैसे निकालने पहुंचे एक व्यक्ति को दो लड़कों ने 98 हजार की चपत लगा दी और उनकी असली नोटों की गड्डी लेकर नकली कागज की गड्डी थमा कर चंपत हो गए जिसके बाद पीड़ित ने पूरे मामले की शिकायत आधारताल पुलिस में की जांच के दौरान पुलिस को कुछ सीसीटीवी फुटेज मिले है जिसमें ठग साफ तौर पर दिखाई दे रहे हैं शहर के गोहलपुर और नलबांद मोहल्ला क्षेत्र में स्थित चार खंभा मीना बाज़ार न केवल एक प्रमुख व्यापारिक केंद्र है बल्कि यह जबलपुर की ऐतिहासिक पहचान का भी एक महत्वपूर्ण हिस्सा है। 100 वर्षों से भी अधिक पुराने इस बाज़ार की जड़ें शहर के गौरवशाली इतिहास से जुड़ी हैं जो पीढ़ियों से खरीदारों का पसंदीदा स्थान बना हुआ है। नयापुल से लेकर चार खंभा रोड और रज़ा चौक तक फैला यह बाज़ार विशेष रूप से रमज़ान और ईद जैसे प्रमुख त्यौहारों के दौरान अपनी अद्भुत रौनक के लिए जाना जाता है। मिलौनीगंज मछली मार्केट और बहोराबाग से शुरू होकर विस्तृत यह गलियारा उत्सव के समय पूरी तरह गुलज़ार रहता है। यह बाज़ार अपनी वैरायटी और किफायती दरों के लिए प्रसिद्ध है जहाँ विशेष रूप से महिलाओं के परिधानों जैसे साड़ियों नक्काशीदार लहंगों और बच्चों के रेडिमेड कपड़ों का विशाल संग्रह मिलता है। कपड़ों के साथ-साथ यहाँ का जूता बाज़ार भी काफी लोकप्रिय है जहाँ हर वर्ग के लिए विकल्प मौजूद हैं। एक सदी से भी अधिक समय बीत जाने के बाद भी चार खंभा मीना बाज़ार ने अपनी पारंपरिक चमक बरकरार रखी है। आज भी यह बाज़ार न केवल गोहलपुर और नयापुल के निवासियों के लिए बल्कि पूरे शहर के लिए संस्कृति और व्यावसायिक जीवंतता की एक बेहतरीन मिसाल पेश करता है। सेठ गोविंद दास वार्ड के टेस्टिंग रोड क्षेत्र में टैक्स वसूली और अवैध नल कनेक्शन काटने पहुंची नगर निगम की टीम पर हमले का मामला सामने आया है। जानकारी के अनुसार राजस्व विभाग की टीम जब विक्रम लोधी के घर बकाया संपत्ति कर और अवैध कनेक्शन पर कार्रवाई कर रही थी तब विवाद की स्थिति बनी। टीम द्वारा नियमानुसार कनेक्शन काटने के बाद जब वे आगे बढ़े तभी आरोपी विक्रम ने अपने साथियों के साथ मिलकर नोटिस सर्वेयर मंगल पटेल के साथ मारपीट कर दी। इस घटना के विरोध में नगर निगम अधिकारी-कर्मचारी संघ ने घमापुर थाने पहुंचकर आरोपियों के खिलाफ शासकीय कार्य में बाधा डालने और मारपीट की शिकायत दर्ज कराई है जिस पर पुलिस ने जांच शुरू कर दी है। क्राइम ब्रांच अधिकारी के बेटे ने पिस्टल के साथ सोशल मीडिया पर शेयर की फोटो शहर में इन दिनों एक तस्वीर तेजी से वायरल हो रही है जिसमें क्राइम ब्रांच में पदस्थ अधिकारी मोहन तिवारी के बेटे अभिजीत तिवारी पिस्टल के साथ नजर आ रहे हैं। बताया जा रहा है कि अभिजीत ने यह फोटो और वीडियो अपने व्हाट्सएप स्टेटस पर शेयर किए जिसके बाद यह मामला चर्चा का विषय बन गया।सोशल मीडिया पर जैसे ही यह तस्वीर सामने आई लोगों के बीच कई तरह के सवाल उठने लगे। पिस्टल लाइसेंसी है? क्या इस तरह हथियार का प्रदर्शन करना नियमों के खिलाफ नहीं है? इन सवालों को लेकर शहर में बहस तेज हो गई है।हालांकि इस मामले में अभी तक पुलिस विभाग की ओर से कोई आधिकारिक बयान सामने नहीं आया है लेकिन मामला सामने आने के बाद जांच की मांग उठने लगी है। शहर के रानीताल क्षेत्र में बुधवार को उस वक्त हड़कंप मच गया जब एक युवक ने रानीताल फ्लाईओवर से नीचे कूदकर अपनी जान दे दी। रानीताल पेट्रोल पंप और हनुमान मंदिर के समीप हुई इस आत्मघाती घटना ने पूरे इलाके को झकझोर कर रख दिया है। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार युवक चंचला बाई कॉलेज वाली लाइन पर फ्लाईओवर के ऊपर मौजूद था जहाँ से वह अचानक नीचे आ गिरा। ऊंचाई से गिरने के कारण युवक गंभीर रूप से घायल हो गया और घटनास्थल पर खून के निशान फैल गए।हादसे को देख राहगीरों और आसपास के लोगों की भारी भीड़ जमा हो गई। स्थानीय लोगों ने तत्परता दिखाते हुए घायल युवक को तुरंत पास के एक निजी अस्पताल में भर्ती कराया लेकिन चोटें इतनी गहरी थीं कि डॉक्टरों की तमाम कोशिशों के बावजूद इलाज के दौरान उसने दम तोड़ दिया। गौरतलब है कि रानीताल फ्लाईओवर के निर्माण के बाद से आत्मदाह की कोशिश का यह पहला मामला सामने आया है जिससे सुरक्षा व्यवस्था पर भी सवाल खड़े हो रहे हैं।फिलहाल पुलिस मृतक की शिनाख्त करने के प्रयास कर रही है और यह पता लगाने में जुटी है कि युवक ने यह खौफनाक कदम किन परिस्थितियों में उठाया। पुलिस घटनास्थल के आसपास लगे सीसीटीवी फुटेज भी खंगाल रही है ताकि घटना की असल वजह स्पष्ट हो सके। शहर के खमरिया थाना अंतर्गत इलाके में सुबह-सुबह चाकूबाजी और हमले की एक सनसनीखेज वारदात सामने आई है। खमरिया घाना निवासी तेजस तिवारी पर पड़ोस में रहने वाले कुछ रसूखदार गुंडों ने मामूली कार पार्किंग के विवाद को लेकर जानलेवा हमला कर दिया। इस हमले में तेजस गंभीर रूप से घायल हुए हैं जिनका इलाज फिलहाल जिला अस्पताल विक्टोरिया में चल रहा है। खमरिया घाना निवासी निशा थापा ने घटना की जानकारी देते हुए बताया कि मोहल्ले के ही रहने वाले रोहित सिंह संजय सिंह और उनके चार अन्य साथियों ने हथियारों से लैस होकर तेजस तिवारी को घेर लिया। विवाद महज कार पार्किंग को लेकर शुरू हुआ था जो देखते ही देखते खूनी संघर्ष में बदल गया। आरोपियों ने तेजस के सिर हाथ और पैरों पर घातक हथियारों से वार किए जिससे वह लहूलुहान होकर वहीं गिर पड़े। भरतीपुर सिंधी धर्मशाला से सुबह 9:00 बजे झूलेलाल चेटीचंड की शोभायात्रा निकली गई जिसमें हजारों की में महिला बच्चे पुरूष मौजूद रहे इस अवसर पर विधायक अशोक रोहाणी महापौर जगत बहादुर सिंह अन्नू विनय सक्सेना इस शोभायात्रा में मौजूद रहे ।