गैस संकट पर कांग्रेस का अनोखा प्रदर्शन नाली में पाइप डालकर गैस जलाने का किया प्रयास छिंदवाड़ा में रसोई गैस की किल्लत और बढ़ती कीमतों के विरोध में सोमवार को शहर कांग्रेस कमेटी ने महाराणा प्रताप प्रतिमा के समक्ष धरना-प्रदर्शन किया। इस दौरान महिला कांग्रेस की नेत्रियों ने नाली में पाइप डालकर उसकी गैस से चूल्हा जलाने का प्रतीकात्मक प्रयास किया। कार्यक्रम में कांग्रेस के पदाधिकारी और कार्यकर्ता बड़ी संख्या में मौजूद रहे। प्रदर्शन के माध्यम से रसोई गैस की कमी और बढ़ती महंगाई को लेकर नाराजगी जताई गई। इस दौरान केंद्र सरकार के खिलाफ नारेबाजी भी की गई और गैस आपूर्ति व्यवस्था सुधारने की मांग उठाई गई। बैलगाड़ी से बारात लेकर पहुंचे मंत्री विजय शाह 11 जोड़ों का सामूहिक विवाह संपन्न छिंदवाड़ा के जाटवाढाना राजखोह में आदिवासी परंपरा के अनुसार 11 जोड़ों का सामूहिक विवाह संपन्न हुआ।समारोह में जनजातीय कार्य मंत्री विजय शाह और महापौर विक्रम अहके बैलगाड़ी में बारात लेकर पहुंचे।ढोल-मांदल और पारंपरिक गीतों के साथ पूरे उत्साह से विवाह कार्यक्रम आयोजित किया गया।मंत्री विजय शाह ने नवविवाहित जोड़ों को 21-21 हजार रुपये की सहायता राशि और एक-एक कूलर भेंट कर शुभकामनाएं दीं। अवैध रेत से भरी ट्रैक्टर ट्रॉली पलटी तीन की मौत जिले के दमुआ थाना क्षेत्र के झिरी घाट के पास अवैध रेत से भरी ट्रैक्टर ट्रॉली अनियंत्रित होकर पलट गई। हादसे में ट्रैक्टर चालक सहित तीन लोगों की मौके पर ही मौत हो गई। बताया जा रहा है कि ट्रैक्टर रामपुर की ओर से आ रहा था तभी झिरी घाट के पास यह हादसा हुआ। घटना के बाद इलाके में हड़कंप मच गया वहीं घायलों को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र दमुआ लाया गया। अवैध रेत उत्खनन पर कलेक्टर सख्त माइनिंग इंस्पेक्टर को नोटिस जारी के दिए निर्देश छिंदवाड़ा में समय-सीमा प्रकरणों की समीक्षा बैठक के दौरान कलेक्टर हरेंद्र नारायन ने अवैध रेत उत्खनन के मामले में कड़ी नाराजगी जताई। ग्राम बीसापुर कला के पास कुलबेहरा नदी में अवैध खनन की शिकायत पर माइनिंग इंस्पेक्टर को कारण बताओ नोटिस जारी करने के निर्देश दिए गए। कलेक्टर ने अधिकारियों को अवैध उत्खनन परिवहन और भंडारण पर सख्त कार्रवाई करने को कहा। साथ ही सभी विभागों को लंबित शिकायतों का समय सीमा में निराकरण करने के निर्देश भी दिए। . खेत के पास जुआ खेलते 11 जुआरी पकड़ाए 51 हजार से ज्यादा नकदी जब्त जिले के चांद थाना क्षेत्र के ग्राम मेघदौन में खेत के पास जुआ खेल रहे 11 लोगों पर पुलिस ने दबिश देकर कार्रवाई की। मौके से पुलिस ने 52 ताश के पत्ते 51200 रुपये नगद 12 मोबाइल फोन और 2 मोटरसाइकिल सहित करीब 2.20 लाख रुपये का मशरूका जब्त किया। गिरफ्तार आरोपियों में संदीप सातनकर कैलाश कोलारे संदीप रघुवंशी अंकित रघुवंशी नेपाल ढोके रमनहरि कवरेती चंदू रघुवंशी सोनू तिवारी शाहरुख खान धनवीर गोस्वामी और फूलवानशा कवरेती शामिल हैं सभी आरोपियों पर जुआ एक्ट की धारा के तहत प्रकरण दर्ज किया गया।