Hindi News Agency,Public Search Engine, Public directory - Express Media Service
राष्ट्रीय
16-Mar-2026

चिल्लौद में गैस गोदाम पर खाद्य विभाग का छापा 232 सिलेंडर जब्त भाजपा युवा मोर्चा मंडल अध्यक्ष शैलेन्द्र ने आधा सैकड़ा ग्रामीणों के साथ एसपी कार्यालय पहुंच सौंपा ज्ञापन प्रदेश स्तरीय अंडर 15 बॉयज स्टेट फुटबाल चैम्पियनशिप का हुआ आगाज जिले के चिल्लौद में खाद्य विभाग की संयुक्त टीम ने अली गो-गैस एजेंसी के गोदाम पर छापामार कार्रवाई की। जांच के दौरान गोदाम में सुरक्षा व्यवस्था और आवश्यक दस्तावेज नहीं पाए गए। गोदाम की छत क्षतिग्रस्त थी। गैस सिलेंडरों के भंडारण के लिए आवश्यक सुरक्षा व्यवस्था भी मौजूद नहीं थी। गोदाम में अग्निशमन यंत्र की वैधता समाप्त हो चुकी थी। टीम ने मौके से 202 खाली और 30 भरे गैस सिलेंडर जब्त किए। जब्त सिलेंडरों को पंचनामा बनाकर वारासिवनी स्थित गैस एजेंसी की सुपुर्दगी में दिया गया है। मामले में आगे की वैधानिक कार्रवाई की जा रही है। . भरवेली थाना क्षेत्र के ग्राम पायली निवासी भाजपा नेता शैलेन्द्र ठकरेले के खिलाफ गांव की आदिवासी महिलाओं द्वारा छेड़छाड़ का आरोप लगाए जाने को लेकर आरोप को झूठा व निराधार बताते हुए १६ मार्च सोमवार को शैलेन्द्र ठकरेले सहित आधा सैकड़ा ग्रामीणों ने पुलिस अधीक्षक कार्यालय पहुंचकर एएसपी से मुलाकात कर ज्ञापन सौंपकर मामले की निष्पक्ष जांच कर दोषियों पर कड़ी कार्यवाही किये जाने की मांग की है। इस दौरान शैलेन्द्र ठकरेले ने बताया वर्तमान में मैं भाजपा युवा मोर्चा का मंडल अध्यक्ष हूं और पार्टी में विभिन्न पदों पर रहकर सामाजिक व धार्मिक कार्य भी कराया गया है। उन्होंने बताया कि गांव की कुछ आदिवासी महिलाओं ने मेरे पर शराब पीकर छेड़छाड़ करने का आरोप लगाया है। वास्तविकता ये है कि मैं शराब का सेवन नहीं करता और महिलाओं का सम्मान करता हूं। मध्यप्रदेश फुटबाल संघ व जिला फुटबाल संघ के तत्वावधान में प्रदेश स्तरीय अंडर 15 बॉयज स्टेट फुटबाल चैम्पियनशिप अमर शहीद श्रद्धांजलि ट्राफी स्वर्गीय आशीष शर्मा की स्मृति में १६ मार्च से ३० मार्च तक स्थानीय मुलना स्टेडियम में आयोजित की गई है। प्रतियोगिता का शुभारंभ सोमवार को शहीद आशीष शर्मा के छायाचित्र पर माल्यार्पण व दीप प्रज्जवलित कर श्रद्धांजलि देकर किया गया। टूर्नामेंट का पहला मैच मदन महाराज भोपाल व बालाघाट के बीच में खेला गया। इसमें बालाघाट ७-० गोल से एकतरफा विजयी हुई। वहीं दूसरा मैच नर्मदा वैली मंडला व जबलपुर के मध्य खेला गया। इसमें मंडला के खिलाडिय़ों ने बेहतर खेल का प्रदर्शन करते हुये जबलपुर को ७-२ गोल से पराजित किया। इस दौरान आयोजन समिति के पदाधिकारी सहित खेल प्रेमी दर्शक मौजूद रहे। नौकरी नहीं मिलने से परेशान युवक ने फांसी लगाकर की आत्महत्या कोतवाली थाना क्षेत्र के शहर के वार्ड क्रमांक ४ निवासी एक युवक ने नौकरी नहीं मिलने से परेशान होकर १६ मार्च को अपने कमरे में फांसी लगाकर अपनी जीवनलीला समाप्त कर ली। मामले की सूचना मिलने पर कोतवाली पुलिस ने मौके पर पहुंचकर मृतक निलेश पिता साहेबलाल दशरिए (२९) वर्ष का शव बरामद कर पंचनामा व पोस्टमार्टम करवाकर परिजनों को सौंप दिया। बताया गया कि निलेश पहले नवेगांव स्थित एक स्कूल में अतिथि शिक्षक के रूप में कार्य कर चुके थे। वर्तमान में वे बी.एड की पढ़ाई कर रहा था। स्थाई नौकरी नहीं लगने से परेशान था। संभावना व्यक्त की जा रही है इसी मानसिक तनाव के चलते युवक ने आत्मघाती कदम उठाया है। पुलिस मर्ग कायम कर मामले की विवेचना कर रही है। व्यवसायिक गैस सिलेंडरों की कमी से होटल व्यवसाय प्रभावित बाजारों में बड़ी इंडक्शन की मांग खाड़ी देशों में चल रहे युद्ध का असर अब स्थानीय बाजारों और कारोबार पर भी दिखाई देने लगा है। व्यवसायिक गैस सिलेंडरों की आपूर्ति प्रभावित होने से होटल और रेस्टोरेंट व्यवसाय बुरी तरह प्रभावित हो रहा है। सिलेंडरों की कमी के कारण कई होटल संचालकों को खाना बनाने में परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। व्यवसायिक सिलेंडर की आपूर्ति नहीं होने से कई संचालक अब इंडक्शन चूल्हा और अन्य वैकल्पिक उपकरणों का उपयोग करने को मजबूर हो गए हैं। वहीं दूसरी ओर बाजारों में इंडक्शन चूल्हों की मांग तेजी से बढ़ गई है। व्यापारियों के अनुसार पिछले कुछ दिनों में इंडक्शन की बिक्री में काफी इजाफा हुआ है। बाजारों में बड़े आकार के इंडक्शन उपलब्ध नहीं है जिसके कारण परेशानी और भी बढ़ गई है।