1 अप्रैल से बदलने वाली है पेंशन भुगतान की व्यवस्था SBI को मिला पूरा जिम्मा बदलने वाली है पेंशन भुगतान की व्यवस्था मध्य प्रदेश सरकार राज्य के लगभग साढ़े चार लाख पेंशनभोगियों को बड़ी राहत देते हुए पेंशन भुगतान की व्यवस्था में बदलाव करने वाली है। नई व्यवस्था के तहत अब किसी भी बैंक में खाता रखने वाले सरकारी कर्मचारी सेवानिवृत्ति के बाद सीधे अपने उसी खाते में पेंशन प्राप्त कर सकेंगे। राज्य शासन ने इस प्रक्रिया को सरल पारदर्शी और भ्रष्टाचार-मुक्त बनाने के मकसद से भारतीय स्टेट बैंक (SBI) को एकमात्र एग्रीगेटर बैंक के रूप में नियुक्त किया है। यह महत्वपूर्ण बदलाव 1 अप्रैल 2026 से पूरे प्रदेश में प्रभावी होगा। भोपाल में आज कृषि वर्ष पर मंत्रियों-विधायकों का महामंथन राजधानी भोपाल में आज कृषि वर्ष 2026 को लेकर एक बड़ा वैचारिक समागम होने जा रहा है। कुशाभाऊ ठाकरे अंतर्राष्ट्रीय कन्वेंशन सेंटर में आयोजित इस कार्यक्रम में मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव की मौजूदगी में सभी मंत्री विधायक और प्रबुद्धजन जुटेंगे। इंदौर में मंडल अध्यक्ष लिखी कार पर स्टंट इंदौर में एक बार फिर कार पर स्टंट का वीडियो सामने आया है। इस बार बीजेपी से जुड़े एक युवा नेता की इंस्टाग्राम स्टोरी से वीडियो वायरल हुआ है। वीडियो में ‘मंडल अध्यक्ष’ लिखी कार में युवक स्टंट करते और ट्रैफिक नियमों का उल्लंघन करते नजर आ रहे हैं। सॉफ्टवेयर से बने फर्जी बिल करोड़ों रुपए का भुगतान भोपाल नगर निगम में बिना काम कराए फर्जी बिलों के जरिए करोड़ों रुपए निकालने के मामले में लोकायुक्त की टीम ने शुक्रवार को की गई छापेमारी के दौरान सर्वर रूम से हार्ड डिस्क जब्त की है। इसका परीक्षण कराया जाएगा जिससे यह साफ होगा कि फर्जी बिलिंग कर करोड़ों रुपए हड़पने के खेल में अपर आयुक्त वित्त गुणवंत सेवतकर के साथ और कौन-कौन लोग शामिल थे और पूरा फर्जीवाड़ा किस तरह किया जाता था। ट्रैफिक पुलिस और रेलकर्मियों के बीच विवाद भोपाल में डी मार्ट के सामने रविवार शाम बस रोकने को लेकर ट्रैफिक पुलिस और रेलकर्मियों के बीच विवाद हो गया। इस दौरान पुलिसकर्मियों ने दो रेलकर्मियों को बीच सड़क पर थप्पड़-घूंसे मारे और कॉलर पकड़कर खींचते हुए ले गए। मामला कोलार थाना क्षेत्र का है। जानकारी के मुताबिक बस रोकने को लेकर पहले बहस शुरू हुई। इसके बाद सड़क पर ही झूमाझटकी और मारपीट की स्थिति बन गई। इस दौरान रेलकर्मी भी ट्रैफिक आरक्षक की कॉलर पकड़ते हुए दिखाई दिए। हंगामे के कारण करीब 30 से 35 मिनट तक सड़क पर ट्रैफिक जाम की स्थिति बनी रही। मारपीट और झूमाझटकी के वीडियो भी सामने आए हैं। 2 दिन तेज गर्मी...18-19 मार्च को बारिश प्रदेश में तेज गर्मी से बचने के लिए लोगों ने जतन करना शुरू कर दिए हैं। भोपाल में घरों को ग्रीन नेट से कवर किया जा रहा है। ताकि धूप से टेम्पेरेचर न बढ़े। इंदौर ग्वालियर जबलपुर और उज्जैन में दिन के समय सड़कों पर वीरान छाई हुई है। मौसम विभाग ने अगले 2 दिन तक तेज गर्मी पड़ने का अनुमान जताया है। वहीं 18 और 19 मार्च को कई जिलों में बारिश हो सकती है।