Hindi News Agency,Public Search Engine, Public directory - Express Media Service
राष्ट्रीय
15-Mar-2026

देवगढ़ के किले पहुंचे जनजातीय कार्यमंत्री कुंवर विजय शाह किले के संरक्षण और बेहतर रखरखाव का दिया निर्देश कॉम्बिंग ऑपेरशन एक है रात में 15और 20 साल से फरार इनामी आरोपी सहित 125 वारंटी गिरफ्तार केसरीनंदन हनुमान मंदिर के पुजारी को मिली बम से उड़ाने की धमकी पुलिस को सौंपा ज्ञापन 20 साल से नाम बदलकर छिपे बैठे थे आरोपी पुलिस ने दबिश देकर किया गिरफ्तार जनपद में पेयजल व्यवस्था को लेकर बैठक गर्मी से पहले तैयारी के निर्देश जनजातीय कार्य लोक परिसम्पत्ति प्रबंधन तथा भोपाल गैस त्रासदी राहत एवं पुनर्वास मंत्री डॉ. कुंवर विजय शाह ने रविवार को अपने छिंदवाड़ा प्रवास के दौरान जिले की ऐतिहासिक धरोहर देवगढ़ किले का भ्रमण किया। इस दौरान उन्होंने किले की ऐतिहासिक महत्वता को देखते हुए इसके संरक्षण सौंदर्यीकरण तथा बेहतर रख-रखाव के लिए संबंधित अधिकारियों को विशेष निर्देश दिए। इसी दौरान उन्होंने देवगढ किला भी घूमा जहां उन्होंने होम स्टे का अवलोकन किया। होम स्टे को देखकर वे प्रफुल्लित हुए। मंत्री डॉ.शाह ने करीब एक घंटे से अधिक समय होम स्टे में बिताया और यहां आने वाले पर्यटकों तथा उन्हें दिए जाने वाले अतिथि सत्कार के बारे में विस्तार से जानकारी ली। छिंदवाड़ा पुलिस ने अपराधियों की धरपकड़ के लिए विशेष कॉम्बिंग ऑपरेशन चलाते हुए एक ही रात में 125 वारंटियों को गिरफ्तार किया।इस कार्रवाई में 27 स्थायी और 98 गिरफ्तारी वारंट तामील किए गए।थाना देहात पुलिस ने 20 साल से फरार 20 हजार रुपये के इनामी आरोपी और 15 साल से फरार 10 हजार रुपये के इनामी आरोपी को भी गिरफ्तार किया।पुलिस ने अभियान के दौरान 115 गुंडा बदमाश 81 निगरानी बदमाश 2 जिला बदर आरोपी और 51 कबाड़ियों की सघन जांच की।साथ ही 130 लीटर अवैध शराब जब्त कर 18 लोगों पर कार्रवाई की गई और 8 गुमशुदा व्यक्तियों को परिजनों से मिलाया गया। शहर के तिलक मार्केट स्थित केसरी नंदन हनुमान मंदिर के पुजारी को फोन पर मंदिर और परिवार को बम से उड़ाने की धमकी मिलने का मामला सामने आया है। पुजारी अनिल मालवी ने बताया कि एक अज्ञात व्यक्ति ने फोन पर गाली-गलौज कर धमकी दी। घटना से मंदिर परिसर में हड़कंप मच गया। इसके बाद पुजारी और श्रद्धालु सिटी कोतवाली पहुंचे और पुलिस को ज्ञापन सौंपकर आरोपी की मोबाइल लोकेशन जांच कर सख्त कार्रवाई तथा मंदिर की सुरक्षा बढ़ाने की मांग की। छिंदवाड़ा थाना देहात पुलिस ने लंबे समय से फरार चल रहे दो इनामी स्थायी वारंटियों को गिरफ्तार कर बड़ी सफलता हासिल की है।गिरफ्तार आरोपी प्रकाश पिता मनीराम मेहरा एनडीपीएस एक्ट के मामले में करीब 10 वर्षों से फरार था और पहचान छिपाने के लिए नाम-पता बदलकर जिला नर्मदापुरम के डोंगरवाड़ा में रह रहा था। उस पर 20 हजार रुपये का इनाम घोषित था।वहीं राजेन्द्र कुमार पिता मुन्नीलाल उर्फ गुन्नीलाल धुर्वे वर्ष 2007 के सड़क दुर्घटना मामले में लगभग 20 वर्षों से फरार चल रहा था जिस पर 10 हजार रुपये का इनाम था।पुलिस ने दबिश देकर दोनों आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया। जनपद पंचायत तामिया में जनपद सीईओ और पीएचई सहायक यंत्री की अध्यक्षता में पेयजल व्यवस्था को लेकर बैठक आयोजित की गई। बैठक में पीएचई उपयंत्री ग्राम पंचायत सचिव और रोजगार सहायक मौजूद रहे। आगामी गर्मी को देखते हुए ग्राम पंचायतों में जल उपलब्धता बनाए रखने के निर्देश दिए गए। समाज सेवा में उत्कृष्ट कार्य करने वाली 55 महिलाएं हुईं सम्मानित अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस के अवसर पर छिंदवाड़ा में आधार फाउंडेशन द्वारा समाजसेवी महिलाओं का सम्मान समारोह आयोजित किया गया। कार्यक्रम में जिले की 55 महिलाओं को समाज सेवा के विभिन्न क्षेत्रों में उत्कृष्ट कार्य के लिए सम्मानित किया गया। समारोह की मुख्य अतिथि पूर्व राज्यपाल अनुसुइया उइके रहीं कार्यक्रम में दिव्यांग बेटियों ने स्वागत गीत प्रस्तुत कर सभी का मन मोह लिया जनकवि मुकुट बिहारी सरोज की जन्म शताब्दी पर हुए साहित्यिक कार्यक्रम मध्य प्रदेश हिंदी साहित्य सम्मेलन भोपाल और उसकी छिंदवाड़ा इकाई द्वारा जनकवि मुकुट बिहारी सरोज की जन्म शताब्दी वर्ष के अवसर पर साहित्यिक कार्यक्रम आयोजित किया गया। कार्यक्रम में उनके व्यक्तित्व और साहित्यिक योगदान पर विस्तार से चर्चा की गई। महामंत्री टीईटी अनिवार्यता का शिक्षकों ने किया विरोध प्रांताध्यक्ष को सौंपा ज्ञापन शिक्षक पात्रता परीक्षा (टीईटी) को अनिवार्य किए जाने के विरोध में शिक्षकों ने भारतीय मजदूर संघ के प्रांताध्यक्ष संजय सिंह को ज्ञापन सौंपा। शिक्षकों ने बताया कि इस आदेश से प्रदेश के करीब तीन लाख अध्यापकों की नौकरी पर संकट खड़ा हो सकता है। यदि दो वर्ष में परीक्षा पास नहीं हुई तो सेवा से बेदखल होने की स्थिति बन सकती है। शिक्षकों ने मुख्यमंत्री से हस्तक्षेप कर सुप्रीम कोर्ट में रिव्यू पिटिशन दायर कराने की मांग की। ग्रामीणों को दी जैविक खेती की जानकारी कम लागत में अच्छी फसल लेने की सलाह छिंदवाड़ा विकासखंड के ग्राम सुसरई में ग्रामीणों को जैविक खेती के फायदे बताए गए। म.प्र. जन अभियान परिषद की नवांकुर संस्था अपूर्वा फाउंडेशन और कृषि विभाग की आत्मा परियोजना के तहत बैठक आयोजित हुई। इसमें किसानों को नीम की पत्तियां गोबर खाद केंचुआ खाद और प्राकृतिक संसाधनों से जैविक खाद बनाने की जानकारी दी गई। साथ ही किसानों से कम से कम आधा से एक एकड़ में जैविक खेती अपनाने की अपील की गई