Hindi News Agency,Public Search Engine, Public directory - Express Media Service
राष्ट्रीय
15-Mar-2026

५० लाख की जबरन वसूली का प्रयास राजा कुकरेजा सहित दो पर मामला दर्ज मुखबिरी के शक में मारे गये ग्रामीण के परिजन को दी नौकरी बंदूक उठाने वाले हाथ चला रहे सिलाई मशीन सरेंडर नक्सलियों को पुलिस दे रही रोजगारमूलक प्रशिक्षण कोतवाली थाना क्षेत्र में शहर के वार्ड नंबर २१ गोंदिया रोड में स्थित एक मकान मालिक से ५० लाख रुपये की जबरन वसूली करने और संपत्ति अपने नाम कराने का दबाव बनाने पर पुलिस ने दो लोगों के विरूद्ध मामला दर्ज किया है। पुलिस ने प्रार्थी रमन गौतम निवासी गोंदिया रोड वार्ड नंबर २१ की शिकायत पर अंजली ट्रेव्हल्स के संचालक राजकुमार उर्फ राजा कुकरेजा व धीरज जोतवानी (मॉम्स किचन) संचालक को गिरफ्तार कर दोनों के खिलाफ मामला पंजीबद्ध कर विवेचना में लिया गया है। पुलिस से प्राप्त जानकारी के अनुसार रमन गौतम ने 14 मार्च को कोतवाली थाना में शिकायत दी कि उनके मकान स्थित गौतम कॉम्प्लेक्स में किरायेदार राजा कुकरेजा द्वारा अंजली ट्रेवल्स और धीरज जोतवानी द्वारा मॉम्स किचन के नाम से दुकान संचालित किया जा रहा है। दोनों के द्वारा रमन गौतम पर दुकान की रजिस्ट्री अपने नाम कराने का दबाव बनाया जा रहा था। रजिस्ट्री नहीं करने की स्थिति में उनसे 50 लाख रूपये की अवैध मांग की और रुपये नहीं देने पर परिवार सहित जान से मारने की धमकी दी गई। शिकायत पर पुलिस ने मामले की जांच के बाद प्रथम दृष्टया अपराध पाए जाने पर दोनों के खिलाफ मामला दर्ज कर उन्हें गिरफ्तार किया गया। जिले में नक्सलियों के द्वारा वर्ष १९९० से अब तक मुखबिरी के शक में मारे गए मासूम ग्रामीणों के परिजनों को पुलिस प्रशासन द्वारा आरक्षक के पद पर सीधे भर्ती किया गया है। इसमें कुछ लोगों की उम्र ४० वर्ष से भी अधिक की हो गई है। इनमें महिला व पुरूष वर्ग भी शामिल है। जिन परिवार के लोगों ने अपने पिता पति व भाईयों को नक्सली हिंसा में खो दिया है। उन परिवार के एक सदस्य को पुलिस द्वारा नौकरी देकर उनके दुखों को कम करने का कार्य किया गया है। नौकरी पाने वाले इन पीडि़त हितग्राहियों में खुशी की झलक दिखाई दे रही है। इनसे जब पत्रकारों ने चर्चा की तो उन्होंने बताया कि पहले उन्हें पुलिस में भर्ती होने के लिये काफी भय लगता है। उन्हें डर था कि उनके पिता व पति एवं अन्य परिजन के साथ जो घटना घटित हुई है वह उनके साथ भी घटित हो। लेकिन अब बालाघाट जिला नक्सल मुक्त हो जाने से उनके मन में भी भय समाप्त हो गया है और वे अपनी ईच्छा से खुशी खुशी नौकरी करने को तैयार है। ------------- . जिन हाथों में कभी बंदूक हुआ करती थी आज उन हाथों से सिलाई मशीन चल रही है। हिंसा और आतंक के रास्ते पर चलने वाले नक्सली अब स्वरोजगार से जुडक़र अपने घर-परिवार के साथ अमन व चैन का जीवन जीने की राह पर चल पड़े है। ये बदलाव शासन की नई नक्सल पुनर्वास नीति के चलते आया है। जिले में करीब एक दर्जन नक्सलियों द्वारा हिंसा छोडक़र सरेण्डर किया गया है। पुलिस द्वारा सरेण्डर महिला व पुरूष नक्सलियों को कुशल प्रशिक्षक के द्वारा सिलाई मशीन चलाने व कपड़ा सीलने में पारंगत किया जा रहा है। जिसके बाद वे समाज की मुख्यधारा से जुडक़र समाज व अपने परिवार के लिये कुछ बेहतर कर सुखमय जीवन यापन करने सक्षम होंगे। मध्यप्रदेश शासन की मां तुझे प्रणाम योजना के अंतर्गत बालाघाट जिले का युवा दल भारत की अंतर्राष्ट्रीय सीमा लोंगेवाला राजस्थान तनोत माता मंदिर भ्रमण के लिए १५ मार्च की शाम मुलना स्टेडियम खेल एवं युवा कल्याण विभाग कार्यालय से बस द्वारा रवाना हुआ। इस दल में जिले के सभी विकासखंडो के करीब ४० युवाओं एवं कार्यालयीन स्टॉफ शामिल है। इस संबंध में युवा समन्वयक लव कुमार नगपुरे ने बताया कि इस योजना का मंशा युवाओं को भारत की अंतराष्ट्रीय सीमाऐतिहासिक सांस्कृतिक एवं भौगोलिक धरोहरों से परिचित कराना तथा उनमें देशभक्ति नेतृत्व क्षमता व राष्ट्र चेतना का विकास करना है। जिला पंवार क्षत्रिय संगठन पंवार समाज बालाघाट द्वारा पहली बार महिला सशक्तिकरण के उद्देश्य से अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस के अवसर पर बालाघाट जिला पंवार समाज की महिलाओं का जिला स्तरीय सम्मेलन सशक्ति समागम का आयोजन १५ मार्च रविवार को पंवार मंगल भवन में किया गया। कार्यक्रम का शुभारंभ मां सरस्वती व राजा भोज के छायाचित्र पर माल्यार्पण व दीप प्रज्जवलन कर किया गया। इस अवसर सामाजिक सशक्ति रत्न पंवार समाज की वे महिलाएं जिन्होंने प्रदेश व देश एवं विदेश में अलग-अलग क्षेत्र में उत्कृष्ट कार्य कर जिले व प्रदेश का नाम रोशन करने वाली महिलाओं का सम्मान किया गया। इसके अलावा महिलाओं द्वारा सांस्कृतिक कार्यक्रम की कड़ी में पंवारी नृत्य गीत व नाटक की मनमोहक प्रस्तुति दी गई। कार्यक्रम में बड़ी संख्या में समाज की महिलाएं व पंवार समाज संगठन के पदाधिकारी मौजूद रहे।