Hindi News Agency,Public Search Engine, Public directory - Express Media Service
अंतर्राष्ट्रीय
16-Mar-2026

रेलवे ग्राउंड क्रिकेट मैच में पुलिस टीम की जीत घर में घुसकर बंदूक की नोक पर मारपीट CCTV आया सामने जमतरा हादसे में एक छात्र का शव बरामद ओमती थाना प्रभारी पर दुर्व्यवहार और साजिश का आरोप अंतर्राज्यीय वाहन चोर गिरोह का पर्दाफाश 15 बाइक बरामद छिंदवाड़ा के रेलवे ग्राउंड में आयोजित क्रिकेट मैच में पुलिस टीम ने शानदार जीत दर्ज की।मैच जीतने के बाद टीम ट्रॉफी लेकर एडिशनल एसपी सूर्यकांत शर्मा के पास पहुंची।इस दौरान खिलाड़ियों में जीत को लेकर खासा उत्साह देखने को मिला।एडिशनल एसपी ने टीम को जीत की बधाई देते हुए उनका उत्साहवर्धन किया। खमरिया थाना क्षेत्र के घाना गांव में घर में घुसकर महिलाओं और युवकों से मारपीट का मामला सामने आया है।बताया जा रहा है कि आरोपियों ने बंदूक की नोक पर परिवार के लोगों के साथ मारपीट की।घटना का CCTV वीडियो भी सामने आया है जिससे इलाके में हड़कंप मच गया।पीड़ित परिवार ने मामले की शिकायत एडिशनल एसपी से कर कार्रवाई की मांग की है। जबलपुर के जमतरा नदी हादसे में बड़ी खबर सामने आई है।48 घंटे से जारी सर्च ऑपरेशन के बाद गौरीघाट में एक छात्र का शव बरामद किया गया।बरामद शव की पहचान जमतरा में डूबे सेंट एलॉयसियस स्कूल के छात्र के रूप में हुई है।दूसरे छात्र की तलाश अभी भी जारी है गोताखोर लगातार सर्च ऑपरेशन चला रहे हैं। जबलपुर में कांग्रेस नेता संदीप सोनकर उर्फ शैंकी ने ओमती थाना प्रभारी राजपाल सिंह बपेन पर गंभीर आरोप लगाए हैं।उन्होंने पुलिस अधीक्षक को शिकायत पत्र सौंपकर कहा कि थाना प्रभारी राजनीतिक दबाव में उनके साथ दुर्व्यवहार कर रहे हैं।संदीप सोनकर का आरोप है कि उनकी राजनीतिक और सामाजिक छवि खराब करने के लिए उन्हें झूठे मामले में फंसाया जा रहा है। जबलपुर के माढोताल थाना पुलिस ने अंतर्राज्यीय वाहन चोर गिरोह का पर्दाफाश किया है।पुलिस ने दो आरोपियों को गिरफ्तार कर उनके पास से करीब 15 लाख रुपये कीमत के 15 चोरी के दोपहिया वाहन जब्त किए हैं।पकड़े गए आरोपियों में राकेश श्रीवास और राजेश साहू शामिल हैं जो चोरी की गाड़ियों के पार्ट्स निकालकर बेचते थे।पुलिस के मुताबिक जबलपुर के साथ-साथ रायपुर से भी चोरी किए गए वाहन बरामद हुए हैं मामले की जांच जारी है। जबलपुर के बरगी थाना क्षेत्र में सोशल मीडिया के जरिए युवतियों को ब्लैकमेल करने वाले आरोपी को पुलिस ने नागपुर से गिरफ्तार किया है।आरोपी साहिल विश्वकर्मा फर्जी इंस्टाग्राम आईडी बनाकर युवतियों को अपने जाल में फंसाता था।इसके बाद वह फोटो-वीडियो वायरल करने की धमकी देकर पैसे और शारीरिक संबंध की मांग करता था।पुलिस ने आरोपी के पास से मोबाइल फोन पेन ड्राइव ओटीजी और कई सिम कार्ड जब्त किए हैं।