Hindi News Agency,Public Search Engine, Public directory - Express Media Service
राष्ट्रीय
14-Mar-2026

महिलाओं के पीरियड्स को लेकर सुप्रीम कोर्ट में याचिका खारिज सुप्रीम कोर्ट में शुक्रवार को देशभर में महिला छात्रों और कामकाजी महिलाओं को पीरियड्स में पेड लीव देने की मांग वाली याचिका खारिज हो गई। CJI सूर्यकांत ने कहा कि ऐसी याचिकाएं अनजाने में महिलाओं के बारे में बनी रूढ़ियों को और मजबूत कर सकती हैं। यह कानून बनाया तो महिलाओं को कोई काम नहीं देगा उनका करियर खत्म हो जाएगा। LPG संकट- एजेंसियों पर रात से ही लगीं लाइनें अमेरिका-इजराइल की ईरान से जंग की वजह से देशभर में LPG की किल्लत बढ़ती ही जा रही है। उत्तर प्रदेश के सिद्धार्थनगर में लोग रात से ही सिलेंडर के लिए गैस एजेंसी के बाहर बैठे रहे। बिहार और एमपी में हालत ये हैं कि लोग सुबह 4 बजे से गैस एजेंसियों के बाहर लम्बी लाइनों में लग रहे हैं।गैस सिलेंडर की कालाबाजारी और जमाखोरी भी हो रही है। कई जगहों पर ₹2 हजार का कॉमर्शियल सिलेंडर ₹4 हजार में बिक रहा है। इसके साथ ही सिलेंडर जब्त करने की कार्रवाई भी हो रही है।हालांकि सरकार का दावा है कि देश में ईंधन की कोई कमी नहीं है और लोगों को घबराने की जरूरत नहीं है। केंद्रीय पेट्रोलियम मंत्री हरदीप सिंह पुरी ने भी संसद में कहा है कि सब कुछ नियंत्रण में है। इराक में अमेरिकी दूतावास पर मिसाइल अटैक इराक की राजधानी बगदाद में मौजूद अमेरिकी दूतावास पर मिसाइल हमला हुआ है। इराकी अधिकारियों के मुताबिक दूतावास परिसर के अंदर बने हेलिपैड पर एक मिसाइल आकर गिरी।इससे पहले सऊदी अरब के एक एयरबेस पर खड़े अमेरिकी एयर फोर्स के 5 विमान तबाह होने की खबर भी सामने आई है। अमेरिकी अखबार द वॉल स्ट्रीट जर्नल की रिपोर्ट के मुताबिक ये ईंधन भरने वाले टैंकर विमान थे। राहुल बोले-DU में जाति देखकर इंटरव्यू में फेल करते हैं कांग्रेस नेता राहुल गांधी शुक्रवार को कांशीराम जयंती पर हुए संविधान सम्मेलन में हिस्सा लेने लखनऊ पहुंचे थे। इस दौरान उन्होंने दिल्ली यूनिवर्सिटी (DU) में जाति देखकर इंटरव्यू में फेल करने का आरोप लगाया। राहुल ने कहा- “मैं दिल्ली यूनिवर्सिटी गया था। इंटरव्यू में बच्चों को निकालने का तरीका है। आपकी जाति क्या है भैया आप इंटरव्यू में फेल।” मसूरी में कुलदीप यादव की शादी क्रिकेटर कुलदीप यादव आज अपनी बचपन की दोस्त वंशिका सिंह के साथ शादी के बंधन में बंधेंगे। मसूरी स्थित आईटीसी सेवॉय होटल में पिछले तीन दिन से शादी की रस्में चल रही हैं। शुक्रवार देर शाम हुए संगीत और कॉकटेल समारोह में क्रिकेटर सुरेश रैना रिंकू सिंह और युजवेंद्र चहल ने दूल्हे के साथ जमकर डांस किया। तापमान 40°C पार हीट स्ट्रोक का अलर्ट मध्य प्रदेश में तेज का असर लगातार बढ़ रहा है। इसके कारण हीट स्ट्रोक का खतरा बढ़ गया है। शुक्रवार को भी नर्मदापुरम में तापमान लगातार दूसरे दिन 40°C से ज्यादा रहा। मौसम विभाग के मुताबिक 15 मार्च से प्रदेश का मौसम फिर बदल सकता है। इस दौरान कुछ इलाकों में बारिश हो सकती है।