Hindi News Agency,Public Search Engine, Public directory - Express Media Service
अंतर्राष्ट्रीय
14-Mar-2026

पीएम मोदी की मिमिक्री की शिवपुरी में टीचर सस्पेंड सिलेंडर के दाम बढ़ने पर वीडियो बनाया शिवपुरी जिले में गैस सिलेंडर के बढ़ते दामों पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की मिमिक्री करना एक शिक्षक को भारी पड़ा है। भाजपा विधायक प्रीतम लोधी की शिकायत के बाद जिला शिक्षा अधिकारी ने शिक्षक साकेत पुरोहित को तत्काल प्रभाव से निलंबित कर दिया है।यह मामला पोहरी विकासखंड के शासकीय प्राथमिक विद्यालय आदिवासी मोहल्ला सेमरखेड़ी (संकुल केंद्र बैराड़) का है। यहां प्राथमिक शिक्षक साकेत पुरोहित पदस्थ हैं।उन्होंने हाल ही में एक वीडियो बनाया था। इस वीडियो में उन्होंने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की मिमिक्री करते हुए गैस सिलेंडर के दामों में बढ़ोतरी पर कटाक्ष किया था। यह वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से प्रसारित हो गया। म्यूल अकाउंट गिरोह का पुलिस ने किया भंडाफोड़ बेरोजगारों और आम लोगों को चंद रुपयों का लालच देकर बैंक खाते खुलवाकर आपराधिक कामों में इस्तेमाल करने वाले गिरोह का नरसिंहपुर पुलिस ने पर्दाफाश किया है।पुलिस ने 180 म्यूल अकाउंट चिन्हित कर करीब 15 करोड़ रुपए के अवैध लेन-देन का खुलासा किया है। खातों को खरीदकर म्यूल अकाउंट के रूप में संचालित करने वाले नरसिंहपुर करेली और गाडरवारा के 10 जालसाजों को गिरफ्तार कर जेल भेजा गया है। रील बनाने AC कोच में चादर ओढ़कर किया डांस रायपुर से लखनऊ जा रही ट्रेन के एसी कोच में रील बनाने के लिए यात्रियों का रास्ता ब्लॉक करने का मामला सामने आया है। यात्रियों की शिकायत पर आरपीएफ ने तीन युवकों पर रेलवे एक्ट की धारा 145 के तहत केस दर्ज किया है। यह घटना गुरुवार रात करीब 9 बजे गरीब रथ एक्सप्रेस (12536) के जी-1 एसी कोच के बर्थ नंबर 16 के पास हुई। सूरज के हीट अटैक का दौर जारी मध्य प्रदेश में सूरज के हीट अटैक का दौर जारी है। शुक्रवार को नर्मदापुरम में दूसरे दिन भी तीव्र लू का असर देखा गया। यहां दिन का तापमान 40.1 डिग्री रहा। शनिवार को गर्मी से थोड़ी राहत मिल सकती है। वहीं 15 16 और 17 मार्च को प्रदेश के उत्तरी-पूर्वी हिस्से यानी ग्वालियर-चंबल जबलपुर रीवा और शहडोल संभाग के जिलों में बारिश होने का अनुमान है। रायसेन में सिलेंडर लेकर किया चक्काजाम प्रदेश में LPG संकट गहरा रहा है। 5 दिन से 50 हजार से ज्यादा होटल-रेस्टॉरेंट को कॉमर्शियल सिलेंडर नहीं मिले हैं। कई होटल में तो 24 से 48 घंटे की गैस ही बची है। इसके साथ घरेलू सिलेंडर ने भी मुश्किलें बढ़ा रखी हैं। भोपाल इंदौर सहित कई शहरों में बुजुर्ग से बच्चे तक सिलेंडर के लिए भाग-दौड़ कर रहे हैं। रायसेन के सागर रोड स्थित एक गैस एजेंसी पर शुक्रवार को उपभोक्ताओं का गुस्सा फूट पड़ा। सुबह 5 बजे से कतार में लगे सैकड़ों लोगों को जब 10 बजे तक सिलेंडर नहीं मिला और एजेंसी नहीं खुली तो उन्होंने सड़क पर उतरकर चक्काजाम कर दिया।