Hindi News Agency,Public Search Engine, Public directory - Express Media Service
राज्य
10-Mar-2026

हनुमान मंदिर परिसर में बनाया चिकन-मटन शूटिंग टीम को भोजन में अंडा और मांस परोसा सीहोर के इछावर में एक मंदिर परिसर में सोमवार को फिल्म मेकर टीम की ओर से मांसाहारी भोजन बनाए जाने को लेकर विवाद खड़ा हो गया है। बताया जा रहा है कि ‘फौज’ वेब सीरीज की शूटिंग के लिए आई टीम पिछले तीन दिनों से नगर में ठहरी हुई है और मंदिर परिसर में ही रुकी हुई है। इसी परिसर में एक हनुमान मंदिर भी स्थित है। बजरंग दल कार्यकर्ताओं को सूचना मिली थी कि शूटिंग टीम को भोजन में अंडा और मांस परोसा जा रहा है। इसके बाद कार्यकर्ता मौके पर पहुंचे और उन्होंने इसका विरोध जताया। 33 हजार 240 करोड़ रूपये की स्वीकृति मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव की अध्यक्षता में मंत्रि-परिषद की बैठक मंगलवार को मंत्रालय में हुई। मंत्रि-परिषद ने कल्याणकारी योजनाओं सहित विभिन्न 7 विभागों की महत्वपूर्ण योजनाओं की आगामी 5 वर्षों तक निरंतरता के लिए लगभग 33 हजार 240 करोड़ रूपये की स्वीकृति दी है। मंत्रि-परिषद ने मुख्यमंत्री यंग इंटनर्स फॉर गुड-गवर्नेंस प्रोगाम को भी मंजूरी दी है। सिंगरौली के चितरंगी में कनिष्ठ व्यवहार न्यायाधीश सहित कुल 7 नवीन पदों के सृजन की भी मंत्रि-परिषद द्वारा स्वीकृति दी है। मंत्रि-परिषद ने मैहर कैमोर जिला कटनी और निमरानी जिला खरगोन में कर्मचारी राज्य बीमा निगम के 3 औषधालय खोलने सहित चिकित्सक और पैरामेडिकल स्टॉफ के 51 पदों के सृजन को स्वीकृति दी गयी है। शिवराज बोले-ममता दीदी को प्रधानमंत्री के नाम से आपत्ति लोकसभा में प्रश्नकाल के दौरान मंगलवार को केंद्रीय कृषि मंत्री शिवराज सिंह चौहान ने पश्चिम बंगाल की ममता सरकार पर अब तक का सबसे तीखा हमला बोला। शिवराज ने सीधे शब्दों में कहा कि बंगाल की सरकार को जनहित से ज्यादा राजनीति प्यारी है। उन्होंने कहा विपक्ष तख्तियां लेकर हाय-हाय करता रहे लेकिन दुनिया भारत की कृषि नीतियों की वाह-वाह कर रही है। जलने वाले जला करें हम किसानों का भाग्य बदलकर ही दम लेंगे। शिवराज ने आरोप लगाया कि पश्चिम बंगाल में प्रधानमंत्री कृषि धन धान्य जैसी महत्वपूर्ण योजनाएं सिर्फ इसलिए लागू नहीं की गईं क्योंकि उनके नाम के आगे प्रधानमंत्री जुड़ा है। उन्होंने इसे किसानों के साथ खुला अन्याय और पाप करार दिया। तन्खा ने राज्यसभा में उठाया जहरीले कफ सिरप का मामला छिंदवाड़ा में जहरीले कफ सिरप के सेवन से 35 से ज्यादा मासूम बच्चों की दर्दनाक मौत का मामला फिर राज्यसभा में उठा। इस हृदयविदारक कांड और दवाओं की गुणवत्ता को लेकर कांग्रेस के राज्यसभा सांसद विवेक के. तन्खा ने संसद में केंद्र सरकार को घेरा। तन्खा के सवालों के जवाब में केंद्रीय स्वास्थ्य और परिवार कल्याण मंत्रालय ने कफ सिरप विवाद और देश भर में खाद्य एवं औषधि सुरक्षा की विस्तृत रिपोर्ट पेश की। जीतू पटवारी बोले- यहां विधायक जुआं खिलवाते हैं नरसिंहपुर जिले के गाडरवारा विधानसभा क्षेत्र के ग्राम सूखाखैरी में मंगलवार को किसान-मजदूर महाचौपाल एवं कार्यकर्ता सम्मेलन आयोजित किया गया। इसमें प्रदेश कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष जीतू पटवारी शामिल हुए। इस दौरान पटवारी ने किसानों के मुद्दों पर केंद्र और प्रदेश सरकार पर निशाना साधा। उन्होंने गाडरवारा एनटीपीसी से फ्लाई ऐश का परिवहन करने वाले कंटेनरों को नशे के कारोबार में लिप्त बताया और स्थानीय नेताओं पर भी अवैध गतिविधियों में शामिल होने का आरोप लगाया।पत्रकारों से बातचीत में पटवारी ने क्षेत्र के जनप्रतिनिधियों पर भी सवाल उठाए। उन्होंने आरोप लगाया कि एक 80 वर्षीय विधायक पर जुआ खिलवाने जैसे आरोप हैं। जनप्रतिनिधि कथित तौर पर लूट में शामिल हैं। इंदौर-शारजाह फ्लाइट 22 मार्च तक निरस्त अमेरिका-इजरायल और ईरान के मध्य चल रहे युद्ध के बीच यूएई में फंसे इंदौर सहित प्रदेश के लोगों को बड़ा झटका लगा है। 28 फरवरी से निरस्त चल रही एयर इंडिया एक्सप्रेस की शारजाह-इंदौर-शारजाह फ्लाइट को कंपनी ने 22 मार्च तक के लिए निरस्त कर दिया है। कंपनी ने अपनी वेबसाइट से भी इस फ्लाइट को हटा दिया है। इसके चलते वहां फंसे यात्रियों को दूसरे शहरों से होकर आना पड़ेगा। बीजेपी ने दबाव बनाकर कराया विजयपुर का फैसला मध्य प्रदेश कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष जीतू पटवारी और नेता प्रतिपक्ष उमंग सिंघार ने विजयपुर विधायक मुकेश मल्होत्रा के मुद्दे पर भाजपा सरकार को घेरा। पटवारी ने विजयपुर विधायक मुकेश मल्होत्रा का निर्वाचन शून्य घोषित होने के मामले में कहा कि कांग्रेस इस फैसले को सुप्रीम कोर्ट में चुनौती देगी। उन्होंने कहा कि न्यायपालिका का सम्मान है लेकिन पार्टी को भरोसा है कि सुप्रीम कोर्ट में न्याय मिलेगा। पटवारी ने भाजपा पर निशाना साधते हुए कहा कि उसे यह स्वीकार नहीं हो रहा कि एक आदिवासी नेता चुनाव जीतकर विधानसभा पहुंच गया। उन्होंने विधायक निर्मला सप्रे के मामले का जिक्र करते हुए कहा कि भाजपा में हिम्मत है तो उस मामले में भी निर्णय कराकर दिखाए।