रुड़की के झबरेड़ा थाना क्षेत्र के कोटवाल आलमपुर गाँव में एक नाबालिग किशोरी के साथ सरेआम छेड़छाड़ की गई। इस घटना के बाद से इलाके में तनाव का माहौल है। मामला दो अलग-अलग समुदायों से जुड़ा होने के कारण पुलिस प्रशासन पूरी तरह अलर्ट मोड पर है। घटना दोपहर की है जब एक नाबालिग किशोरी अपनी दो छोटी बहनों के साथ गाँव की एक दुकान पर सामान लेने जा रही थी। रास्ते में घात लगाए बैठे आरोपी शुभम ने अचानक किशोरी को दबोच लिया और उसे जबरन उठाकर एक सुनसान मकान के पीछे ले गया। बताया जा रहा है कि वहां आरोपी ने पीड़िता के साथ काफी देर तक अश्लील हरकतें की। इस दौरान किशोरी की छोटी बहनों ने हिम्मत नहीं हारी और बीच सड़क पर शोर मचाना शुरू कर दिया। बहनों की चीख-पुकार सुनकर वहां से गुजर रही एक महिला रुकी जिसे बच्चियों ने पूरी आपबीती सुनाई। देखते ही देखते गाँव के लोग मौके पर जुट गए और आरोपी शुभम को रंगे हाथों पकड़ लिया। न्याय पंचायत रानीपोखरी के प्रधान संगठन ने क्षेत्र में लंबे समय से लंबित राष्ट्रीय विधि विश्वविद्यालय के निर्माण कार्य को शुरू कराने की मांग को लेकर हुंकार भरी है। आज संगठन के अध्यक्ष अनूप सिंह चौहान के नेतृत्व में प्रतिनिधियों ने तहसीलदार के माध्यम से मुख्यमंत्री को ज्ञापन प्रेषित किया। ज्ञापन में प्रधान संगठन ने कड़ा रोष व्यक्त करते हुए कहा कि 20 मार्च 2019 को तत्कालीन मुख्यमंत्री त्रिवेंद्र सिंह रावत द्वारा ग्राम भट्टनगरी लिस्ट्राबाद रानीपोखरी में विश्वविद्यालय निर्माण का भूमि पूजन किया गया था। लेकिन विडंबना यह है कि 7 साल बीत जाने के बाद भी आज तक निर्माण कार्य धरातल पर शुरू नहीं हो पाया है। ग्रीष्मकालीन राजधानी गैरसैंण भराड़ीसैंण विधानसभा भवन में आज बजट सत्र का दूसरा दिन भी सत्र की कार्रवाई शुरू होने से पहले विपक्ष का विरोध देखने को मिला। विपक्षी दल कांग्रेस के विधायक सीढ़ियों पर ही पोस्टर लेकर बैठ गए और राजस्व गावों की मांगों समेत अन्य विषयों को लेकर सरकार पर उपेक्षा का आरोप लगाते दिखे वहीं बजट सत्र के दूसरे दिन भी विपक्ष के प्रदर्शन को सत्ता पक्ष ने दुर्भाग्यपूर्ण बताया है। सत्ता पक्ष ने विपक्ष पर सदन की कार्रवाई को चलने न देने और असहयोग का आरोप लगाते हुए कहा कि विपक्ष 2027 विधानसभा चुनाव के चलते इस तरह की राजनीति कर रहा है। साथ ही कहा कि विपक्ष को उत्तराखंड की जनता के मुद्दों से मतलब नहीं है इसलिए जनता ने उन्हें पहले भी नकारा है और 2027 में भी नकारेगी। दीपक रावत (आयुक्त कुमाऊँ मण्डल एवं अध्यक्ष जिला स्तरीय विकास प्राधिकरण) ने जिला विकास प्राधिकरण कार्यालय का निरीक्षण कर कार्यप्रणाली लंबित प्रकरणों और विकास कार्यों की समीक्षा की। निरीक्षण के दौरान उन्होंने अधिकारियों को आवेदनों और पुराने मामलों का निस्तारण प्राथमिकता के आधार पर करने के निर्देश दिए ताकि आम जनता को अनावश्यक परेशानी न हो निरीक्षण के दौरान मण्डलायुक्त ने प्राधिकरण में दर्ज विभिन्न वादों की स्थिति की जांच की और विनियमित क्षेत्र से संबंधित पत्रावलियों का अवलोकन किया। भवन मानचित्रों की स्वीकृति प्रक्रिया की समीक्षा करते हुए उन्होंने ई-मानचित्र प्रणाली में तेजी लाने और निर्धारित समय सीमा के भीतर मानचित्रों पर निर्णय लेने के निर्देश दिए। इसके साथ ही प्राधिकरण की वित्तीय स्थिति और राजस्व वसूली की भी समीक्षा की गई। अधिकारियों को निर्देश दिए गए कि वित्तीय वर्ष के लक्ष्यों को समय से पूरा किया जाए। प्राधिकरण द्वारा संचालित विभिन्न सिविल कार्यों की प्रगति रिपोर्ट भी प्रस्तुत की गई जिसमें चल रहे प्रस्तावित और पूर्ण हो चुके कार्यों की गुणवत्ता और समयबद्धता की समीक्षा की गई भराड़ीसैंण में आयोजित एक विशेष कार्यक्रम में उत्तराखंड के मुख्यमंत्री Pushkar Singh Dhami ने अग्निवीरों से सीधा संवाद किया। इस दौरान मुख्यमंत्री ने युवाओं को देश सेवा के लिए सेना में चयनित होने पर बधाई और शुभकामनाएं दीं तथा उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की यह कार्यक्रम Youth Foundation द्वारा आयोजित किया गया जिसमें बड़ी संख्या में युवा और अग्निवीर शामिल हुए। मुख्यमंत्री ने युवाओं को संबोधित करते हुए कहा कि देशभक्ति और राष्ट्रसेवा का जज्बा उत्तराखंड के युवाओं की पहचान है उन्होंने कहा कि राज्य के युवा हमेशा से सेना में अपनी बहादुरी और समर्पण का परिचय देते रहे हैं। अग्निवीर योजना के माध्यम से युवाओं को देश सेवा का अवसर मिल रहा है जो गर्व की बात है। मुख्यमंत्री ने युवाओं को अनुशासन समर्पण और कड़ी मेहनत के साथ देश की सेवा करने के लिए प्रेरित किया इस अवसर पर कार्यक्रम में उपस्थित अग्निवीरों ने भी मुख्यमंत्री से अपने अनुभव साझा किए और देश सेवा के प्रति अपनी प्रतिबद्धता व्यक्त की। ईरान और इजरायल के बीच चल रहे युद्ध का असर अब घरेलू और कमर्शियल गैस सिलेंडर पर दिखना शुरू हो गया है। तीर्थ नगरी ऋषिकेश में कमर्शियल गैस सिलेंडर की आपूर्ति बाधित होती हुई दिखाई दी है। इसके अलावा घरेलू गैस सिलेंडरों की बुकिंग की समय सीमा भी अब 15 दिन से बढ़ाकर 25 दिन कर दी गई है। यह जानकारी सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रही है। जिसका संज्ञान लेकर अब कमर्शियल और घरेलू गैस उपभोक्ताओं के माथे पर चिंता के बल दिखाई दे रहे हैं। बता दे कि इससे पहले तेल कंपनियों ने घरेलू और कमर्शियल गैस सिलेंडर के दाम में वृद्धि कर मंदे की मार झेल रहे गरीब और मध्यम परिवार के लोगों को तगड़ा झटका दिया है। जिला आपूर्ति अधिकारी के के अग्रवाल के मुताबिक सरकार के दिशा निर्देश पर एलपीजी गैस सिलेंडर की प्राथमिकताएं तय कर दी गई है। जिसमें मुख्य रूप से घरेलू उपभोक्ताओं को पहली प्राथमिकता के तौर पर शामिल किया गया है। सेकंड प्राथमिकता में होटल रेस्टोरेंट कारोबारी शामिल हैं। इसके अलावा अस्पताल स्कूल छात्रावास आदि संस्थानों में पिछले दो महीने की खपत के अनुसार सप्लाई को नियंत्रित करने का प्लान भी तैयार है।