Hindi News Agency,Public Search Engine, Public directory - Express Media Service
अंतर्राष्ट्रीय
10-Mar-2026

मल्टी टास्क वर्करों की गुहार तीन महीने से नहीं मिला भुगतान बिना अनुमति बस रही कॉलोनी पर चला बुलडोजर कॉलोनाइजरों पर FIR के निर्देश ग्राम पंचायत सड़कों के सर्वे के लिए RIMS पोर्टल पर दिया गया प्रशिक्षण सोशल मीडिया पर भ्रामक पोस्ट करने वालों पर रहेगी पुलिस की नजर सीआईएसएफ का 57वां स्थापना दिवस समारोह परासिया में संपन्न जिले में कार्यरत मल्टी टास्क वर्करों ने भुगतान न मिलने की शिकायत करते हुए अधिकारियों से गुहार लगाई है। वर्करों का कहना है कि नवंबर 2025 से वे रज सिक्योरिटी प्रा.लि. के माध्यम से स्वास्थ्य विभाग में कार्य कर रहे हैं। उन्हें अब तक केवल नवंबर 2025 का भुगतान मिला है जबकि दिसंबर 2025 से फरवरी 2026 तक की राशि लंबित है। मजदूरी नहीं मिलने से कर्मचारियों को आर्थिक परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। इस संबंध में मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी को पत्र देकर जल्द भुगतान कराने की मांग की गई है। शासकीय उत्कृष्ट विद्यालय में कलेक्टर हरेंद्र नारायन की अध्यक्षता में जेईई एवं नीट परीक्षा की तैयारी को लेकर बैठक और विषय शिक्षकों के साथ परिचर्चा आयोजित की गई। इस दौरान कोटा के एलेन संस्थान द्वारा तैयार जेईई और नीट की हिंदी व अंग्रेजी माध्यम की अध्ययन सामग्री उत्कृष्ट व सांदीपनी विद्यालयों के प्राचार्यों को वितरित की गई। इस अवसर पर कलेक्टर ने कहा कि शिक्षकों के अतिरिक्त प्रयासों से शासकीय विद्यालयों के विद्यार्थी भी राष्ट्रीय स्तर की प्रतियोगी परीक्षाओं में सफलता प्राप्त कर सकते हैं। नगर निगम ने अवैध कॉलोनियों के खिलाफ कार्रवाई करते हुए वार्ड क्रमांक 01 में विकसित की जा रही एक कॉलोनी पर बुलडोजर चलाया। मौजा छिंदवाड़ा की खसरा संख्या 255/2 और 256 में बिना अनुमति बाउंड्रीवाल सीसी सड़क सहित अन्य निर्माण किए जा रहे थे। जांच में कॉलोनी के लिए निगम से कोई वैधानिक अनुमति नहीं ली जाना पाया गया। कॉलोनाइजर के रूप में नरेश लक्ष्मी राठौर ब्रजनाथ हरीश और संजय के नाम सामने आए हैं। निगम आयुक्त सी.पी. राय के निर्देश पर अवैध निर्माण हटाते हुए कॉलोनी को अवैध घोषित किया गया और संबंधित कॉलोनाइजरों के खिलाफ एफआईआर दर्ज करने के निर्देश दिए गए हैं। छिंदवाड़ा जिला पंचायत के सभा कक्ष में मनरेगा योजना के तहत सुगम संपर्कता परियोजना के क्रियान्वयन को लेकर तकनीकी प्रशिक्षण आयोजित किया गया। प्रशिक्षण में छिंदवाड़ा और पांढुर्ना जिले के मनरेगा एवं आरईएस के सब इंजीनियर और सहायक यंत्रियों ने भाग लिया। अधिकारियों को RIMS सॉफ्टवेयर पोर्टल पर ग्राम पंचायत सड़कों की जियो इन्वेंट्री मार्क करने और जानकारी अपलोड करने की प्रक्रिया समझाई गई। प्रशिक्षण के माध्यम से सड़कों का सर्वे कर उनकी स्थिति निर्माण और मरम्मत से जुड़ी जानकारी ऑनलाइन दर्ज की जाएगी। छिन्दवाड़ा में सोशल मीडिया पर बिना सत्यापन के भ्रामक वीडियो और पोस्ट साझा करने वालों के खिलाफ पुलिस सख्त हो गई है। टीआई आशीष कुमार धुर्वे ने बताया कि हाल ही में इंस्टाग्राम और फेसबुक पर सक्रिय करीब 18 से 20 लोगों को थाने बुलाकर बैठक ली गयी और उन्हें समझाइश ओर निर्देशित किया गया है कि किसी भी प्रकार की जानकारी या वीडियो पोस्ट करने से पहले उसकी पूरी जांच-पड़ताल अवश्य करें।उन्होंने कहा कि यदि कोई व्यक्ति अन्य मीडिया की खबर को कॉपी-पेस्ट कर भ्रामक तरीके से प्रसारित करता है और उसकी शिकायत मिलती है तो उसके खिलाफ FIR दर्ज की जाएगी सीआईएसएफ ग्राउंड परासिया में केंद्रीय औद्योगिक सुरक्षा बल का 57वां स्थापना दिवस समारोह धूमधाम से मनाया गया। कार्यक्रम में इकाई प्रभारी कमांडेंट दिनेश दहिवदकर की उपस्थिति में मुख्य अतिथि क्षेत्रीय महाप्रबंधक पेंच एवं कन्हान क्षेत्र लक्ष्मीकांत मोहापात्रा शामिल हुए। इस दौरान सीआईएसएफ की भूमिका और देश की महत्वपूर्ण औद्योगिक इकाइयों की सुरक्षा में उसके योगदान पर प्रकाश डाला गया। महिला क्रिकेट टूर्नामेंट में खिलाड़ियों का जोश रोमांचक मुकाबले इनर व्हील क्लब छिंदवाड़ा डिस्ट्रिक्ट 304 द्वारा आयोजित महिला क्रिकेट टूर्नामेंट में खिलाड़ियों ने उत्साह के साथ अपनी प्रतिभा का प्रदर्शन किया। 9 मार्च को खेले गए मुकाबलों में पंजाबी सुपर क्वीन्स ने इनर व्हील राइजिंग स्टार को 60 रन से हराया। वहीं गारवी गुजराती गर्ल्स ने डॉक्टर्स इलेवन को पराजित किया। तीसरे मैच में पंजाबी सुपर क्वीन्स ने मायरा रॉयल्स को 12 रन से हराकर जीत दर्ज की। क्लब अध्यक्ष श्वेता पाटनी घई ने कहा कि टूर्नामेंट का उद्देश्य महिलाओं को खेलों के प्रति प्रोत्साहित करना है जनसुनवाई में शिकायत लेकर पहुंचे 143 आवेदक साप्ताहिक जनसुनवाई में मंगलवार को कलेक्टर हरेन्द्र नारायन ने 143 आवेदकों की समस्याएँ सुनीं। जिले के विभिन्न ग्रामीण व शहरी क्षेत्रों से आए लोगों ने भूमि सीमांकन राजस्व अभिलेख दुरुस्ती नामांतरण आवास पट्टा पीएम आवास व किसान सम्मान निधि जन्म-मृत्यु प्रमाण पत्र सहित अन्य विषयों से संबंधित आवेदन प्रस्तुत किए। कलेक्टर ने कई मामलों पर तत्काल कार्यवाही के निर्देश दिए और कुछ को समय-सीमा बैठक में समीक्षा हेतु चिन्हांकित किया। पेंशनर सदन में वरिष्ठ पेंशनरों का होली मिलन समारोह आयोजित छिंदवाड़ा के पेंशनर सदन में वरिष्ठ पेंशनरों द्वारा होली मिलन समारोह का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में पेंशनरों ने एक-दूसरे को गुलाल लगाकर होली की शुभकामनाएं दीं। इस दौरान गीत-संगीत और आपसी संवाद के साथ उत्साहपूर्ण माहौल बना रहा। समारोह में बड़ी संख्या में पेंशनर उपस्थित रहे।