Hindi News Agency,Public Search Engine, Public directory - Express Media Service
राज्य
10-Mar-2026

जबलपुर मध्य प्रदेश हाईकोर्ट की सुरक्षा व्यवस्था में बड़ी लापरवाही सामने आने के बाद पुलिस अधीक्षक संपत उपाध्याय ने कड़ा एक्शन लेते हुए चार पुलिसकर्मियों को निलंबित कर दिया है। जानकारी के अनुसार रीवा निवासी दयाशंकर पांडे हाईकोर्ट के गेट नंबर 6 से बैग में मानव भ्रूण लेकर परिसर के भीतर पहुंच गया। प्रवेश द्वार पर तैनात सुरक्षाकर्मियों ने बैग की जांच नहीं की जिससे यह गंभीर चूक सामने आई। मामले को गंभीरता से लेते हुए सहायक उपनिरीक्षक मुन्ना अहिरवार प्रधान आरक्षक ब्रह्मदत्त खत्री प्रधान आरक्षक अरुण उपाध्याय और आरक्षक प्रतीक सोनकर को तत्काल प्रभाव से सस्पेंड कर दिया गया। बताया जा रहा है कि दयाशंकर पांडे अपनी पत्नी के गर्भपात से जुड़े मामले में न्याय की गुहार लगाने कोर्ट पहुंचा था। जबलपुर के बेलबाग थाना क्षेत्र में मुस्लिम शिया समुदाय ने अमेरिका और इजराइल के विरोध में कैंडल मार्च निकालकर प्रदर्शन किया। इस दौरान महिलाएं बच्चे और पुरुष बड़ी संख्या में जुलूस में शामिल हुए। प्रदर्शनकारियों ने गाजा-फिलिस्तीन में हो रही हिंसा का विरोध करते हुए ईरान के समर्थन में नारे लगाए। कैंडल मार्च पुलिस की मौजूदगी में शांतिपूर्ण तरीके से निकाला गया। प्रदर्शनकारियों का कहना था कि किसी भी निर्दोष की हत्या किसी भी धर्म में सही नहीं मानी जाती और मानवता के लिए आवाज उठाना जरूरी है। जबलपुर के आधारताल स्थित गुजराती मोहल्ले में देर रात भीषण आग लगने से हड़कंप मच गया।आग की चपेट में आने से कपड़ा व्यापारियों के घर और सामान जलकर खाक हो गए। बताया जा रहा है कि करीब 16 से ज्यादा परिवारों के मकान आग से प्रभावित हुए हैं। सूचना मिलते ही फायर ब्रिगेड की 8 गाड़ियां मौके पर पहुंचीं और काफी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया गया। फिलहाल आग लगने के कारणों का पता लगाया जा रहा है। जबलपुर में ‘श्री अन्न’ यानी मिलेट्स को बढ़ावा देने के लिए तीन दिवसीय कृषि मेले का आयोजन किया जा रहा है। यह मेला पुलिस लाइन मैदान में आयोजित होगा जहां मिलेट्स और रसायन मुक्त कृषि उत्पादों की प्रदर्शनी लगाई जाएगी। मेले का उद्देश्य किसानों और आम लोगों को मोटे अनाज के उत्पादन और उसके पोषण संबंधी लाभों के बारे में जागरूक करना है।प्रशासन ने नागरिकों और किसानों से मेले में पहुंचकर आधुनिक और स्वस्थ कृषि पद्धतियों की जानकारी लेने की अपील की है।