Hindi News Agency,Public Search Engine, Public directory - Express Media Service
राज्य
07-Mar-2026

रूड़की के पिरान कलियर की बेटी फ़ैरुज़ फ़ातिमा ने अपने हौसले और मेहनत से वह मुकाम हासिल किया है जिस पर आज पूरा क्षेत्र गर्व कर रहा है। UPSC परीक्षा में 708वीं रैंक हासिल कर IAS बनने वाली फ़ैरुज़ फ़ातिमा जब अपने घर पहुंचीं तो उनका स्वागत किसी त्योहार से कम नहीं था। जैसे ही IAS बनी फ़ैरुज़ फ़ातिमा पिरान कलियर पहुंचीं स्थानीय लोगों और क्षेत्रवासियों ने फूल-मालाओं और तालियों के साथ उनका भव्य स्वागत किया। हर कोई उनकी इस सफलता पर गर्व महसूस कर रहा था। इलाके में जश्न जैसा माहौल देखने को मिला और लोगों ने उन्हें बधाइयां देकर उज्ज्वल भविष्य की कामना की। फ़ैरुज़ फ़ातिमा की इस सफलता के पीछे संघर्ष की लंबी कहानी है। उनके पिता इक़बाल अहमद पेशे से ट्रक ड्राइवर हैं। सीमित संसाधनों के बावजूद उन्होंने अपनी बेटी की पढ़ाई में कभी कोई कमी नहीं आने दी। पिता की मेहनत और भरोसे ने ही फ़ातिमा को आगे बढ़ने का हौसला दिया। फ़ैरुज़ फ़ातिमा ने अपनी सफलता का श्रेय अपने माता-पिता को देते हुए कहा कि उन्हें इस उपलब्धि की बहुत खुशी है जिसे वह शब्दों में बयान नहीं कर सकतीं हरिद्वार में केंद्रीय गृह एवं सहकारिता मंत्री अमित शाह के कार्यक्रम के बीच उस समय हलचल मच गई जब सुराज सेवा दल के पदाधिकारी और कार्यकर्ता उन्हें ज्ञापन देने के लिए हरिद्वार की ओर रवाना हुए। हालांकि पुलिस प्रशासन ने उन्हें मंगलौर में ही रोक लिया। पुलिस द्वारा रोके जाने के बाद मौके पर कुछ देर के लिए माहौल गरमा गया और कार्यकर्ताओं ने प्रदेश सरकार के खिलाफ जमकर नाराजगी जताई। सुराज सेवा दल के पदाधिकारियों का कहना है कि उत्तराखंड में कानून व्यवस्था और प्रशासनिक व्यवस्था पूरी तरह से सवालों के घेरे में है। उन्होंने आरोप लगाया कि अंकिता भंडारी हत्याकांड प्रदेश में बढ़ते भ्रष्टाचार और अवैध खनन जैसे गंभीर मुद्दों पर सरकार और उसके प्रतिनिधि चुप्पी साधे हुए हैं। इन तमाम मामलों को लेकर वे गृहमंत्री अमित शाह को ज्ञापन देकर हस्तक्षेप की मांग करना चाहते थे लेकिन पुलिस प्रशासन ने उन्हें हरिद्वार जाने से पहले ही मंगलौर में रोक दिया। वर्ष 2026 की चार धाम यात्रा को लेकर परिवहन संस्थाओं के चेहरे काफी खिले हुए नजर आ रहे हैं। इसकी वजह ऑनलाइन रजिस्ट्रेशन के खुलने के बाद शुरू हुई बसों की एडवांस बुकिंग है। अभी तक देश के कोने-कोने से सैकड़ो श्रद्धालुओं ने 300 बसों की बुकिंग संयुक्त रोटेशन व्यवस्था समिति के दफ्तर में करवा ली है। इस संख्या को देखते हुए परिवहन संस्थाओं से जुड़े ऑपरेटरों को उम्मीद है कि इस वर्ष की यात्रा बीते वर्षों का रिकॉर्ड तोड़ेगी।बता दे की सरकार ने चार धाम यात्रा के लिए ऑनलाइन पंजीकरण के लिए टूरिस्ट विभाग की वेबसाइट को खोल दिया है। पहले दिन सवा लाख से अधिक श्रद्धालुओं ने चार धाम यात्रा के लिए अपना रजिस्ट्रेशन कराया। आज यह संख्या बढ़कर दो गुना से अधिक पहुंच चुकी है। इसी के साथ संयुक्त रोटेशन व्यवस्था समिति के दफ्तर में लगातार श्रद्धालुओं के फोन भी इंक्वारी के लिए घन घनाने लगे हैं। अभी तक 300 से अधिक बसों की एडवांस बुकिंग चारों धामों के लिए हो चुकी है। उत्तराखंड दौरे पर हरिद्वार पहुंचे केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह से मिलने जा रही महिला कांग्रेसियों को पुलिस ने नेपाली फार्म पर बैरिकेडिंग कर रोक दिया। रोके जाने से महिलाएं भड़क गई और उन्होंने सरकार और पुलिस के खिलाफ नारेबाजी करते हुए प्रदर्शन करना शुरू कर दिया। इस दौरान प्रदेश अध्यक्ष ज्योति रौतेला पुलिस के चंगुल से छूटकर पैदल हरिद्वार की ओर भाग निकली। यह नजारा देख पुलिस के पसीने छूट गए। पुलिस ने भी दौड़ लगाई और ज्योति रौतेला का पीछा किया। सॉन्ग नदी के पुल पर किसी तरह ज्योति रौतेला को रोक लिया। इस दौरान भाग रही ज्योति रौतेला का बैलेंस बिगड़ा और वह सड़क पर गिर गई। जिससे वह जख्मी हो गई। पुलिस किसी तरह ज्योति रौतेला और जिला अध्यक्ष अंशुल त्यागी को हिरासत में लेकर ऋषिकेश कोतवाली लाई। यहां उन्हें समझाने का प्रयास किया और गृहमंत्री अमित शाह के प्रोटोकॉल का हवाला दिया। बावजूद इसके दोनों कांग्रेस नेत्री हरिद्वार जाने की मांग पर अड़ी रही। इस दौरान प्रदेश अध्यक्ष ज्योति रौतेला ने आरोप लगाया कि पिछले 9 सालों में उत्तराखंड के अंदर क्राइम का ग्राफ बड़ा है सितारगंज पहुंचे राष्ट्रवादी पसमांदा मुस्लिम राष्ट्रीय मंच के राष्ट्रीय संयोजक शमशाद मीर का नगर में पहुंचने पर भव्य स्वागत हुआ। एक हिंद जय हिंद के तहत कार्यक्रम का आयोजन भी हुआ जिसमें राष्ट्रीय संयोजक शमशाद मीर ने कहा आरएसएस के वरिष्ठ प्रचारक डॉ. इंद्रेश कुमार के मार्गदर्शन में हिंदुस्तानी पसमांदा मंच द्वारा आयोजित एक हिंद जय हिंद पसमांदा संवाद एवं रोजा इफ्तार सद्भावना कार्यक्रम ऐतिहासिक रहा। कार्यक्रम के मुख्य वक्ता और मंच के राष्ट्रीय संयोजक मोहम्मद शमशाद मीर ने समाज को संबोधित करते हुए राष्ट्रभक्ति और एकजुटता का नया मंत्र दिया शमशाद मीर ने कहा कि वोट बैंक के सौदागरों ने संघ के खिलाफ जो गलतफहमियां फैलाई थीं उन्हें अब पसमांदा समाज पहचान चुका है। उन्होंने संघ प्रमुख मोहन भागवत के उस संदेश को दोहराया कि हिंदू और संघ कभी इस्लाम का विरोध नहीं करते। उन्होंने कहा देश मुझे नफरत फैला रहे हैं मेरी नजर में वह भारतीय नहीं है। ​पसमांदा समाज नें सरकार से मांग की है कि पसमांदा समाज के लिए विशेष मंत्रालय बने वक्फ बोर्ड और अल्पसंख्यक संस्थानों में उचित हिस्सेदारी मिले और समाज के बच्चों के लिए छात्रावास व बारात घर बनाए जाएं। जनपद टिहरी गढ़वाल के देवप्रयाग विधानसभा क्षेत्र के विधायक विनोद कंडारी ने कहा कि उनकी पार्टी के किस विधायक ने क्या बयान दिया है इसकी उन्हें पूरी जानकारी नहीं है लेकिन पार्टी द्वारा गैरसैंण में होने वाले विधानसभा सत्र को लेकर मंजूरी दी गई है और सभी विधायक गैरसैंण जा रहे हैं। उन्होंने कहा कि वह स्वयं भी इस सत्र में शामिल होने जा रहे हैं। विधायक कंडारी ने कहा कि वर्तमान में चल रहा वित्त सत्र बेहद महत्वपूर्ण होता है। इस दौरान सभी विधायक अपने-अपने विधानसभा क्षेत्रों की समस्याओं को सदन में उठाते हैं और उनसे जुड़े सवाल सरकार के सामने रखते हैं