Hindi News Agency,Public Search Engine, Public directory - Express Media Service
अंतर्राष्ट्रीय
07-Mar-2026

दक्षिण बैहर में आदिवासियों की हुई महा पंचायत आंदोलन की दी चेतावनी जनपद उपाध्यक्ष के ग्रह की हाई स्कूल में स्वच्छता खुली पोल स्कूल परिसर में फैली गंदगी रसोई गैस महंगी आम लोगों की बढ़ी चिंता जिले के दक्षिण बैहर क्षेत्र नक्सल प्रभावित डाबरी पंचायत के ग्राम लातरी में शुक्रवार को आदिवासियों की एक महा पंचायत का आयोजन किया गया था जिस मे क्षेत्र की बुनियादी जरूरतें रोजगार सरक शिक्षा जैसी समस्याओं का मुद्दा छाया रहा। छ ग्राम पंचायतों के 26गावों के हजारों ग्रामीण शामिल हुए जिनमें महिलाओं की संख्या भी अधिक थी। प्रशासन को चेतावनी दी कि यदी एक सप्ताह के भीतर मनरेगा का कार्य शुरू नहीं हुआ तो उग्र आंदोलन किया जाएगा। प्रमुख मांगो में जून 2025से एक भी दिन का रोजगार नहीं मिला इस क्षेत्र के लोग बेरोजगारी के चलते आधी आबादी मजदूरी के लिए देश के अन्य राज्यों के लिए पलायन करती हैं। ग्रामीण विकास विभाग मंत्री प्रहलाद सिंह पटेल ने चोरियां गांव में आश्वाशन दिया था कि डाबरी चौरिया घोटी लॉजी मार्ग का मार्च 2026तक निर्माण कार्य करवा लिया जाएगा किंतु समय सीमा बीतने के बाद भी कार्य चालू नहीं हुआ। क्षेत्र के स्कूलों की दिखावटी पुताई हुई है किंतु गुणवत्ता और सुरक्षा नदारत है। क्षेत्र के पंचायत सरपंच जनपद सदस्य पंचायत सरपंच प्रतिनिधि शामिल थे 14 किलोमीटर दूरी पर हायर सेकेंडरी स्कूल समनापुर में स्वच्छता व्यवस्था पूरी तरह से चरमराई हुई नजर आ रही है हैरानी की बात यह है कि यह वही गांव है जो जनपद उपाध्यक्ष का क्षेत्र माना जाता है लेकिन इसके बावजूद यहां की स्थिति बेहद चिंताजनक बनी हुई है गांव के शासकीय स्कूल परिसर में गंदगी का अंबार बना हुआ है जिससे छात्र-छात्राओं शिक्षक और ग्रामीणों को भारी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है स्कूल के आसपास लंबे समय से सफाई नहीं होने के कारण जगह-जगह प्लास्टिक कागज अन्य प्रकार का कचरा फैला हुआ है जिससे वातावरण दूषित हो रहा है जहां स्कूल परिसर में बच्चों के पानी पीने के लिए जो ना लगे हुए हैं जो बंद पड़े हुए हैं जहां मीडिया की टीम पहुंची तो शिक्षा को पूछे जाने पर संतुष्ट जवाब नहीं दिया गया ग्रामीणों से चर्चा करने पर बताया गया कि यह शिक्षा विभाग की लापरवाही है जिले के गढ़ी थाना क्षेत्र अंतर्गत ग्राम माना में भाई भाभी के घर के अंदर संदिग्ध स्थिति में युवक का शव मिलने से गांव व आस-पास क्षेत्र में सनसनी फैल गई। जिसकी सूचना गढ़ी थाना में मिलने पर पुलिस ने मौके में पहुंचकर युवक का शव बरामद कर पंचनामा व पोस्टमार्टम करवाकर शव परिजनों को सौंप दिया है। पुलिस मर्ग कायम कर जांच में जुट गई है। मामला संबंध में प्राप्त जानकारी के अनुसार मृतक रामसिंह पिता देवीसिंह ३५ वर्ष ग्राम माना का रहने वाला है। बताया गया कि मृतक के भाई भाभी ६ मार्च की रात किसी परिचित के घर जन्मदिन कार्यक्रम में शामिल होने बाहर गये हुये थे। रामसिंह अपने भाई-भाभी के घर पर ठहरा हुआ था। देर रात मृतक के भाई-भाभी दोनों घर लौट आए और अपने कमरे में सो गये। ७ मार्च शनिवार की सुबह उन्होंने घर के अंदर रामसिंह को मृत हालत में पड़ा देखा तो इसकी सूचना पड़ोस में दी। जिले के कान्हा नेशनल पार्क के बफर जोन में महिला वन कर्मी जंगल और वन्य प्राणियों की सुरक्षा में महत्वपूर्ण भूमिका निभा रही हैं। डिप्टी डायरेक्टर अमिता केबी के नेतृत्व में खापा रेंजर संध्या देशकर वनरक्षक विनीता मरावी सोनम झारिया सहित सुरक्षा श्रमिक प्रेमा यादव और विमला कुशरे जंगल में गश्त बेरियर पर निगरानी और अवैध गतिविधियों पर नियंत्रण का जिम्मा संभाल रही हैं। अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस के अवसर पर इन महिला कर्मियों का साहस और समर्पण महिला सशक्तिकरण की प्रेरक मिसाल बन रहा है। खापा रेंजर संध्या देशकर के अनुसार जंगल में कार्य करना महिलाओं के लिए आसान नहीं होता है लेकिन इन महिला कर्मचारियों ने यह साबित कर दिया है कि इच्छाशक्ति और समर्पण के बल पर कोई भी चुनौती बड़ी नहीं होती है। ग्राम पंचायत ओरम्हा में आज नवनिर्मित सामुदायिक भवन का लोकार्पण समारोह कार्यक्रम आयोजित किया गया कार्यक्रम के मुख्य अतिथि जिला पंचायत उपाध्यक्ष राजा योगेश लिल्हारे विशिष्ट अतिथि परसवाड़ा विधायक मधु भगत जनपद पंचायत के उपाध्यक्ष डॉ शंकर बिसेन ग्राम पंचायत की सरपंच सुरेखा जीतू बनोटे एवं जनप्रतिनिधियों के साथ ही ग्रामीण जानों की उपस्थिति में विधिवत पूजा अर्चना के साथ भवन का लोकार्पण किया गया इस अवसर पर क्षेत्र के नागरिक में विशेष उत्साह और खुशी का माहौल देखने को मिला कार्यक्रम को संबोधित करते हुए मुख्य अतिथि ने कहा कि सामुदायिक भवन के निर्माण में क्षेत्र के लोगों को सामाजिक सांस्कृतिक एवं धार्मिक कार्यक्रमों के आयोजन के लिए बेहतर स्थान उपलब्ध होगा मिडिल ईस्ट में तनाव के बीच महंगाई की मार तेज हो गई है। इंडियन ऑयल कार्पोरेशन ने घरेलू एलपीजी सिलेंडर के दाम 60 रुपए और कमर्शियल सिलेंडर के दाम 115 रुपए तक बढ़ा दिए है। रसोई गैस के दाम में वृद्धि होने के बाद बालाघाट में घरेलू एलपीजी गैस करीब 940 रुपए में मिलेंग रसोई गैस के दामों में एक बार फिर बढ़ोतरी से आम लोगों की परेशानी बढ़ गई है। कीमत बढऩे से घर का बजट बिगडऩे की चिंता लोगों को सताने लगी है जबकि होटल और छोटे कारोबारियों पर भी इसका असर पडऩे की संभावना है। लोगों का कहना है कि लगातार बढ़ती महंगाई के बीच गैस के दाम बढऩा आम परिवारों के लिए बड़ी परेशानी बनता जा रहा है। अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस के अवसर पर महिलाओं के सम्मान सुरक्षा और आत्मनिर्भरता को प्रोत्साहित करने की मंशा से रक्षिका शौर्य शक्ति फाउंडेशन द्वारा ७ मार्च शनिवार को शहर में पिंक वाहन रैली निकाली गई। संस्था द्वारा स्थानीय कमला नेहरू महिला मंडल सभागार में महिला दिवस का कार्यक्रम आहूत किया गया। इस अवसर पर विविध कार्यक्रमों का आयोजन किया गया। रैली व कार्यक्रम के माध्यम से महिला सशक्तिकरण का संदेश दिया गया। कार्यक्रम के दौरान संस्था द्वारा कौशल विकास प्रशिक्षण कार्यक्रम के तहत प्रशिक्षण पूर्ण करने वाली महिलाओं को मंचासीन अतिथियों के हस्ते से प्रमाणपत्र प्रदान कर उनका उत्साहवर्धन किया गया। इस दौरान सांस्कृतिक कार्यक्रमों का भी आयोजन किया गया। जिसमें महिलाओं द्वारा अपनी प्रतिभा का मंच में बेहतरीन प्रदर्शन किया। कार्यक्रम में काफी संख्या में महिलाएं व प्रबुद्धजन उपस्थित रहे। जिले के गढ़ी थाना क्षेत्र के एक गांव में शनिवार सुबह एक नाबालिग बालिका का शव जाम के पेड़ पर लटका मिला बताया जा रहा है कि बालिका शुक्रवार रात से अपने घर से लापता थी। परिजनों के अनुसार वह रात को परिवार के साथ भोजन करने के बाद घर पर थी जबकि माता-पिता खेत में गेहूं की फसल देखने चले गए थे। देर रात लौटने पर बालिका घर पर नहीं मिली जिसके बाद परिजनों ने उसकी तलाश शुरू की शनिवार सुबह खेत में जाम के पेड़ पर उसका शव लटका मिला। मामले की गंभीरता को देखते हुए एफएसएल टीम भी मौके पर पहुंची और साक्ष्य जुटाए। पुलिस ने मर्ग कायम कर जांच शुरू कर दी है। मौत के वास्तविक कारणों का खुलासा पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही हो सकेगा।