CM के काफिले के आगे आया युवक खतरनाक इंजेक्शन का किया जिक्र डॉक्टर के पास पाकिस्तान की डिग्री टाइटल - CM के काफिले के आगे आया युवक खतरनाक इंजेक्शन का जिक्र बोला डॉक्टर के पास पाकिस्तान की डिग्री CM के काफिले के आगे आया युवक इंदौर में शुक्रवार शाम मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव के काफिले के सामने अचानक एक युवक आकर खड़ा हो गया। युवक ने काफिला रुकवाते हुए जोर-जोर से चिल्लाकर अपनी मां को न्याय दिलाने की मांग की। युवक रोहन चौहान ने मुख्यमंत्री को ज्ञापन सौंपकर आरोप लगाया कि उसकी मां मंजू चौहान की मौत एक डॉक्टर की गंभीर लापरवाही से हुई है। रोहन का कहना है कि क्लिनिक में बिना उचित जांच के खतरनाक इंजेक्शन लगाए गए जिसके कुछ ही समय बाद उनकी तबीयत बिगड़ गई और जान चली गई। युवक ने यह भी आरोप लगाया कि संबंधित डॉक्टर की डिग्री पाकिस्तान की है जिसकी जांच कर कार्रवाई की जानी चाहिए। रोहन ने कहा कि घटना के बाद भी पुलिस और स्वास्थ्य विभाग की ओर से ठोस कार्रवाई नहीं हुई और न ही पोस्टमॉर्टम कराया गया। यदि जल्द न्याय नहीं मिला तो वह आंदोलन करेगा। जलसा-ए-शहादत में अमेरिका-इजराइल मुर्दाबाद के नारे भोपाल के नरेला विधानसभा क्षेत्र की बिस्मिल्लाह कॉलोनी स्थित मस्जिद गरीब नवाज में ईरान के सुप्रीम लीडर रहबर-ए-मोअज्जम आयतुल्लाह सैयद अली खामनेई की याद में जलसा-ए-शहादत कार्यक्रम आयोजित किया गया। कार्यक्रम में बड़ी संख्या में लोग मौजूद रहे। कानून-व्यवस्था बनाए रखने के लिए इलाके में भारी पुलिस बल तैनात किया गया था। कार्यक्रम के दौरान कुछ लोगों ने अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप के पोस्टर जमीन पर रखकर पैरों से कुचल दिए। सभा के दौरान इजराइल मुर्दाबाद और अमेरिका मुर्दाबाद के नारे भी लगाए गए। बता दें कि ऐशबाग स्थित गरीब नवाज मस्जिद में यह कार्यक्रम शुक्रवार देर रात आयोजित किया गया था। इंदौर में करणी सेना पदाधिकारी पर एफआईआर इंदौर की हीरानगर पुलिस ने करणी सेना के एक पदाधिकारी के खिलाफ मारपीट को लेकर एफआईआर दर्ज की है। पदाधिकारी ने होली के दिन इलाके में एक इवेंट प्रोग्राम में जाने से क्रिश्चियन युवक को रोका था और उसकी पिटाई कर दी थी। इस मामले में छात्र ने पुलिस कमिश्नर से शिकायत की थी पुलिस कमिश्नर संतोष सिंह के आदेश पर करणी सेना के प्रदेश संगठन मंत्री मानसिंह राजावत के खिलाफ शेल्बी फिलिप की शिकायत पर मारपीट की धाराओं में एफआईआर दर्ज की गई है। धार में अतिक्रमण हटाने गई टीम पर पथराव धामनोद थाना क्षेत्र के ग्राम सिरसोदिया में अतिक्रमण हटाने गई प्रशासनिक टीम पर ग्रामीणों ने पथराव कर दिया। दरअसल तहसीलदार और पुलिस बल एक मकान का अतिक्रमण हटाने पहुंचे थे। पथराव के कारण कुछ समय के लिए फोरलेन हाईवे भी प्रभावित हुआ। घटना शनिवार सुबह करीब 10 बजे की है। इंदौर की गेर में मिसाइल से बरसेगा रंग इंदौर में रंगपंचमी की पारंपरिक गेर रविवार को निकलेगी। राजवाड़ा पर 7 दशक पहले कड़ाव में लोगों को भिगोने से शुरू हुआ सिलसिला बैलगाड़ी ट्रैक्टर और डीजे से होता हुआ अब मिसाइलों से रंग बरसाने तक जा पहुंचा है। पिछले 3 सालों से यहां पहुंचने वाले लोगों की संख्या 5 लाख से अधिक रही है। जिससे यह यह आयोजन देश के सबसे बड़े रंगोत्सवों में शामिल हो चुका है।