Hindi News Agency,Public Search Engine, Public directory - Express Media Service
क्षेत्रीय
05-Mar-2026

जनपद पंचायत के एसडीओ पर कमीशनखोरी के आरोप कलेक्टर से की जांच की मांग गली-मुहल्लों में हुरियारों ने खूब खेला रंग-गुलाल प्रशासनिक अधिकारियों ने भी खूब उडाया गुलाल निर्माण कार्य में लापरवाही बरतने वाले ठेकेदार होंगे ब्लैक लिस्ट-कलेक्टर गायों के वध मामले मे पुलिस ने 6 आरोपीयो को किया गिरफ्तार रायल्टी नियमों को लेकर कलेक्ट्रेट में हुई बैठक छिंदवाड़ा जनपद पंचायत में पदस्थ असिस्टेंट इंजीनियर (एसडीओ) आर.पी. सोनी के खिलाफ सरपंचों और सचिवों ने गंभीर आरोप लगाते हुए जिला कलेक्टर को ज्ञापन सौपा हैज्ञापन में आरोप है कि ग्राम पंचायतों के विकास कार्यों की तकनीकी स्वीकृति और कंप्लीशन सर्टिफिकेट जारी करने के बदले लगभग 3 प्रतिशत तक राशि की मांग की जाती है उन्होंने बताया कि सांसद निधि विधायक निधि सहित अन्य योजनाओं के कार्य भी इससे प्रभावित हो रहे हैं।राशि नहीं देने पर कार्यों की स्वीकृति रोके जाने और अनावश्यक अड़चनें डालने की बात शिकायत में कही गई है।शिकायतकर्ताओं ने पूरे प्रकरण की निष्पक्ष जांच कर दोषियों पर कार्रवाई की मांग की है। रंगों के पर्व होली पर इस बार भी शहर सहित पूरे जिले मे उत्साह का माहौल देखने को मिला। हुरियारों की टोलियों ने खूब धमाल मचाया। गली मुहल्लों में बच्चों ने एक दूसरे पर पिचकारियों से रंगों की फुहारें छोड़कर खूब आनंद उठाया इसी तरह पूजा लॉज में होली मिलन समारोह में सांसद बंटी विवेक साहू भी मौजूद रहे। सांसद ने भी जहां आमजनों को रंग गुलाल लगाया वहीं इस दौरान पहुंचे बुजुर्गों को भी तिलक लगाकर उनका आर्शीर्वाद लिया। इसीक्रम में पुलिस अधीक्षक अजय पांडेय ने अपने परिवार सहित पुलिस लाइन परिसर में जिले के सभी राजपत्रित अधिकारियों थाना और चौकी प्रभारियों तथा समस्त पुलिस बल के साथ हर्षोल्लास और गरिमामय वातावरण में होली का पर्व मनाया। पूर्व मंत्री चौधरी चन्द्रभान के निवास में भी होली का पर्व बड़े ही उत्साह के साथ मनाया गया। कलेक्टर हरेन्द्र नारायण ने गुरुवार को मिनी सभाकक्ष में विभिन्न विभागों के निर्माण कार्यों की समीक्षा बैठक लेकर प्रगति का जायजा लिया।बैठक दो सत्रों में आयोजित हुई जिसमें सड़क और भवन निर्माण से जुड़े विभागों की भौतिक व वित्तीय स्थिति की समीक्षा की गई।कलेक्टर ने सभी एजेंसियों को निर्देश दिए कि कार्य गुणवत्ता के साथ तय समय सीमा में पूर्ण किए जाएं।समय सीमा पार करने वाले और लापरवाही बरतने वाले ठेकेदारों पर टर्मिनेशन और ब्लैकलिस्ट की कार्रवाई के निर्देश दिए गए।प्रशासन ने स्पष्ट किया कि विकास कार्यों में किसी भी तरह की ढिलाई बर्दाश्त नहीं की जाएगी। छिंदवाड़ा जिले के दमुआ थाना क्षेत्र में पुलिस ने गौवंश वध के मामले में बड़ी कार्रवाई करते हुए 6 आरोपियों को गिरफ्तार किया है।पुलिस को मुखबिर सूचना मिली थी कि नरसेनी जंगल के बिछुआ चरण भाटा क्षेत्र में कुछ लोग दो गायों का वध कर रहे हैं। सूचना पर पहुंची पुलिस टीम ने मौके पर कार्रवाई कर आरोपियों को पकड़ लिया।गिरफ्तार आरोपियों में लक्ष्मण भारती भद्दू भारती आकाश भारती अतीश भारती और मेहतरशाह भारती शामिल हैं जबकि एक विधि विरुद्ध बालक भी पकड़ा गया है।पुलिस ने आरोपियों के कब्जे से कुल्हाड़ी बका और एक मोटरसाइकिल जब्त की है। छिंदवाड़ा कलेक्ट्रेट में सांसद बनती विवेक साहू की मौजूदगी में मटेरियल सप्लायर्स की समस्याओं को लेकर महत्वपूर्ण बैठक आयोजित हुई।बैठक में रायल्टी जारी करने की समय सीमा और अधिकारियों द्वारा की जा रही कार्रवाई को लेकर सप्लायर्स ने अपनी आपत्तियां दर्ज कराईं।सांसद ने कहा कि नियमों के तहत कार्य करने वाले सप्लायर्स को अनावश्यक परेशान न किया जाए।उन्होंने स्पष्ट किया कि नियम विरुद्ध कार्य करने वालों पर सख्त कार्रवाई हो लेकिन वैध कार्यों में सहयोग मिलना चाहिए।कलेक्टर हरेंद्र नारायण ने खनिज विभाग को रायल्टी अवधि बढ़ाने के संबंध में शासन को प्रस्ताव भेजने के निर्देश दिए। नगर निगम आयुक्त सी.पी. राय के आदेश पर नगर निगम अमले ने शहर में अतिक्रमण हटाने की कार्रवाई की। योजना कार्यालय के सामने गन्ने के रस बर्फ और पराठे के हाथ ठेले संचालकों द्वारा फैलाए गए अतिक्रमण को हटाया गया। कार्रवाई के दौरान चार बंद गुमठियां और हाथ ठेले जब्त किए गए तथा पटका मशीन भी मौके पर पहुंचाई गई। इसके अलावा नगर निगम जाने वाले मार्ग पर एलआईबी कार्यालय के पास से भी अतिक्रमण हटाया गया। जिले के अमरवाड़ा थाना अंतर्गत सिंगोड़ी चौकी पुलिस ने होली ड्यूटी के दौरान कार्रवाई करते हुए शराब पीकर वाहन चला रहे दो युवकों को गिरफ्तार किया।टी-पॉइंट ग्राम नेहरिया में वाहन चेकिंग के दौरान आकाश उर्फ बंटू और अरुण उर्फ करण नशे की हालत में मोटरसाइकिल लहराते हुए आते मिले। मेडिकल जांच में चालक के नशे में होने की पुष्टि हुई।पुलिस बाइक जब्त कर दोनों आरोपियों के खिलाफ मोटर व्हीकल एक्ट और बीएनएसएस की धाराओं में कार्रवाई की।दोनों आरोपियों को न्यायालय में पेश कर जेल वारंट मिलने पर उपजेल अमरवाड़ा भेज दिया गया। ‘कृषक कल्याण वर्ष ’ के तहत छिंदवाड़ा में खेती अब जलवायु के अनुकूल और मुनाफे वाली बन रही है।Borlaug Institute for South Asia (BISA) और मध्यप्रदेश कृषि विभाग की पहल से अंतरराष्ट्रीय तकनीक सीधे किसानों के खेत तक पहुंची।मोहखेड़ के चारगांव करबल में गेहूं की उन्नत किस्मों और जीरो टिलेज तकनीक का लाइव प्रदर्शन किया गया।जीरो टिलेज अपनाने वाले किसान को प्रति एकड़ करीब ₹2500 की बचत और कम पानी में बेहतर उत्पादन मिला विशेषज्ञों का कहना है कि ऐसे प्रयासों से छिंदवाड़ा प्रदेश में क्लाइमेट स्मार्ट खेती की नई पहचान बना रहा है। छिंदवाड़ा में रंगपंचमी पर्व को लेकर गांधीगंज स्थित दीनदयाल रसोई में सांसद बंटी विवेक साहू की मौजूदगी में आयोजन समितियों की बैठक आयोजित हुई। बैठक में तय किया गया कि रंगपंचमी के दिन सुबह 11 बजे गांधीगंज से विशाल चल समारोह निकाला जाएगा जो शहर के प्रमुख मार्गों से होते हुए पोला ग्राउंड पहुंचेगा। सांसद साहू ने सभी से सामाजिक सौहार्द के साथ त्योहार मनाने की अपील करते हुए पर्यावरण संरक्षण और हर्बल रंगों के उपयोग पर जोर दिया। बैठक में विभिन्न समितियों के पदाधिकारी और कार्यकर्ता बड़ी संख्या में मौजूद रहे। गोंडवाना गणतंत्र पार्टी मध्यप्रदेश की मंडला में आयोजित बैठक में संगठन विरोधी गतिविधियों पर कड़ा फैसला लिया गया।पार्टी ने कहा कि प्रदेश अध्यक्ष कमलेश टेकाम के खिलाफ बयानबाजी और सोशल मीडिया पर पार्टी की छवि धूमिल करने के आरोप प्रमाणित पाए गए।पूर्व जिला अध्यक्ष देवीसिंह उर्फ देवरावन भलावी (छिंदवाड़ा) को 6 वर्ष के लिए निष्कासित किया गया है।युवा प्रकोष्ठ जिला अध्यक्ष प्रवीण धुर्वे और किसान मोर्चा जिला अध्यक्ष संदीप इनवाती (छिंदवाड़ा) पर भी 6 वर्ष का निष्कासन लागू किया गया।सिवनी के राकेश उइके पर भी अनुशासनात्मक कार्रवाई की गई है।पार्टी नेतृत्व ने स्पष्ट किया कि अनुशासनहीनता और संगठन विरोधी गतिविधियां किसी भी स्तर पर बर्दाश्त नहीं की जाएंगी।