Hindi News Agency,Public Search Engine, Public directory - Express Media Service
क्षेत्रीय
01-Mar-2026

चोरिया रोकने कॉलोनीवासी बने पहरेदार हाथ में डंडा लेकर जागते रहो का लगा रहे नारा तेज रफ्तार दो बाइक आपस मे टकराई दंपती और मासूम सहित चार घायल पॉलीहाउस से प्रगति की उड़ान किसान ने रचा सफलता का नया इतिहास एमआरपी से ज्यादा वसूली पर तीन दुकानों पर केस 53 प्रतिष्ठानों की जांच सैकड़ों युवाओं ने थामी कांग्रेस की सदस्यता पांढुर्णा की साईं धाम कॉलोनी और संतोषी माता वार्ड में 21 फरवरी की रात हुई लूट और मारपीट की घटना के बाद इलाके में भय का माहौल है डरे हुए लोग अब टोलियां बनाकर हाथों में लाठी लिए ‘जागते रहो’ कहते हुए गलियों में पहरा दे रहे हैं।परिवारों की सुरक्षा को लेकर लोग पूरी रात जागकर निगरानी कर रहे हैं।वहीं इस बीच पुलिस को देर रात लगातार फर्जी कॉल मिल रही हैं जिससे बल व्यस्त हो रहा है।थाना प्रभारी अजय मरकाम के मुताबिक सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंचती है लेकिन कोई संदिग्ध नहीं मिलता।पुलिस ने नागरिकों से अफवाहों से बचने और बिना पुष्टि के कॉल न करने की अपील की है। माहुलझिर थाना क्षेत्र में रविवार को तेज रफ्तार दो बाइकों की आमने-सामने टक्कर में चार लोग घायल हो गए। जानकारी के अनुसार शिवकुमार ऊईके अपनी पत्नी दीपिका और 9 माह के बेटे शिवांश के साथ खेरीरेंगा ढाना से मटकुली जा रहे थे तभी सामने से आ रही तेज रफ्तार बाइक ने जोरदार टक्कर मार दी। हादसे में दूसरी बाइक सवार दीपक मर्सकोले भी घायल हुआ।सूचना मिलते ही डायल 112 के चालक संजय चौबे और आरक्षक अशोक गोनगे मौके पर पहुंचे और सभी घायलों को तत्काल तमिया अस्पताल पहुंचाया। प्राथमिक उपचार के बाद हालत गंभीर होने पर घायलों को जिला अस्पताल रेफर किया गया। पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। मध्यप्रदेश शासन द्वारा वर्ष 2026 को “किसान कल्याण वर्ष” के रूप में मनाया जा रहा है जिसके तहत किसानों को आत्मनिर्भर बनाने के प्रयास जारी हैं। छिंदवाड़ा जिले के मोहखेड़ विकासखंड के ग्राम भुताई निवासी किसान कैलाश पवार ने आधुनिक खेती से नई पहचान बनाई है। उन्होंने पॉलीहाउस में गोल्डन बेरी और रास्पबेरी की खेती कर प्रदेश में अनोखा प्रयोग किया है। इन फसलों से प्रति एकड़ लाखों रुपये की आय होने का अनुमान है।पिछले वर्ष 6 एकड़ में स्ट्रॉबेरी की खेती कर उन्होंने करीब 35 लाख रुपये का शुद्ध मुनाफा अर्जित किया था। इस वर्ष 18 एकड़ में जी-9 केले और एक एकड़ में ब्लूबेरी की खेती कर रहे हैं। सीमित शिक्षा के बावजूद उनकी नवाचारी पहल जिले के अन्य किसानों के लिए प्रेरणा बन रही है। कलेक्टर हरेंद्र नारायन के निर्देशानुसार नापतौल विभाग और खाद्य सुरक्षा टीम ने परासिया क्षेत्र में 53 दुकानों की जांच की।एमआरपी से अधिक मूल्य पर कोल्ड ड्रिंक बेचने पर सोनी मिष्ठान्न और वीनस स्टोर सहित एक किराना दुकान पर प्रकरण दर्ज किया गया। इलेक्ट्रॉनिक तौल कांटा सत्यापित नहीं कराने पर भी कार्रवाई की गई तथा 5 दुकानों को नोटिस जारी हुआ। नपा की लापरवाही जप्त पेवर ब्लॉक से टकराकर युवक घायल पांढुर्णा के जस्तभ चौक में नगरपालिका परिषद की बड़ी लापरवाही उजागर हुई है। करीब एक माह से सड़क किनारे जप्त पेवर ब्लॉकों की ढेरी हटाई नहीं गई थी।देर रात कम रोशनी के कारण एक युवक इन ब्लॉकों से जा टकराया और गंभीर रूप से घायल हो गया।घटना के बाद मौके पर अफरा-तफरी मच गई और युवक को तुरंत अस्पताल पहुंचाया गया।स्थानीय नागरिकों ने पहले भी कई बार ब्लॉक हटाने की मांग की थी लेकिन कोई कार्रवाई नहीं हुई।घटना से नाराज़ क्षेत्रवासियों ने जिम्मेदार अधिकारियों और ठेकेदार पर सख्त कार्रवाई की मांग की है। छिंदवाड़ा दक्षिण उपब्लॉक अंतर्गत वार्ड क्रमांक 22 में आयोजित कांग्रेस की बैठक में सैकड़ों युवाओं ने पार्टी की प्राथमिक सदस्यता ग्रहण की। युवाओं ने कमलनाथ एवं नकुलनाथ के विकास कार्यों और नीतियों से प्रभावित होकर कांग्रेस से जुड़ने का निर्णय लिया।बैठक को संबोधित करते हुए जिला कांग्रेस अध्यक्ष विश्वनाथ ओकटे ने संगठन को बूथ स्तर तक मजबूत करने पर जोर दिया। उन्होंने कहा कि किसान युवा और मजदूर वर्ग की समस्याओं को जन-जन तक पहुंचाना कार्यकर्ताओं की जिम्मेदारी है। जीरो वेस्ट इवेंट से दिया स्वच्छ शहर का संदेश नगर पालिक निगम के महापौर विक्रम अहके के नेतृत्व में “चलो साथ–साथ छिंदवाड़ा”अभियान का दूसरा रविवार वार्ड 31 फव्वारा चौक में उत्साह के साथ मनाया गया।कार्यक्रम में योग जुम्बा देशभक्ति गीत नुक्कड़ नाटक और श्रमदान जैसी गतिविधियाँ आयोजित हुईं।स्वच्छता ब्रांड एंबेसडर दीपक राज जैन ने संचालन किया।जीरो वेस्ट इवेंट के माध्यम से शहरवासियों को गीला-सूखा कचरा अलग देने और शहर को नंबर वन बनाने का संदेश दिया गया। सफेद लाइन के बाहर खड़े वाहनों पर चला चालान अभियान शहर में यातायात व्यवस्था दुरुस्त करने के लिए यातायात थाना पुलिस लगातार कार्रवाई कर रही है। व्हाइट लाइन के बाहर लापरवाहीपूर्वक खड़े फोर व्हीलर वाहनों पर पुलिस द्वारा जैमर लगाया जा रहा है और चालानी कार्रवाई की जा रही है। इसी क्रम में कल देर रात विशेष अभियान चलाकर कई वाहनों के खिलाफ कार्रवाई की गई। पुलिस ने वाहन चालकों को यातायात नियमों का पालन करने की सख्त हिदायत दी है। दाई मंदिर में गूंजा राम नाम छिंदवाड़ा के धरमटेकड़ी खापाभाट स्थित श्री माता दाई मंदिर में श्री विद्यार्थी रामायण मंडल द्वारा साप्ताहिक संगीतमय रामायण पाठ का भव्य आयोजन किया गया। कार्यक्रम की शुरुआत विधिवत पूजन-अर्चन से हुई जिसके बाद रामायण की चौपाइयों और भजनों ने माहौल को राममय बना दिया।“जय श्रीराम” के जयघोष से मंदिर परिसर गूंज उठा और बड़ी संख्या में ग्रामीणों ने सहभागिता की। 20वीं वर्षगांठ पर 56 भोग और विशाल भंडारे का आयोजन शहर के नोनिया करबल स्थित श्री साइ नाथ सर्व धर्म सेवा समिति की 20वीं वर्षगांठ पर आज भव्य कार्यक्रम आयोजित किया गया।इस अवसर पर बाबा को 56 भोग अर्पित कर विधि-विधान से हवन पूजन संपन्न किया गया।कार्यक्रम के बाद विशाल भंडारे का आयोजन किया गया जिसमें बड़ी संख्या में साईं भक्तों ने प्रसाद ग्रहण किया