Hindi News Agency,Public Search Engine, Public directory - Express Media Service
राष्ट्रीय
28-Feb-2026

नोटों से भरा प्लेन क्रैश 15 की मौत हाईवे पर बिखरे नोट उठाने जुटे लोग बोलिविया के एल आल्टो शहर में शनिवार सुबह (भारतीय समयानुसार) एक विमान क्रैश हो गया। यह बोलिविया की वायुसेना का हरक्यूलिस विमान था। हादसे में 15 लोगों की मौत हो गई जबकि 30 से ज्यादा लोग घायल हैं। विमान देश के सेंट्रल बैंक के नए नोट लेकर जा रहा था। खराब मौसम के बीच विमान लैंडिंग के बाद रनवे से फिसलकर पास की व्यस्त सड़क पर जा गिरा। जिस सड़क पर यह गिरा वहां खड़ी 10 से 15 गाड़ियां भी इसके चपेट में आ गई। एयरक्राफ्ट का मलबा टूटी हुई कारें और लाशें सड़क पर बिखरी नजर आई। सड़क पर बैंक के नोट भी बिखरे नजर आए जिन्हें उठाने के लिए लोग मौके पर जुट गए। TMC ने राज्यसभा के लिए 4 कैंडिडेट का ऐलान किया तृणमूल कांग्रेस ने शुक्रवार शाम को राज्यसभा चुनावों के लिए उम्मीदवारों का ऐलान कर दिया। इनमें मंत्री बाबुल सुप्रियो बंगाल के पूर्व DGP राजीव कुमार सीनियर एडवोकेट मेनका गुरुस्वामी और एक्ट्रेस कोयल मल्लिक का नाम शामिल है। TMC ने X पर एक पोस्ट में लिखा- हम इन उम्मीदवारों को दिल से बधाई और शुभकामनाएं देते हैं। वे तृणमूल की मजबूती की विरासत और हर भारतीय के अधिकारों और सम्मान की रक्षा के लिए उसके पक्के वादे को बनाए रखेंगे। IYC नेशनल प्रेसिडेंट चिब को जमानत मिली दिल्ली एआई समिट हंगामा मामले में इंडियन यूथ कांग्रेस के नेशनल प्रेसिडेंट उदय भानु चिब को जमानत मिल गई है। शुक्रवार देर रात 12.30 बजे उन्हें पटियाला हाउस कोर्ट की ड्यूटी मजिस्ट्रेट के आवास पर पेश किया गया था। यहीं पर सुनवाई हुई। पुलिस ने चिब की रिमांड 7 दिन और रिमांड बढ़ाने की मांग की लेकिन जज ने इससे इनकार किया और चिब को ₹50 हजार के बॉन्ड पर जमानत दी। चिब को 24 फरवरी को गिरफ्तार किया गया था और 4 दिन की पुलिस कस्टडी में भेजा था। ओवैसी बोले- मोदी की विचारधारा में इजराइल के लिए प्यार ऑल इंडिया मजलिस-ए-इत्तेहादुल मुस्लिमीन(AIMIM) के चीफ असदुद्दीन ओवैसी ने कहा कि पीएम मोदी का इजराइल के लिए प्यार उनकी विचारधारा से जुड़ा है। हैदराबाद में शुक्रवार को एक कार्यक्रम में ओवैसी ने कहा कि मोदी को अपने भाषण में इजराइली आतंकवाद के बारे में भी बोलना चाहिए था। उन्होंने कहा कि AIMIM ने बांग्लादेश में हिंदुओं पर हो रहे अत्याचारों के खिलाफ हमेशा बोला है। फरवरी के महीने में अप्रैल जैसी धूप निकल रही राजस्थान और मध्य प्रदेश में फरवरी के महीने में अप्रैल जैसी धूप निकल रही है। दोनों राज्यों के कई शहरों में गुरुवार को तापमान 33°C के पार दर्ज हुआ। राजस्थान के बाड़मेर में सबसे ज्यादा तापमान 36.5°C दर्ज हुआ। इधर मध्य प्रदेश के खंडवा और खरगोन में तापमान 35.2°C रिकॉर्ड हुआ। हरियाणा में गर्मी लगातार बढ़ रही है। प्रदेश का अधिकतम तापमान 31°C के पार पहुंच गया है। हालांकि मौसम विभाग ने आज से राज्य के कई हिस्सों में बादल छाए रहने और बूंदाबांदी की संभावना जताई है।