रेत से भरे ट्रक ने छात्र को कुचला मौके पर मौत निगम में भाजपा की बैठक को लेकर कांग्रेस ने जताया विरोध जनगणना 2027 को लेकर शहर में शुरू हुआ मकानसूचीकरण और भवन नंबरिंग अभियान जल जीवन मिशन में गुणवत्ता और समय-सीमा सर्वोच्च प्राथमिकता-कलेक्टर हुडदंगियों पर रहेगी प्रशासन की पैनी नजर आपसी सौहार्द से मनाएं होली परासिया के खिरसाडोह में शुक्रवार शाम एक भीषण सड़क हादसे में 18 वर्षीय छात्र की मौके पर ही मौत हो गई।पॉलिटेक्निक कॉलेज का छात्र चरनजीत इंदौरकर सड़क किनारे स्कूटी खड़ी कर खड़ा था।इसी दौरान छिंदवाड़ा से परासिया की ओर जा रहे रेत से भरे ट्रक ने उसे कुचल दिया।हादसे के बाद लोगों ने ट्रक को कुछ दूरी पर रोक लिया और पुलिस को सूचना दी।पुलिस ने चालक को हिरासत में लेकर ट्रक जब्त कर लिया है और मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। नगर पालिक निगम के सभाकक्ष में भाजपा जिलाध्यक्ष द्वारा आयोजित बैठक को लेकर राजनीतिक विवाद खड़ा हो गया है। कांग्रेस पार्षदों ने आयुक्त को ज्ञापन सौंपते हुए आरोप लगाया कि निगम कार्यालय में आयोजित यह बैठक प्रोटोकॉल के विपरीत थी।ज्ञापन में कहा गया कि निगम भवन सार्वजनिक संस्था है और इसका उपयोग किसी एक राजनीतिक दल की गतिविधियों के लिए नहीं किया जाना चाहिए। पार्षदों ने सवाल उठाया कि क्या सभाकक्ष केवल भाजपा के लिए उपलब्ध है या सभी 48 वार्डों के जनप्रतिनिधियों के लिए समान रूप से खुला है। छिंदवाड़ा में जनगणना 2027 के प्रथम चरण के तहत मकानसूचीकरण और भवन नंबरिंग का कार्य तेज़ी से शुरू हो गया है।नगर निगम आयुक्त चंद्रप्रकाश राय के निर्देशन में सभी वार्डों में भवनों का भौतिक सत्यापन किया जा रहा है।हर मकान को विशिष्ट नंबर दिया जा रहा है और उसके उपयोग की जानकारी दर्ज की जा रही है।अधिकारियों ने स्थल निरीक्षण कर कार्य की प्रगति का जायजा लिया और आवश्यक निर्देश दिए।प्रशासन ने नागरिकों से अपील की है कि सर्वे टीम को सही जानकारी देकर सहयोग करें। छिंदवाड़ा में कलेक्टर हरेंद्र नारायन ने ग्रामीण पेयजल व्यवस्था और जल जीवन मिशन के प्रगतिरत कार्यों की समीक्षा की।बैठक में स्कूलों और आंगनबाड़ियों में पेयजल उपलब्धता का संयुक्त भौतिक सत्यापन कराने के निर्देश दिए गए।आगामी ग्रीष्म ऋतु को देखते हुए संभावित जल संकट वाले क्षेत्रों के लिए अग्रिम कार्य योजना बनाने को कहा गया।निर्माण कार्यों में गुणवत्ता मानकों का कड़ाई से पालन सुनिश्चित करने के निर्देश अधिकारियों को दिए गए। आगमी होली पर्व के मद्देनजर रखते हुए जनपद पंचायत सभा कक्ष में शुक्रवार को शांति समिति की बैठक आयोजित की गई।बैठक में एसडीएम सुधीर जैन सीएसपी अजय राणा और कोतवाली टीआई आशीष धुर्वे सहित शहर के गणमान्य नागरिक मौजूद रहे।नागरिकों ने होली दहन और धुलेंडी को लेकर अपने सुझाव रखे ।प्रशासन ने अपील की है कि सभी लोग आपसी भाईचारे और सौहार्द के साथ त्योहार मनाएं।साथ ही ध्वनि विस्तारक यंत्रों का सीमित उपयोग करने और निर्धारित समय सीमा का पालन करने की अपील की। शुक्रवार को शहर में महिला कांग्रेस ने केंद्रीय मंत्री हरदीप सिंह पुरी के खिलाफ जोरदार प्रदर्शन किया।एपस्टीन प्रकरण में नाम सामने आने के आरोपों को लेकर कार्यकर्ताओं ने उनका पुतला फूंका।जिला महिला कांग्रेस अध्यक्ष किरण चौधरी ने भाजपा पर नैतिकता के मुद्दे पर सवाल खड़े किए।उन्होंने कहा कि पिछले कुछ वर्षों में भाजपा नेताओं पर लगातार गंभीर आरोप सामने आते रहे हैं।प्रदर्शन के दौरान कार्यकर्ताओं ने काले कपड़े पहनकर नारेबाजी की और मंत्री के इस्तीफे की मांग की। शहर में आवारा कुत्तों का आतंक लगातार बढ़ता जा रहा है।शुक्रवार सुबह गुलाबरा क्षेत्र में जैन मंदिर के पास स्कूल जा रही एक छात्रा के पीछे कुत्तों का झुंड दौड़ पड़ा।घबराई बच्ची ने हिम्मत दिखाते हुए तुरंत घर की ओर दौड़ लगाई और सुरक्षित अंदर पहुंच गई।पूरी घटना घर के बाहर लगे सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई है। छिंदवाड़ा एफडीडीआईं कैंपस में आयोजित इंटर-कैंपस खेल प्रतियोगिता “आरोहण-2026” का समापन गरिमामय समारोह में हुआ।समारोह की अध्यक्षता सचिव एवं कार्यकारी निदेशक कर्नल पंकज कुमार सिन्हा ने की जबकि मुख्य अतिथि के रूप में g.h. रायसोनि की कुलपति प्रो. डॉ. मीणा राजेश उपस्थित रहीं।देशभर के 12 कैंपसों से आए प्रतिभागियों ने मार्च-पास्ट कर अतिथियों को सलामी दी।क्रिकेट में नोएडा वॉलीबॉल में चेन्नई और टेबल टेनिस में नोएडा कैंपस का दबदबा रहा। जिले में बढ़ती सड़क दुर्घटनाओं की रोकथाम के लिए कलेक्टर हरेंद्र नारायन की अध्यक्षता में जिला सड़क सुरक्षा समिति की बैठक आयोजित की गई। बैठक में पुलिस अधीक्षक अजय पाण्डेय सहित संबंधित विभागों के अधिकारी मौजूद रहे।बैठक में दुर्घटना संभावित स्थलों पर स्पीड ब्रेकर रोड मार्किंग रंबल स्ट्रिप और कैट आई जैसे सुरक्षा उपाय तत्काल सुनिश्चित करने के निर्देश दिए गए। कलेक्टर ने गलत दिशा में वाहन चलाने वालों पर कड़ी कार्रवाई और अधिकतम जुर्माना लगाने के निर्देश भी दिए। छिंदवाड़ा में अखिल भारतीय यादव महासभा ने एक फिल्म के नाम पर कड़ी आपत्ति जताई है।महासभा के पदाधिकारियों ने महामहिम राष्ट्रपति के नाम ज्ञापन सौंपकर फिल्म का नाम बदलने की मांग की।समाज का आरोप है कि फिल्म के शीर्षक से यादव समाज की भावनाएं आहत हो रही हैं।ज्ञापन में चेतावनी दी गई है कि नाम नहीं बदला गया तो व्यापक विरोध किया जाएगा। छिंदवाड़ा जिले की परासिया तहसील अंतर्गत मंडला मढ़ली और बिछुआ ग्राम पंचायतों में भ्रष्टाचार के आरोपों को लेकर ग्रामीणों ने मोर्चा खोल दिया है। ग्रामीणों का कहना है कि पुलिया सड़क निर्माण और अन्य सरकारी योजनाओं में खर्च हुए राशि का स्पष्ट हिसाब-किताब नहीं दिया गया।पंच सदस्यों ने सरपंच पर विकास कार्यों में बाधा और पारदर्शिता की कमी का आरोप लगाते हुए अविश्वास प्रस्ताव लाने का निर्णय लिया हैग्रामीणों ने कलेक्टर को ज्ञापन सौंपकर सरपंच को हटाने और पुनः निर्वाचन प्रक्रिया शुरू करने की मांग की है। जिले के बिछुआ ब्लॉक स्थित गुमतरा गांव में आज सुबह उस वक्त हड़कंप मच गया जब पेंच टाइगर रिजर्व से भटककर एक बाघ गांव के पास घूमता दिखाई दिया।सूचना मिलते ही वन विभाग की टीम मौके पर पहुंची और ग्रामीणों को सतर्क रहने की सलाह दी गई है।फिलहाल इलाके में निगरानी बढ़ा दी गई है और लोगों से अनावश्यक बाहर न निकलने की अपील की गई है।