Hindi News Agency,Public Search Engine, Public directory - Express Media Service
क्षेत्रीय
26-Feb-2026

8 साल से ताले में कैद है जिला अस्पताल का प्राइवेट वार्ड व्यंजनों के स्वाद के साथ ली मिलेट्स के स्वास्थ्य लाभ की जानकारी सरकारी जमीन पर बने अवैध मकानों पर चला बुलडोजर टो वाहन के नाम पर कर्मचारी कर रहे अवैध वसूली चार विधानसभा में बनेंगे औद्योगिक क्षेत्र प्रत्येक में 20 एकड़ भूमि चिन्हित छिंदवाड़ा जिला अस्पताल में मेडिकल कॉलेज निर्माण के दौरान तैयार किया गया 50 बेड का प्राइवेट वार्ड पिछले आठ वर्षों से बंद पड़ा है। कोविड काल में सुरक्षा कारणों से लगाए गए ताले अब तक नहीं खुले जिससे मरीजों को निजी कक्ष की सुविधा नहीं मिल पा रही। अस्पताल में भर्ती मरीजों को मजबूरन बाहर निजी अस्पतालों का सहारा लेना पड़ रहा है। वही इस मामले को लेकर सिविल सर्जन डॉक्टर सुशील दुबे का कहना है स्टाफ की कमी और अन्य प्रशासनिक कारणों से वार्ड शुरू नहीं हो सका है। शहर के दशहरा मैदान में तीन दिनी कृषि मेले और मिलेट्स फूड फेस्टिवल का शुभारंभ हुआ। इस दौरान लोगों ने श्रीअन्न से बने व्यंजनों का स्वाद तो लिया इसके स्वास्थ्य लाभों के बारे में जानकारी ली। इस दौरान श्री अन्न जागरूकता रोड शो और ऑरेंज फेस्टिवल भी आकर्षण का केंद्र रहे। मेले की शुरूआत कलेक्टर हरेंद्र नारायन पुलिस अधीक्षक अजय पाण्डेय नगर निगम महापौर विक्रम अहके भाजपा जिला अध्यक्ष शेषराव यादव मुख्य महाप्रबंधक नाबार्ड भोपाल श्रीमती सीसरस्वती द्वारा रिबन काटकर की गई। शुभारंभ के बाद जनप्रतिनिधियों और अधिकारियों द्वारा मिलेट्स जागरूकता रोड शो को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया गया। छिंदवाड़ा नगर निगम क्षेत्र के वार्ड क्रमांक 9 में सरकारी जमीन पर अवैध निर्माण का मामला सामने आया था। शिकायत मिलने के बाद कलेक्टर के निर्देश पर प्रशासन ने जांच कर कार्रवाई के आदेश दिए। जांच में निर्माण से जुड़े वैध दस्तावेज प्रस्तुत नहीं किए जा सके। इसके बाद प्रशासन और नगर निगम की टीम ने मौके पर पहुंचकर जेसीबी की मदद से करीब 10 पक्के मकानों को ध्वस्त कर दिया। कार्रवाई के दौरान प्रशासनिक अधिकारी और निगम अमला मौजूद रहा। शहर में नो पार्किंग के नाम पर अवैध वसूली का मामला सामने आया है। सिमरिया से आए एक व्यक्ति ने आरोप लगाया कि अस्पताल के सामने खड़ी उनकी गाड़ी को नगर निगम के कर्मचारियों ने उठा लिया और छोड़ने के बदले 700 रुपए की मांग की। पैसे नहीं देने पर वाहन को यातायात थाने ले जाया गया।पीड़ित का कहना है कि वह परिवार की महिला के ऑपरेशन के लिए अस्पताल आए थे और पहले से परेशान थे। आरोप है कि नगर निगम के प्राइवेट कर्मचारी सड़क पर ही वसूली कर रहे हैं। उल्लेखनीय है कि कुछ दिन पहले इस मामले को लेकर ज्ञापन भी सौंपा गया था लेकिन अब तक कोई ठोस कार्रवाई नहीं हुई है। सांसद बंटी विवेक साहू की पहल पर जिले की चार विधानसभाओं में औद्योगिक क्षेत्र स्थापित किए जाएंगे। आत्मनिर्भर भारत के लक्ष्य को ध्यान में रखते हुए अमरवाड़ा चौरई जुन्नारदेव और परासिया विकासखंडों में 20-20 एकड़ शासकीय भूमि चिन्हित करने की प्रक्रिया शुरू कर दी गई है। हाल ही में सांसद ने औद्योगिक नीति एवं निवेश प्रोत्साहन विभाग और एमएसएमई विभाग के अधिकारियों के साथ बैठक कर कार्ययोजना पर चर्चा की। अधिकारियों ने बताया कि शासन से आवश्यक आदेश प्राप्त हो चुके हैं और भूमि चयन के बाद प्रस्ताव भेजा जाएगा।