Hindi News Agency,Public Search Engine, Public directory - Express Media Service
क्षेत्रीय
25-Feb-2026

एमआरपी से अधिक कीमत पर बिक रही सिगरेट जिले भर में ठगे जा रहे उपभोक्ता जनगणना 2027 -नगरीय-चार्ज अधिकारियों का प्रशिक्षण शुरू इंस्टाग्राम स्टेटस को लेकर बढ़ा विवाद हिंदूवादी संगठन ने किया थाने का घेराव आरोपी गिरफ्तार भारत-नाइजीरिया संसदीय मैत्री समूह के सदस्य बने सांसद बंटी विवेक साहू गोपाल जी रेस्टोरेंट के किचन में पनप रहे थे कॉकरोच लाइसेंस निलंबित छिंदवाड़ा में सिगरेट और अन्य तंबाकू उत्पाद एमआरपी से अधिक कीमत पर बेचे जाने का मामला सामने आया है। 1 फरवरी 2026 से टैक्स वृद्धि के बाद दुकानदारों द्वारा पुराने स्टॉक पर भी मनमाने दाम वसूले जा रहे हैं। बिल के अनुसार 170 रुपये की गोल्ड फ्लेक सिगरेट 190 रुपये में बेची जा रही है वहीं अन्य ब्रांडों पर भी 20 से 40 रुपये तक अधिक वसूली की जा रही है। राजश्री और अन्य तंबाकू उत्पादों की कीमतों में भी बढ़ोतरी देखी गई है। विभागीय कार्रवाई के अभाव में उपभोक्ताओं को खुलेआम ठगा जा रहा है। छिंदवाड़ा में जनगणना 2027 की तैयारियों के तहत नगरीय-चार्ज अधिकारियों का दो दिवसीय जिला स्तरीय प्रशिक्षण प्रारंभ हुआ।कलेक्टर हरेंद्र नारायन की उपस्थिति में नगर निगम सभाकक्ष में आयोजित प्रशिक्षण में अधिकारियों को प्रक्रिया कानूनी प्रावधान और डिजिटल उपकरणों के उपयोग की जानकारी दी जा रही है।पहले चरण में 1 से 30 मई 2026 तक मकान सूचीकरण और गणना का कार्य किया जाएगा।इस बार जनगणना में पहली बार स्व-गणना पोर्टल के माध्यम से स्वयं जानकारी दर्ज करने का विकल्प भी दिया गया है। छिंदवाड़ा शहर में एक सोशल मीडिया स्टेटस को लेकर विवाद खड़ा हो गया। जानकारी के अनुसार एक युवती को कुछ युवकों ने फोन पर अभद्रता करते हुए जान से मारने और घर में घुसकर मारपीट करने की धमकी दी। मामले की शिकायत कोतवाली थाने में की गई थी।घटना की जानकारी मिलते ही बड़ी संख्या में हिंदूवादी संगठन के लोग कोतवाली पहुंचे और आरोपियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की मांग करते हुए जमकर नारेबाजी की। कोतवाली टीआई आशीष कुमार ने बताया कि पुलिस ने संबंधित मोबाइल नंबरों के आधार पर मामला दर्ज कर जांच शुरू की ओर देर रात पुलिस ने तीन युवकों को गिरफ्तार किया है जहां वैधानिक कार्रवाई के बाद उनको न्यायलय में पेश कर जेल भेज दिया गया है प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के नेतृत्व में संसदीय कूटनीति को मजबूत करने की दिशा में सांसद बंटी विवेक साहू को भारत-नाइजीरिया संसदीय मैत्री समूह का सदस्य बनाया गया है।यह नियुक्ति जिले के लिए गौरव का विषय मानी जा रही है।लोकसभा अध्यक्ष ओम बिरला द्वारा फरवरी 2026 में गठित 64 देशों के संसदीय मैत्री समूहों में नाइजीरिया समूह का भी गठन किया गया है भारत-नाइजीरिया संसदीय मैत्री समूह का उद्देश्य दोनों देशों की संसदों के बीच संवाद व्यापार तकनीक और रणनीतिक सहयोग को बढ़ावा देना है। छिंदवाड़ा में मिलावट से मुक्ति अभियान के तहत होली पर्व को देखते हुए खाद्य सुरक्षा विभाग ने जिलेभर में निरीक्षण अभियान चलाया। मुख्यालय में खाद्य सुरक्षा अधिकारी गोपेश मिश्रा ने गोपालजी रेस्टोरेंट सहित अन्य प्रतिष्ठानों की जांच की जहां किचन में भारी गंदगी और कॉकरोच पाए जाने पर तत्काल खाद्य निर्माण व विक्रय पर रोक लगाते हुए लाइसेंस निलंबित कर दिया गया।टीम ने पनीर मसाले दाल चावल और आटा सहित विभिन्न खाद्य पदार्थों के नमूने जांच के लिए लिए।सभी नमूनों को जांच के लिए भोपाल भेजा गया है। शहर के कोतवाली थाना क्षेत्र में एक होटल में युवती से गैंगरेप का मामला सामने आया है। पीड़िता की शिकायत पर पुलिस ने दो युवकों के खिलाफ दुष्कर्म का प्रकरण दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। बताया जा रहा है कि घटना सोमवार दोपहर की है जहां युवती को नशा पिलाकर वारदात को अंजाम दिया गया। पुलिस ने होटल का रजिस्टर जब्त कर लिया है और बिना आईडी कमरा देने के मामले में संचालक की भूमिका की भी जांच की जा रही है। मध्यप्रदेश राज्य कर्मचारी संघ ने छिन्दवाड़ा इकाई ने कर्मचारियों की लंबित मांगों को लेकर शासन को ज्ञापन सौंपा है।ज्ञापन में वेतन विसंगतियों के निराकरण पदोन्नति नियमितीकरण और संविदा कर्मचारियों के स्थायीकरण सहित 15 सूत्रीय मांगें रखी गई हैं।संघ ने पुरानी पेंशन बहाली अनुकंपा नियुक्ति और वेतनमान संबंधी समस्याओं के समाधान की मांग की है। छिंदवाड़ा जिले में आदिवासी समाज के प्रतिनिधियों ने विभिन्न मांगों को लेकर कलेक्ट्रेड पहुचकर राष्ट्रपति के नाम ज्ञापन सौंपा।ज्ञापन में जमीनों की रजिस्ट्री निरस्त करने वन एवं राजस्व भूमि पर काबिज किसानों को पट्टा देने और पेसा एक्ट लागू करने की मांग की गई।ज्ञापन में पुलिस अभिरक्षा में हुई एक युवक की मौत की सीबीआई जांच की मांग भी शामिल है। नगर निगम आयुक्त सी.पी. राय के निर्देश पर अवैध कॉलोनियों के खिलाफ बड़ी कार्रवाई की गई।वार्ड 48 और वार्ड 36 में बिना अनुमति चल रहे निर्माण कार्यों को ध्वस्त किया गया।निगम अमले ने मौके पर पहुंचकर बुलडोजर से अवैध ढांचे तोड़े।दोनों क्षेत्रों को अवैध कॉलोनी घोषित करने के निर्देश दिए गए हैं।प्रशासन ने स्पष्ट किया है कि अनधिकृत निर्माण किसी भी हाल में बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। कलेक्टर हरेंद्र नारायन ने बुधवार को औद्योगिक क्षेत्र लहगडुआ स्थित आर.आर. बायोफ्यूल्स इकाई का आकस्मिक निरीक्षण किया।उन्होंने उत्पादन प्रक्रिया गुणवत्ता और सुरक्षा मानकों का जायजा लिया।इकाई में प्रतिदिन 30 किलोलीटर बायोडीजल और 3 टन ग्लिसरीन उत्पादन की क्षमता स्थापित है।करीब 23 करोड़ रुपये की लागत से स्थापित यह उद्योग वैकल्पिक ईंधन को बढ़ावा दे रहा है। छिंदवाड़ा के आईटीआई परिसर में आयोजित युवा संगम रोजगार स्वरोजगार और अप्रेंटिसशिप मेले में सांसद बंटी विवेक साहू ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और मुख्यमंत्री मोहन यादव के नेतृत्व में युवाओं के लिए नए रोजगार अवसर सृजित हो रहे हैं उन्होंने कौशल नवाचार और आत्मनिर्भरता पर जोर देते हुए कहा कि तकनीकी दक्षता ही सफलता की कुंजी है।मेले में 353 अभ्यर्थियों ने भाग लिया जिनमें से 260 युवाओं का विभिन्न कंपनियों में चयन हुआ।सांसद ने चयनित युवाओं को ऑफर लेटर एवं हितग्राही मूलक चेक वितरित किए। छिंदवाड़ा के गोल गंज स्थित श्री चंद्रप्रभु दिगंबर जिनालय का 10वां वार्षिक महोत्सव भक्ति भाव के साथ मनाया गया।इस अवसर पर भगवान चंद्रप्रभु का महामस्तक अभिषेक विधि-विधान से सम्पन्न हुआ जिसमें समाजजनों ने सहभागिता की।पटौदी और बाकलीवाल परिवार सहित कई श्रद्धालुओं को अभिषेक का सौभाग्य प्राप्त हुआ। एफडीडीआई छिंदवाड़ा में आयोजित इंटर कैंपस खेल प्रतियोगिता ‘आरोहण 2026’ के दूसरे दिन एथलेटिक्स मुकाबलों में खिलाड़ियों ने शानदार प्रदर्शन किया।200 मीटर दौड़ में महिला वर्ग में लेनिता प्रथम रहीं जबकि पुरुष वर्ग में हरिहरन ने बाजी मारी।ऊंची कूद में विद्या भलावी ने महिला वर्ग में पहला स्थान हासिल किया।क्रिकेट में गुना छिंदवाड़ा और नोएडा कैंपस ने अपने-अपने मुकाबले जीते शासकीय स्नातकोत्तर कन्या महाविद्यालय छिंदवाड़ा में आयोजित दो दिवसीय राष्ट्रीय कार्यशाला सह संगोष्ठी का समापन बुधवार को हुआ।समापन समारोह एडीएम धीरेंद्र सिंह के मुख्य आतिथ्य में सम्पन्न हुआ जहां योग को जीवन का संतुलन और विस्तार बताया गया।विशेषज्ञों ने योग ध्यान और पंचकोश साधना के माध्यम से मानसिक व शारीरिक संतुलन पर प्रकाश डाला।