Hindi News Agency,Public Search Engine, Public directory - Express Media Service
राष्ट्रीय
25-Feb-2026

बॉयफ्रेंड के सामने 7 लोगों ने महिला का रेप किया असम के कछार जिले के सिलचर शहर के पास एक 28 साल की महिला का उसके बॉयफ्रेंड के सामने 7 लोगों ने गैंगरेप किया। पुलिस अधिकारी ने बताया कि मामले में शिकायत 19 फरवरी को दर्ज कराई गई थी। मामले में दो लोगों को गिरफ्तार कर लिया गया है। पुलिस ने बताया कि रेप के बाद एक आरोपी ने महिला से 10 हजार रुपए उसके खाते में ट्रांसफर कराए। पीड़ित के घरवालों ने कहा कि वह सिलचर शहर से कुछ किलोमीटर दूर बाईपास रोड पर अपने बॉयफ्रेंड के साथ कार में थी तभी एक SUV में कुछ लोग आए और उन पर हमला कर दिया। हरियाणा के ₹590 करोड़ घोटाले में 4 गिरफ्तार हरियाणा के सरकारी डिपार्टमेंट के खातों में 590 करोड़ रुपए के घोटाले के मामले में एंटी करप्शन ब्यूरो (ACB) ने 4 लोगों को गिरफ्तार किया है। इनमें मास्टरमाइंड रिभव ऋषि अभिषेक सिंगला अभय व स्वाति शामिल हैं। अभी ACB ने ये खुलासा नहीं किया है इनमें कितने IDFC बैंक के कर्मचारी और कितने बाहरी लोग हैं।वहीं इस फ्रॉड में चौंकाने वाला खुलासा हुआ है। सरकार को पिछले साल जुलाई में ही इस गड़बड़ी की भनक लग गई थी। इसे लेकर वित्त विभाग के एडिशनल चीफ सेक्रेटरी (ACS) ने सभी विभागों को लेटर लिखकर अलर्ट भी किया। ट्रम्प बोले- ईरान ने 32000 प्रदर्शनकारियों को मार डाला अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रम्प ने अमेरिकी संसद (कांग्रेस) में अपने दूसरे कार्यकाल का दूसरा ‘स्टेट ऑफ द यूनियन’ भाषण दिया। इस दौरान उन्होंने ईरान पर 32 हजार प्रदर्शनकारियों को मारने का आरोप लगाया। ईरान में 28 दिसंबर से 14 जनवरी तक महंगाई के खिलाफ प्रदर्शन हुए थे। इस दौरान ट्रम्प ने ईरान को कार्रवाई की धमकी दी थी। भाषण के दौरान ट्रम्प ने कहा कि ईरान ऐसी मिसाइल डेवलप कर रहा है जो अमेरिका तक पहुंच सकती हैं। पानीपत में मजदूरों ने पुलिस पर पथराव किया पानीपत में रिफाइनरी में काम करने वाले मजदूरों ने बुधवार को फिर पुलिस पर पथराव कर दिया। मजदूरों ने सुबह रोड पर जाम लगाया था। पुलिस अधिकारियों ने उन्हें समझाने की कोशिश की लेकिन वे नहीं माने और भीड़ भड़क गई। पुलिस फोर्स ने भी कार्रवाई करते हुए लाठीचार्ज किया। इस दौरान एक व्यक्ति का हाथ भी टूट गया। फिलहाल माहौल तनावपूर्ण बना हुआ है। पुलिस ने व्रज वाहन तैनात किए हैं। एक तरफ मजदूरों की भीड़ खड़ी है जबकि दूसरी तरफ पुलिस फोर्स है। अधिकारी मजदूरों को काम पर लौटने की अपील कर रहे हैं। उत्तराखंड के पिथौरागढ़ में तीन दिन से बर्फबारी जारी उत्तराखंड के पिथौरागढ़ के पंचाचूली समेत कई क्षेत्रों में हल्की बर्फबारी हुई। यहां ऊंचाई वाले इलाकों में तीन दिन से बर्फबारी जारी है। मौसम विभाग के मुताबिक 27 और 28 फरवरी से मौसम का मिजाज बदलेगा और पहाड़ी जिलों में बारिश होगी। मध्य प्रदेश में पिछले 2 दिन में इंदौर उज्जैन रतलाम बैतूल और सीहोर समेत 20 से ज्यादा जिलों में तेज आंधी-बारिश का दौर रहा। कुछ में ओले भी गिरे। इस वजह से गेहूं-चने की फसलों पर असर पड़ा। मौसम विभाग ने बताया कि बुधवार को मौसम साफ रहेगा लेकिन मार्च की शुरुआत में बारिश होने का अनुमान है।