Hindi News Agency,Public Search Engine, Public directory - Express Media Service
ट्रेंडिंग
25-Feb-2026

सीहोर जिले में दो बच्चों के अपहरण की कोशिश भाई-बहन के शोर मचाने पर भागे भाई-बहन के शोर मचाने पर भागे सीहोर जिले के इछावर में दो बच्चों के अपहरण का प्रयास विफल हो गया। बच्चों ने अपनी सूझबूझ से खुद को बचा लिया। यह घटना इछावर बस स्टैंड के पास हुई है। सूचना के अनुसार कोचिंग से घर लौट रहे एक भाई-बहन को कार सवार कुछ लोगों ने जबरन अपनी गाड़ी में बैठाने की कोशिश की। बच्चों ने शोर मचाना शुरू कर दिया जिसके बाद कार चालक मौके से फरार हो गए। पीड़ित बच्चों की पहचान यशवी मुकाती और उनके भाई वेदांश मुकाती के रूप में हुई है। वे कल शाम करीब 5 बजे कोचिंग से घर लौट रहे थे। तभी एक सफेद रंग की अल्टो कार उनके पास आकर रुकी। कार सवारों ने बच्चों को घर छोड़ने की पेशकश की लेकिन जब बच्चों ने मना किया तो उन्होंने उन्हें जबरदस्ती गाड़ी में बैठाने का प्रयास किया। वेदांश मुकाती के जोर से चिल्लाने पर कार चालक वहां से भाग निकले। घटना का सीसीटीवी फुटेज भी सामने आया है जिसे परिवार ने प्राप्त कर लिया है। परिवार आज इछावर थाना पुलिस में मामले की लिखित शिकायत दर्ज करा सकता है। इस संबंध में इछावर थाना प्रभारी पंकज वाडेकर ने बताया कि आज सुबह 9:30 बजे तक पुलिस को ऐसी किसी घटना की कोई जानकारी नहीं मिली थी। कथित पत्रकार के घर पर हमला मध्य प्रदेश के राजगढ़ जिले में यूट्यूबर समेत 3 लोगों को बीजेपी जिला उपाध्यक्ष ने जमकर पीटा है। कॉलर पकड़कर थप्पड़ मारे। बीच सड़क पर गालियां दीं। घटना का वीडियो भी सामने आया है। वहीं मारपीट का वीडियो वायरल होने के शक में एक कथित पत्रकार के घर में तोड़फोड़ की गई है। पुलिस दोनों मामलों की जांच कर रही है।जानकारी के अनुसार शाजापुर जिले के कालापीपल निवासी यूट्यूबर विश्ववास चंद्रवंशी अपने दो साथियों जितेंद्र नायक और धर्मेंद्र बामनिया के साथ कवरेज के सिलसिले में राजगढ़ जिले के इकलेरा ग्राम पंचायत पहुंचे थे। उन्होंने सरपंच श्रवण पाटीदार से मिलने के लिए फोन किया था। शिकायत के अनुसार लौटते समय उन्हें फोन कर रास्ते में रोका गया। आरोप है कि सरपंच अपने समर्थकों के साथ मौके पर पहुंचे। तीनों से पूछताछ की। इस दौरान मोबाइल फोन और कार की चाबी छीन ली। कार से उतारकर यूट्यूबर को थप्पड़ों से मारपीट की। रायसेन का निकला सेक्स रैकेट का आरोपी भोपाल में 2 युवतियों से रेप और धर्मांतरण के मामले में गिरफ्तार आरोपी चंदन रायसेन जिले में बाड़ी बरेली का रहने वाला है। पूछताछ में उसने पुलिस को बताया कि भोपाल आने से पहले छोटे-मोटे काम करता था।सबसे पहले एक शोरूम में काम किया। फिर शाहपुरा और चूनाभट्टी क्षेत्र के एक स्पा में नौकरी करने लगा। वह करीब तीन साल तक मुख्य आरोपी अमरीन के साथ लिव-इन रहा था। दूसरी ओर फरार आरोपी बिलाल चानू और यासिर की पुलिस टीम तलाश में जुटी है। संत समिति ने दी 11 दिन की मोहलत महाशिवरात्रि पर राजधानी भोपाल में आयोजित किन्नर धर्म सम्मेलन में हिमांगी सखी को किन्नर शंकराचार्य घोषित किए जाने के बाद विवाद थमने का नाम नहीं ले रहा है।सम्मेलन में राजस्थान के पुष्कर में नई किन्नर शंकराचार्य पीठ स्थापित करने की घोषणा की गई थी। साथ ही चार जगद्गुरु और पांच महामंडलेश्वर भी घोषित किए गए थे।अब इस पूरे घटनाक्रम के खिलाफ संत समाज खुलकर सामने आ गया है। अखिल भारतीय संत समिति मध्य प्रदेश के प्रदेश कार्यकारी अध्यक्ष स्वामी अनिलानंद ने संबंधित पक्ष को 11 दिन का अल्टीमेटम देते हुए कहा है कि यदि घोषित पदों का खंडन नहीं किया गया तो धारा 420 सहित आपराधिक केस दर्ज कराया जाएगा। MP में ओले-बारिश फसलों पर असर मध्य प्रदेश में साइक्लोनिक सर्कुलेशन और टर्फ के असर से मौसम बदला हुआ है। पिछले दो दिनों में प्रदेश के 20 से अधिक जिलों में तेज आंधी और बारिश हुई है। कुछ इलाकों में ओले भी गिरे हैं जिससे गेहूं और चने की फसलों को नुकसान पहुंचा है। मौसम विभाग के अनुसार बुधवार को मौसम साफ रहने की संभावना है लेकिन मार्च की शुरुआत में एक बार फिर बारिश हो सकती है।