Hindi News Agency,Public Search Engine, Public directory - Express Media Service
राष्ट्रीय
24-Feb-2026

प्लेन क्रैश ने उजाड़ दिए कई परिवार समरिया के जंगलों में हुआ क्रैश झारखंड से दिल्ली जा रहा एक चार्टेड प्लेन चतरा में क्रैश हो गया। प्लेन में सवार सभी 7 लोगों की मौत हो गई। रेडबर्ड कंपनी का बीचक्राफ्ट किंग एयर B90L एक एयर एंबुलेंस था। फ्लाइट ने सोमवार शाम 7:11 बजे रांची से उड़ान भरी 7:34 पर एयरक्राफ्ट का कम्युनिकेशन टूट गया। थोड़ी देर बाद प्लेन झारखंड के चतरा जिले के समरिया के जंगलों में क्रैश हो गया। प्लेन में कैप्टन विवेक विकास भगत (पायलट) कैप्टन सबराजदीप सिंह ( को-पायलट) संजय कुमार (मरीज) अर्चना देवी (परिजन) धूरू कुमार (परिजन) विकास कुमार गुप्ता (डॉक्टर) सचिन कुमार मिश्रा (पैरामेडिकल स्टाफ) सवार थे। यूथ कांग्रेस अध्यक्ष उदय भानु गिरफ्तार दिल्ली में AI इम्पैक्ट समिट हंगामा मामले में इंडियन यूथ कांग्रेस (IYC) के राष्ट्रीय अध्यक्ष उदय भानु चिब को आज गिरफ्तार किया गया है। 23 फरवरी को दिल्ली पुलिस ने उन्हें पूछताछ के लिए बुलाया था जो 20 घंटे चली। मध्य प्रदेश के ग्वालियर से भी 3 कांग्रेस नेताओं को गिरफ्तार किया गया है। 4 आरोपी घटना वाले दिन ही गिरफ्तार किए गए थे। मामले में अब तक 8 गिरफ्तारी हो चुकी हैं। IYC के राष्ट्रीय महासचिव शेष नारायण ओझा ने कहा है कि जब यूथ कांग्रेस नेताओं ने समिट में प्रदर्शन किया तो उन्हें देश विरोधी कहा गया। यह वही तरीका है जैसा अंग्रेजों के शासन में होता था। चुनाव से पहले गृह मंत्रालय की तैयारी गृह मंत्रालय ने तमिलनाडु में इस साल होने वाले विधानसभा चुनावों से पहले सुरक्षा के लिए एक प्रोएक्टिव कदम उठाया है। इसके लिए मंत्रालय ने राज्य को CAPF की शुरुआती 50 कंपनियां दी हैं। चीफ इलेक्शन ऑफिसर अर्चना पटनायक की तरफ से मंगलवार को जारी ऑफिशियल रिलीज में कहा गया है कि सेंट्रल आर्म्ड पुलिस फोर्स (CAPF) का पहला बैच 10 मार्च को शामिल किया जाएगा। अविमुक्तेश्वरानंद से आज पूछताछ करेगी प्रयागराज पुलिस शंकराचार्य स्वामी अविमुक्तेश्वरानंद के खिलाफ बच्चों से यौन शोषण के आरोप में FIR दर्ज होने के बाद प्रयागराज पुलिस ने जांच तेज कर दी है। पुलिस वाराणसी में आज शंकराचार्य से पूछताछ कर सकती है। जरूरत पड़ने पर उनकी गिरफ्तारी भी कर सकती है। पैसेंजर्स की सड़क पर लाइनें लगीं राजस्थान में परिवहन विभाग की स्लीपर बसों पर कार्रवाई के विरोध में निजी बस ऑपरेटर्स ने सोमवार रात 12 बजे से अनिश्चितकालीन हड़ताल शुरू कर दी है। बस ऑपरेटर्स का दावा है कि प्रदेश की करीब 35 हजार कॉन्ट्रैक्ट कैरिज स्टेट कैरिज और लोक परिवहन बसों का संचालन बंद हो गया है। जयपुर सहित कई शहरों में मंगलवार सुबस से इसका असर दिख रहा है। हालांकि जोधपुर में निजी बसें चल रही हैं।