बेमौसम बारिश ने बढ़ाई किसानों की चिंता हट्टा व लालबर्रा में हुई हल्की बूंदा बांदी भारतीय मजदूर संघ के बैनर तले 25 को एक दिवसीय राष्ट्रव्यापी आंदोलन रजक समाज ने संत गाडग़े महाराज की हर्षोल्लास से मनाई जयंती जिले में शिवरात्रि के बाद से अचानक मौसम में बदलाव होने से खेतों में लगी गेहूं व चना लखोड़ी की फसलों को बीमारी लगने की संभावना बढ़ रही है। वहीं सोमवार की अलसुबह से ही मौसम पूरी तरह ढंका रहा। दोपहर के बाद जिले के कुछ क्षेत्रों में बारिश भी हुई। इसमें हट्टा व लालबर्रा क्षेत्र में हल्की बूंदा-बांदी हुई। हालांकि शहर मु यालय बालाघाट में भी हल्की बूंदा-बांदी के साथ बारिश की दस्तक हुई। जिसके कारण तापमान में गिरावट के साथ ही ऊमस का प्रभाव रहा।बेमौसम बारिश व मौसम के बदलते मिजाज से किसान खेतों में खड़ी फसल को लेकर चिंतित दिखाई दे रहे है। इन दिनों चना व लखोड़ी की फसल पक गई है और मौसम में परिवर्तन से ओले गिरने की भी संभावना दिखाई दे रही है। वहीं गेहूं की फसल भी लगी हुई है और आम में भी बौर लग गये है। ऐसे में बारिश व ओलावृष्टि होने से किसानों को नुकसानी झेलनी पड़ेगी। भारतीय मजदूर संघ के राष्ट्रीय आव्हान पर 25 फरवरी बुधवार को बस स्टैण्ड में भारतीय मजदूर संघ बालाघाट द्वारा दोपहर १२ बजे से समस्त सरकारी एवं निजी विभागों में कार्यरत कर्मचारी/श्रमिकों की ज्वलंत समस्याओं व मांगों को लेकर एक दिवसीय धरना प्रदर्शन किया जाएगा। इस दौरान शहर में रैली निकालकर प्रमुख मार्गो का भ्रमण करते हुये कलेक्ट्रेट पहुंचकर प्रधानमंत्री व केन्द्रीय श्रम मंत्री के नाम कलेक्टर को ज्ञापन सौंपा जाएगा। इस संबंध में भारतीय मजदूर संघ जिलाध्यक्ष योगेश यादव ने पत्रकारों से चर्चा में बताया कि आंदोलन में मजदूर श्रमिकों व आंगनबाड़ी कार्यकर्ता/सहायिकाओं एवं रसोईयां बहनें चालक/परिचालक सहित अन्य संगठन शामिल होंगे। विभिन्न संगठनों की सात सूत्रीय मांगों को लेकर ज्ञापन सौंपा जाएगा। हर वर्ष की तरह इस वर्ष भी स्थानीय देवी तालाब समीप धोबी (रजक) समाज द्वारा स्वच्छता के जनक संत गाडग़े महाराज की जयंती २३ फरवरी को धूमधाम से हर्षोल्लास के साथ मनाई गई। इस अवसर पर सुबह स्वच्छता अभियान चलाया गया। दोपहर में कार्यक्रम स्थल में संत गाडग़े महाराज की प्रतिमा पर माल्यार्पण व दीप प्रज्जवलित कर पूजा अर्चना की गई। सभी उपस्थितजनों ने संत गाडग़े महाराज की जयघोष करते हुये उनके बताए मार्गो पर चलने व उनके जीवन चरित्र से प्रेरणा लेने का संकल्प लिया। इस अवसर पर भंडारा का भी आयोजन किया गया। इस दौरान धोबी समाज के अध्यक्ष नितेश कनौजिया ने बताया कि संत गाडग़े महाराज ने स्वच्छता ही सेवा का संदेश दिया और गांव-गांव जाकर सफाई अभियान चलाया था। देश के प्रधानमंत्री मोदी जी द्वारा भी देश में स्वच्छता अभियान चलाया जा रहा है। संत गाडग़े महाराज ने समाज के सभी वर्गो को प्रेरणा दी है।