Hindi News Agency,Public Search Engine, Public directory - Express Media Service
अंतर्राष्ट्रीय
23-Feb-2026

कांग्रेसियों ने फूंका मंत्री विजयवर्गीय का पुतला मुख्यमंत्री से तत्काल पद से हटाने की मांग १२ वीं बोर्ड उत्तरपुस्तिका का मूल्यांकन कार्य प्रारंभ प्रथम चरण में २५००६ कापी पहुंची राष्ट्रीय साहित्य एवं पुरातत्व का २४ वां अनुष्ठान गंगोत्री और परिदृश्य टीन शेड का हुआ लोकार्पण मध्यप्रदेश शासन के नगरीय प्रशासन मंत्री कैलाश विजयवर्गीय सत्ता के मद में चूर होकर कुछ भी अशोभनीय व अमर्यादित बयानबाजी के लिये इन दिनों सुर्खियों में है। मंत्री कैलाश विजयवर्गीय द्वारा विधानसभा में नेता प्रतिपक्ष उमंग सिंघार के खिलाफ कथित अमर्यादित भाषा बोले जाने को लेकर कांग्रेसियों द्वारा प्रदेश भर में सडक़ पर उतरकर विरोध प्रदर्शन किया जा रहा है। इसी कड़ी में २२ फरवरी को कांग्रेसियों को शहर मुख्यालय के हनुमान चौक में मंत्री कैलाश विजयवर्गीय का पुतला फूंककर उनके तत्काल इस्तीफा की मांग करते हुये जमकर नारेबाजी कर विरोध जताया। इस दौरान उन्होंने प्रदेश के मुख्यमंत्री मोहन यादव से मंत्री विजयवर्गीय को तत्काल हटाए जाने व सार्वजनिक रूप से माफी मांगे जाने की मांग की है। . माध्यमिक शिक्षा मंडल भोपाल द्वारा संचालित १० वीं व १२ वीं बोर्ड की परीक्षा १० फरवरी से प्रारंभ हो गई थी। १२ वीं बोर्ड की उत्तर पुस्तिका का मूल्यांकन कार्य २२ फरवरी रविवार से उत्कृष्ट स्कूल में प्रारंभ हो गया है। मूल्यांकनकर्ताओं को भोपाल से मूल्यांकन कार्य का प्रशिक्षण प्राप्त कर आने वाले मास्टर ट्रेनर्स द्वारा २१ फरवरी को प्रशिक्षण दिया गया। प्रथम चरण के मूल्यांकन का कार्य २२ फरवरी से प्रारंभ करने ऑब्जरवर सेवानिवृत संयुक्त कलेक्टर जी.आर पटले जिला शिक्षा अधिकारी ए.के उपाध्याय की मौजूदगी में स्ट्रांग रूम खोला गया। मूल्यांकन अधिकारी उत्कृष्ट स्कूल प्राचार्य शरद ज्योतिषी के नेतृत्व में कक्षा १२ वीं बोर्ड के चार विषयों का मूल्यांकन कार्य प्रारंभ हुआ। इसमें करीब ८५ मूल्यांकनकर्ताओं द्वारा अंग्रेजी भौतिकशास्त्र अर्थशास्त्र एग्रीकल्चर विषय का मूल्यांकन किया जा रहा है। चारों विषय की करीब २५००६ उत्तर पुस्तिका मूल्यांकन के लिये पहुंची है। इतिहास एवं पुरातत्व शोध संस्थान व वीर अकादमी बालाघाट के संयुक्त तत्वावधान में शहर मुख्यालय के आम्बेडकर चौक समीप स्थित इतिहास पुरातत्व संग्रहालय में राष्ट्रीय साहित्य एवं पुरातत्व के २४ वां अनोखा महाभव्य अनुष्ठान २२ फरवरी रविवार को आयोजित किया गया। कार्यक्रम में १५ राज्यों से प्रतिष्ठित पुरातत्व विद् इतिहास विद् साहित्य विद् समाज शास्त्री शामिल हुए। कार्यक्रम के प्रथम चरण का शुभारंभ एसडीएम गोपाल सोनी की उपस्थिति में किया गया। वहीं दूसरे चरण में सांस्कृतिक कार्यक्रमों की बेला में अतिथि के रूप में नपाध्यक्ष उपस्थित रही। तीसरे चरण अखिल भारतीय कवि सम्मेलन व मुशायरा कार्यक्रम में बालाघाट विधायक अनुभा मुंजारे मुख्य अतिथि के रूप में शामिल हुई। वहीं चौथा चरण में गंगोत्री वार्षिक पत्रिका के २४ वें अंक एवं आचार्य डॉ. वीरेन्द्र सिंह गहरवार का काव्य संग्रह परिदृश्य एवं अन्य पत्र-पत्रिकाओं का विमोचन किया गया। मराठा साम्राज्य के संस्थापक और अदम्य साहस के प्रतीक हिंदवी स्वराज्य के प्रणेता श्रीमंत छत्रपति शिवाजी महाराज की वीरता और गौरव की गाथा आज लालबर्रा की पावन धरा पर जीवंत हो उठी। रविवार 22 फरवरी को छत्रपति शिवाजी कुनबी समाज ब्लॉक लालबर्रा के तत्वावधान में शिवाजी महाराज की भव्य प्रतिमा का अनावरण समारोह अत्यंत गरिमामय और उत्साहपूर्ण वातावरण में संपन्न हुआ। कार्यक्रम की शुरुआत एक भव्य शोभायात्रा से हुई जिसमें क्षेत्र के युवाओं महिलाओं और वरिष्ठजनों ने बढ़-चढ़कर हिस्सा लिया। केसरिया ध्वजों और जय भवानी-जय शिवाजी के नारों से पूरा वातावरण भक्ति और राष्ट्रप्रेम के रंग में डूब गया। पारंपरिक ढोल-ताशों की थाप पर थिरकते युवाओं और उत्साहपूर्वक शामिल हुए ग्रामीणों ने इस पल को ऐतिहासिक बना दिया। प्रतिमा का विधिवत अनावरण मुख्य अतिथि बालाघाट विधायक श्रीमती अनुभा मुंजारे के कर-कमलों द्वारा संपन्न हुआ। शुरुवाती गर्मी के बीचपवित्र माह रमजान में मुस्लिम धर्मावलंबियों की इबादातों का दौर जारी है। कंठ सुखा देने वाली इस गर्मी में भी मुस्लिम बच्चों का उत्साह कम होने का नाम नहीं ले रहा है जहां अब महज 5 वर्ष के बच्चे भी इस रमजान में रोजे रख अल्लाह की इबादत कर रहे हैं।जिसका एक नजारा जामेआ नूरिया मदरसा परिसर में देखने को मिला।जहा 5 वर्षीय मो.आरिश क़ुरैशी ने माहे रमजान का रोजा रख दुआएं मांगी।इस तरह मो आरिश ने रमजान का पहला रोजा रख रोजेदारों में अपना नाम दर्ज कराया यू तो दुनियां में आए हैसभी जाने के लिय पर है मौत उसकी जिस पर जमाना गर्व करेइसी बात को चरितार्थ करते हुएनक्सलियों से लोहा लेते हुए अपनी अदम्य वीरतासाहसभारत भूमि राष्ट्र भक्तिपराक्रम हेतु अपना जान निछावर करने वालेबालाघाट के हॉक फोर्स में निरीक्षक के पद पर पदस्थ नरसिंहपुर निवासी आशीष शर्मा जो अंतिम समय तक नक्सलियों को धूल चटाते रहे और मैदान में पीछे नहीं हटेजिन्होंने अनेक इनकाउंटर कर कई इनामी नक्सलियों को मार गिरायाजिस कारण उन्हें एक नहीं अपितु दो बार महामहिम राष्ट्रपति ने वीरता पुरस्कार से नवाजा और राज्य सरकार द्वारा उनकी बहादुरी निडरता का सम्मान करते हुए उन्हें समय पूर्व क्रमोन्नति प्रदान कि आशीष शर्मा निश्चित ही केवल मध्यप्रदेश नहीं अपितु भारत देश के नायक हैआज जिन्हें इस देश के करोड़ों युवा अपना आदर्श और अपना रोल मॉडल मानते हैजो भी युवा देश सेवा का सपना संजो कर मेहनत कर रहे हैनिश्चित ही आशीष शर्मा उन सभी के लिय सदा एक प्रेरणा रहेंगे