Hindi News Agency,Public Search Engine, Public directory - Express Media Service
अंतर्राष्ट्रीय
21-Feb-2026

मध्यप्रदेश तक पहुंची AI समिट की आग दिल्ली के इंडिया AI इम्पैक्ट समिट 2026 में यूथ कांग्रेस द्वारा किए गए शर्टलेस प्रदर्शन की आग अब मध्य प्रदेश तक पहुंच गई है। शनिवार को भारतीय जनता युवा मोर्चा (भाजयुमो) ने प्रदेश भर में कांग्रेस कार्यालयों का घेराव किया। इंदौर में यह प्रदर्शन हिंसक झड़प में बदल गया। यहां दोनों पक्षों के बीच जमकर पथराव हुआ और पुलिस को स्थिति संभालने के लिए वॉटर कैनन का इस्तेमाल करना पड़ा। इंदौर में भाजयुमो कार्यकर्ता जब कांग्रेस कार्यालय (गांधी भवन) का घेराव करने पहुंचे तो वहां पहले से मौजूद कांग्रेस कार्यकर्ताओं के साथ उनकी सीधी भिड़ंत हो गई। दतिया पहुंचे सीएम मोहन यादव मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव शनिवार दोपहर करीब 2.15 बजे दतिया जिले के सेवढ़ा पहुंचे। हेलीपेड पर प्रशासनिक अधिकारियों और जनप्रतिनिधियों ने उनका स्वागत किया। इसके बाद मुख्यमंत्री सीधे सिंध नदी पर पहुंचे जहां 47 करोड़ रुपए की लागत से नवनिर्मित पुल का लोकार्पण कर क्षेत्र को बड़ी सौगात दी। पुल उद्घाटन के बाद मुख्यमंत्री द्वारकाधीश मंदिर पहुंचे और विधिवत पूजा-अर्चना की। इसके बाद वे कार्यक्रम स्थल कृषि उपज मंडी परिसर पहुंचे जहां आयोजित विशाल आमसभा में जनता को संबोधित किया। इस्तीफे पर हेमंत कटारे का ट्वीट भिंड जिले की अटेर सीट से कांग्रेस विधायक और मध्य प्रदेश विधानसभा में उप नेता प्रतिपक्ष हेमंत कटारे के इस्तीफे को लेकर सियासत तेज हो गई है। इस्तीफे की चर्चाओं के बीच कटारे ने सोशल मीडिया पर लंबा पोस्ट कर अपनी स्थिति स्पष्ट की और कहा कि उनकी ताकत किसी पद से नहीं बल्कि जनता के विश्वास से आती है। बता दें कि एक दिन पहले ही कटारे ने उप नेता प्रतिपक्ष पद से इस्तीफा दिया है। दावे आपत्ति के बाद 236331 नाम मतदाता सूची से कटे एसआईआर की प्रक्रिया लगभग पूरी हो चुकी है ।।। मुख्य निर्वाचन पदाधिकारी संजीव कुमार झा ने प्रेस कॉन्फ्रेंस करते हुए कहा कि दावे आपत्ति की समय सीमा पूरी हो चुकी है ।।। जिसमें कुल 1085413 फार्म प्राप्त हुए थे ।।। इनमें से 849082 वोटरों का नाम जोड़ा गया है ।।। और 236331 नाम काटे गए हैं ।।। प्रारुप मतदाता सूची के प्रकाशन से पूर्व राज्य में कुल 57406143 मतदाता पंजीकृत थे ।। और प्रारूप सूची के प्रकाशन के पश्चात यह 53131983 संख्या रही ।।। अंतिम मतदाता सूची में 53981065 मतदाताओं के नाम सम्मिलित हैं ।।। लाठियां पत्थर और फटे पोस्टर! भोपाल में महाभारत पुलिस भी बेबस! दिल्ली की AI समिट में कांग्रेस के शर्टलेस प्रदर्शन की आग भोपाल की सड़कों तक पहुँच गई है। राजधानी में भाजपा और कांग्रेस कार्यकर्ता आमने-सामने आ गए जहाँ जमकर पत्थर चले और लाठियां बरसीं। उपद्रवियों ने राहुल गांधी के पोस्टर फाड़कर कुचले जिससे स्थिति बेकाबू हो गई। पूर्व मंत्री पीसी शर्मा ने इसे 40 साल का सबसे भयावह मंजर बताया। जबलपुर में ABVP का प्रदर्शन: 19 सूत्रीय मांगों को लेकर पैदल मार्च जबलपुर में अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद (ABVP) ने रानी दुर्गावती विश्वविद्यालय से जुड़ी 19 सूत्रीय मांगों को लेकर प्रदर्शन किया। परिषद कार्यकर्ताओं ने राइट टाउन से होम साइंस कॉलेज तक पैदल मार्च निकाला और जमकर नारेबाजी की।कार्यकर्ताओं ने होम साइंस कॉलेज के बाहर प्रदर्शन करते हुए प्रदेश के उच्च शिक्षा मंत्री इंदर सिंह परमार को ज्ञापन सौंपा।ABVP के नगरीय महामंत्री आर्यन पूंज ने बताया कि परिषद पहले भी विश्वविद्यालय प्रशासन को ज्ञापन दे चुकी है। दो दिन पूर्व प्रशासन को “सद्बुद्धि” देने के लिए यज्ञ का आयोजन भी किया गया था लेकिन अब तक मांगों पर कोई ठोस कार्रवाई नहीं हुई।परिषद ने चेतावनी दी है कि यदि जल्द समाधान नहीं हुआ तो आंदोलन और तेज किया जाएगा। ट्रफ लाइन एक्टिविटी! MP में 4 दिन का अलर्ट मध्य प्रदेश में 4 दिन आंधी-बारिश का दौर जारी रहेगा। शुक्रवार को साइक्लोनिक सर्कुलेशन (चक्रवात) और ट्रफ लाइन की एक्टिविटी की वजह से प्रदेश के 20 से ज्यादा जिलों में बारिश हुई। वहीं शनिवार को बादल छाए हुए हैं। नए सिस्टम की वजह से 23 और 24 फरवरी को फिर मौसम बदलेगा। ये सिस्टम दक्षिण-पूर्वी जिलों में ज्यादा असर दिखाएगा।