कलेक्टर के आदेश हवा यातायात थाने के सामने ही बंद पड़े सिग्नल वीरता पदक से सम्मानित हुए उप कमांडेंट आशुतोष वरदेय छिंदवाड़ा में 11.82 लाख मतदाता अंतिम सूची प्रकाशित विद्या भूमि के स्केटर्स ने बनाया वर्ल्ड रिकार्ड सड़क सुरक्षा अभियान में 46 हजार से अधिक की चालानी कार्रवाई छिंदवाड़ा में सड़क सुरक्षा समिति की बैठक में कलेक्टर द्वारा शहर के बंद ट्रैफिक सिग्नलों को तत्काल प्रभाव से चालू करने के निर्देश दिए गए थे लेकिन जमीनी हकीकत कुछ और ही तस्वीर बयां कर रही है।बैठक में अधिकारियों को स्पष्ट कहा गया था कि प्रमुख चौराहों पर सिग्नल व्यवस्था दुरुस्त रखी जाए ताकि आम नागरिकों को परेशानी न हो।इसके बावजूद यातायात थाना के सामने का सिग्नल लंबे समय से बंद है। स्थानीय लोगों का कहना है कि इस कारण चौराहे पर अक्सर जाम और दुर्घटना का खतरा बना रहता है।अब देखना यह है कि कलेक्टर के निर्देशों पर अमल कब तक होता है या फिर यह आदेश भी कागजों तक ही सीमित रह जाएगा। इसी प्रकार शहर के अन्य कई सिग्नल भी बंद पड़े हुए हैं छिंदवाड़ा जिले के वीर सपूत और सीआरपीएफ में उप कमांडेंट पद पर पदस्थ आशुतोष वरदेय को गुवाहाटी में आयोजित समारोह में वीरता पदक से सम्मानित किया गया। सीआरपीएफ डे परेड के दौरान केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने उन्हें यह सम्मान प्रदान किया। इस अवसर पर सांसद बंटी विवेक साहू ने गुवाहाटी पहुंचकर आशुतोष वरदेय का सम्मान किया और उनकी वीरता को छिंदवाड़ा के लिए गौरव बताया। उल्लेखनीय है कि वर्ष 2022 में जम्मू-कश्मीर के शोपियां में आतंकवाद विरोधी अभियान के दौरान उन्होंने अदम्य साहस का परिचय देते हुए तीन आतंकियों को मार गिराया था जिसके लिए उन्हें यह सम्मान प्रदान किया गया। छिंदवाड़ा में भारत निर्वाचन आयोग के निर्देशानुसार फोटो निर्वाचक नामावली का अंतिम प्रकाशन कर दिया गया है कलेक्टर एवं जिला निर्वाचन अधिकारी हरेंद्र नारायण की अध्यक्षता में पत्रकार वार्ता आयोजित हुई। जिले में कुल मतदाताओं की संख्या 11 लाख 82 हजार 490 हो गई है।पांचों विधानसभा क्षेत्रों—जुन्नारदेव अमरवाड़ा चौरई छिंदवाड़ा और परासिया—में मतदाता संख्या में वृद्धि दर्ज की गई है।छिंदवाड़ा विधानसभा क्षेत्र में सर्वाधिक 2 लाख 69 हजार 769 मतदाता पंजीकृत हैं। विद्या भूमि पब्लिक स्कूल के विद्यार्थियों ने रोलर स्केटिंग में 1 घंटा 26 मिनिट 26 सेकेंड तक लगातार स्केटिंग का कारनामा कर एशियन बुक ऑफ वर्ल्ड रिकार्ड और यूएसए बुक ऑफ वर्ल्ड रिकार्डस में नाम दर्ज कराया। गणतंत्र दिवस 2026 के अवसर पर विद्या भूमि के प्रांगण में 25 स्केटर्स ने बिना रुके हाथों में तिरंगा लेकर स्केटिंग करते हुए यह उपलब्धि हासिल की। गांव की बेटी के एक फोन पर सांसद बंटी विवेक साहू ने दिलाई बिजली छिंदवाड़ा जिले में सांसद बंटी विवेक साहू ने संवेदनशीलता का परिचय देते हुए ग्राम धनौरा बारह बरियारी में बिजली समस्या का त्वरित समाधान कराया। असम प्रवास के दौरान गांव की एक बेटी ने फोन कर बताया कि दस दिनों से बिजली नहीं होने के कारण बच्चों की परीक्षा की तैयारी प्रभावित हो रही है। शिकायत मिलते ही सांसद ने बिजली विभाग के अधिकारियों को तत्काल निर्देश दिए। कुछ ही देर में गांव में बिजली आपूर्ति बहाल कर दी गई। बिजली आने पर ग्रामीणों और बच्चों ने वीडियो कॉल कर सांसद का आभार जताया। छिंदवाड़ा में पुलिस अधीक्षक के निर्देश पर सड़क सुरक्षा विशेष अभियान चलाया गया।अभियान के दौरान बिना हेलमेट बिना सीट बेल्ट रॉन्ग साइड ड्राइविंग और तेज रफ्तार जैसे मामलों में सख्त कार्रवाई की गई।पुलिस ने कुल 113 वाहन चालकों के खिलाफ चालानी कार्रवाई की।विभिन्न धाराओं के तहत कुल 46100 रुपये का जुर्माना वसूला गया।बिना हेलमेट के सबसे ज्यादा प्रकरण सामने आए वहीं सीट बेल्ट और मोबाइल पर बात करते वाहन चलाने वालों पर भी कार्रवाई हुई। आदिवासी समाज ने बादल भोई को अर्पित की श्रद्धांजलि छिंदवाड़ा में आदिवासी स्वतंत्रता सेनानी बादल भोई की पुण्यतिथि पर श्रद्धांजलि कार्यक्रम आयोजित किया गया।कार्यक्रम में स्थानीय नेता ने उन्हें ‘छिंदवाड़ा का गांधी’ बताते हुए उनके संघर्ष और बलिदान को नमन किया। उन्होंने कहा कि बादल भोई ने महात्मा गांधी के विचारों को अपनाकर अंग्रेजों के खिलाफ आवाज उठाई।साथ ही पूर्व मुख्यमंत्री कमलनाथ के कार्यकाल में हुए विकास कार्यों के लिए आभार भी व्यक्त किया गया। नर्सरी में छात्रों ने जाना स्वरोजगार का मॉडल जुन्नारदेव स्थित शासकीय संजय निकुंज नर्सरी में बीएसडब्ल्यू एवं एमएसडब्ल्यू के छात्र-छात्राओं का शैक्षणिक भ्रमण आयोजित किया गया। मध्यप्रदेश जन अभियान परिषद के तत्वावधान में हुए इस कार्यक्रम में विद्यार्थियों को नर्सरी प्रबंधन उद्यानिकी योजनाओं तथा प्रधानमंत्री सूक्ष्म खाद्य उद्योग उन्नयन योजना की जानकारी दी गई