पुतला दहन के दौरान भाजपा कांग्रेस आमने-सामने पुलिस ने किया बल प्रयोग हथियारबंद बदमाशों का आतंक दो घरों से नगदी और जेवरात लेकर फरार अनियंत्रित होकर पलटी बस 8–10 यात्री घायल कॉम्बिंग ऑपरेशन एक रात में 122 वारंटियों की गिरफ्तारी एआई और नवाचार पर केंद्रित रहा मन की बात का कार्यक्रम शहर में विरोध प्रदर्शन और पुतला दहन के भाजपा के प्रदर्शन के दौरान रविवार रविवार को छिंदवाड़ा में स्थिति तनावपूर्ण हो गई। कांग्रेस कार्यालय को घेराव करने निकले भाजपा के नेता कार्यकर्ता चार जगह लगे पुलिस के बेरीकैट्स को तोड़ते हुए भाजपा कार्यालय के सामने पहुंच गए। यहंा पहले से जमा कांग्रेस कार्यकर्ता और भाजपाई आमने-सामने हो गए और उनमें तीखी बहस हो गई। एक दूसरे के खिलाफ नारेबाजी के बीच स्थिति बिगड़ती इसके लिए पुलिस को हल्का बलप्रयोग करना पड़ा। इसमें दोनों पार्टी के कार्यकर्ताओं को हल्की चोंटे लगी। इस दौरान इधर कांग्रेस कार्यकर्ताओं पर बलप्रयोग का विरोध करते हुए कांग्रेस ने थाने का घेराव कर दिया। लगभग दो घंटे कांग्रेसी थाने के सामने बैठे रहे। बाद में एडीएम ने जिला अध्यक्ष विश्राथ ओकटे व अन्य नेताओं से चर्चा कर उचित कार्यवाही का आश्वासन दिलाया जब जाकर लगभग चार घंटे बाद स्थिति सामान्य हो पाई पांढुरना के शंकर नगर क्षेत्र में रविवार देर रात 10–12 हथियारबंद बदमाशों ने कई घरों में लूट का प्रयास किया संतोषी माता वार्ड में सुनील यदुवंशी के घर से नगदी और सोने के जेवर लेकर आरोपी फरार हो गए।साई धाम कॉलोनी सहित अन्य मकानों को भी निशाना बनाया गया हालांकि कुछ जगह शोर मचने पर बदमाश भाग निकले।डायल 100 की सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची लेकिन किसी भी आरोपी को पकड़ने में सफलता नहीं मिली।एफएसएल और डॉग स्क्वाड की जांच के बाद भी नगरवासी दहशत में हैं और पुलिस व्यवस्था पर सवाल खड़े कर रहे हैं शनिवार सुबह पिपरिया-छिंदवाड़ा मार्ग पर एक बड़ा सड़क हादसा हो गया। सुबह करीब 8:30 बजे पिपरिया से छिंदवाड़ा आ रही ‘महाकाल’ बस रेनीखेड़ा गोलाई के आगे अनियंत्रित होकर सड़क किनारे झाड़ से टकरा गई और पलट गईदुर्घटना में 8 से 10 यात्री घायल हो गए। सूचना मिलते ही पुलिस और डायल 112 की टीम तत्काल मौके पर पहुँची।तामिया देलाखारी पिपरिया एवं माहुलझिर से 112 वाहनों की सहायता से घायलों को तामिया सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र (CHC) भेजा गया जहां उनका उपचार जारी है। मध्य प्रदेश पुलिस के निर्देश पर छिंदवाड़ा जिले में विशेष रात्रि कॉम्बिंग ऑपरेशन चलाया गया। ऑपरेशन के दौरान 23 स्थायी और 99 गिरफ्तारी वारंट सहित कुल 122 वारंटियों को एक ही रात में गिरफ्तार किया गया। साथ ही 113 गुंडा 75 निगरानी बदमाश 1 जिला बदर आरोपी और 40 कबाड़ियों की सघन चेकिंग की गई।26 लोगों से 200 लीटर अवैध शराब जब्त कर आबकारी अधिनियम के तहत कार्रवाई की गई।पुलिस ने 11 गुम इंसानों को दस्तयाब कर परिजनों से मिलाया और दमुआ क्षेत्र से एक दुष्कर्म के आरोपी को भी गिरफ्तार किया। छिंदवाड़ा में जिला भाजपा कार्यालय में नरेंद्र मोदी के ‘मन की बात’ कार्यक्रम का 131वां संस्करण सामूहिक रूप से सुना गया।प्रधानमंत्री ने ग्लोबल एआई इम्पैक्ट समिट 2026 और ‘न्यू दिल्ली डिक्लेरेशन’ के माध्यम से मानव-केंद्रित AI की दिशा में भारत की बढ़ती वैश्विक भूमिका को रेखांकित किया।कार्यक्रम मेबकृषि पशु चिकित्सा और डिजिटल सुरक्षा जैसे क्षेत्रों में एआई के उपयोग तथा साइबर अपराधों से सतर्क रहने का संदेश दिया गया। म.प्र. राज्य कर्मचारी संघ की जिला कार्यकारिणी घोषित छिंदवाड़ा स्थित शासकीय महारानी लक्ष्मीबाई में कर्मचारी संघ की जिला स्तरीय बैठक आयोजित हुई।बैठक में ई-अटेंडेंस समयमान वेतनमान क्रमोन्नति पदोन्नति और कैशलेस इलाज जैसी लंबित मांगों को जल्द पूरा कराने का संकल्प लिया गया।जिला निर्वाचन अधिकारी के रूप में उपस्थित प्रदेश उपाध्यक्ष सुभाष शर्मा ने पुरानी कार्यकारिणी भंग कर नई टीम की घोषणा की। पी.जी. कॉलेज में आयोजित हुआ स्वास्थ्य जागरूकता कार्यक्रम शासकीय पी.जी. कॉलेज में जन अभियान परिषद के सीएमसीएलडीपी पाठ्यक्रम के अंतर्गत स्वास्थ्य जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किया गया। कार्यक्रम में आयुष मेडिकल ऑफिसर डॉ. मेघा बास्त्री और डॉ. अक्षय बोरकर ने विद्यार्थियों को बदलते मौसम में संतुलित आहार नियमित दिनचर्या योग-प्राणायाम और स्वच्छता के महत्व की जानकारी दी।