Hindi News Agency,Public Search Engine, Public directory - Express Media Service
राष्ट्रीय
19-Feb-2026

16 फरवरी को उत्तराखंड की राजधानी देहरादून में कांग्रेस का लोक भवन कूच सफल होने के बाद तमाम बातें भाजपा की ओर से कही जा रही हैं l कैबिनेट मंत्री गणेश जोशी ने एक बयान दिया कि सहारनपुर से भाड़े की भीड़ लाकर कांग्रेस देहरादून में प्रदर्शन कर रही है इस बयान पर कांग्रेस ने कड़ा जवाब देते हुए मंत्री गणेश जोशी को आड़े हाथों लिया है l प्रदेश महामंत्री राजेंद्र शाह ने उन्हें खरी खोटी सुनाते हुए कहा कि एक ऐसा व्यक्ति जो आय से अधिक संपत्ति के मामले में आरोपी है l कोर्ट ने बाकायदा सरकार से परमिशन मांगी है लेकिन अभी तक कोई कार्रवाई नहीं हो पाई है l इसके अलावा उन्होंने कहा कि मसूरी विधानसभा में नाले खाले कब्ज़ाने वाले 14 गढ़वाल राइफल में 6 साल ही नौकरी करने के बाद भगोड़ा घोषित हुए गणेश जोशी को गैर कानूनी तरीके से गार्ड ऑफ ऑनर भी दिया जा रहा है उसकी औकात क्या है कांग्रेस के बारे में बोलने की l आय से अधिक संपत्ति का मुकदमा दर्ज हुआ तो सलाखों के पीछे होंगे क्यों नहीं प्रदेश के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी इस मामले में कार्रवाई कर रहे हैं? कॉर्बेट टाइगर रिजर्व के अंतर्गत ढेला स्थित रेस्क्यू सेंटर में आज प्रदेश के वन मंत्री सुबोध उनियाल ने 10 नए बाड़ों का उद्घाटन किया l इस विस्तार के साथ रेस्क्यू सेंटर में बाड़ों की संख्या 20 से बढ़कर 30 हो गई है जिससे यहां रखे जाने वाले बाघ और गुलदारों के लिए बेहतर और सुरक्षित आवास की सुविधा उपलब्ध हो सकेगी l वन मंत्री ने बताया कि वर्तमान में रेस्क्यू सेंटर में 13 लेपर्ड और 12 टाइगर मौजूद हैं कुल 25 वन्यजीवों को यहां रखा गया है और नए बाड़ों के बनने से उनकी देखभाल और प्रबंधन अधिक व्यवस्थित ढंग से किया जा सकेगा l उन्होंने कहा कि पहले सीमित स्थान के कारण वन्यजीवों के बीच आपसी संघर्ष की आशंका बनी रहती थी लेकिन अब पर्याप्त जगह मिलने से उन्हें अलग-अलग और अनुकूल वातावरण में रखा जा सकेगाइससे मानव–वन्यजीव संघर्ष की घटनाओं में भी कमी आने की उम्मीद है इस अवसर पर वन मंत्री ने वन्यजीवों के सैंपल परीक्षण और आधुनिक उपकरणों के उपयोग के लिए एक अत्याधुनिक लैब का भी शुभारंभ किया सोशल मीडिया पर एक वीडियो जंगल में लगी की आग की तरह फैल रहा है। जिसमें दावा किया जा रहा है कि ऋषिकेश से 20 किलोमीटर दूर शिवपुरी में रॉकेट बंजी के दौरान गर्दन की हड्डी टूटने से एक युवती की जान चली गई है। जब इस वीडियो ने पर्यटकों के बीच खौफ पैदा करना शुरू किया तो प्रशासन को सामने आना पड़ा। टिहरी के पुलिस कप्तान आयुष अग्रवाल ने इस दावे को सिरे से खारिज कर दिया है। उनका साफ कहना है कि शिवपुरी या ऋषिकेश के आसपास किसी भी एडवेंचर ज़ोन में ऐसी कोई घटना नहीं हुई है। मजे की बात यह है कि इसी वीडियो को कुछ लोग राजस्थान के माउंट आबू का बताकर भी वायरल कर रहे हैं। पुलिस अब इस वीडियो के असली स्रोत की तलाश कर रही है ताकि अफवाह फैलाने वालों पर नकेल कसी जा सके। यह पहली बार नहीं है जब ऐसी वीडियो को स्थानीय नाम देकर सनसनी फैलाई गई हो। भारतीय युवा कांग्रेस के तत्वावधान में उत्तराखंड युवा कांग्रेस के संगठनात्मक चुनाव और सदस्यता अभियान ने अब निर्णायक चरण में प्रवेश कर लिया है। हाल ही में चुनाव प्रक्रिया के तहत स्क्रूटनी (जांच) की औपचारिक शुरुआत की गई है जिससे आगामी संगठनात्मक ढांचे को अंतिम रूप देने की दिशा में महत्वपूर्ण कदम माना जा रहा है चुनाव प्राधिकरण के पीआरओ प्रकाश कुमार ने जानकारी देते हुए बताया कि सदस्यता अभियान के बाद अब नामों की जांच की प्रक्रिया शुरू हो चुकी है। यह स्क्रूटनी 19 तारीख को सुबह 9 बजे से प्रारंभ होकर 25 फरवरी की शाम 5 बजे तक जारी रहेगी। इस दौरान जिन सदस्यों के नाम ‘ऑन होल्ड’ पर रखे गए हैं उन्हें अपने विवरण में आवश्यक सुधार कराने का अवसर दिया गया है। देहरादून में सड़क सुरक्षा को लेकर एक नई रणनीति पर काम शुरू किया जा रहा है जिसके तहत आवासीय सोसाइटियों को सीधे तौर पर जागरूकता अभियान से जोड़ा जाएगा। इस पहल का उद्देश्य केवल नियमों के प्रवर्तन तक सीमित न रहकर दुर्घटनाओं की रोकथाम के लिए व्यापक जनभागीदारी सुनिश्चित करना है। आरटीओ प्रवर्तन डॉ. अनीता चमोला ने बताया कि विभाग का नियमित कार्य प्रवर्तन है लेकिन अब प्राथमिकता जागरूकता के माध्यम से दुर्घटनाओं को कम करने पर दी जा रही है उन्होंने कहा कि देहरादून की विभिन्न सोसाइटियों में रहने वाले अलग-अलग आयु वर्ग के लोगों से समन्वय स्थापित कर सड़क सुरक्षा के प्रति जागरूक किया जाएगा। सोसाइटी स्तर पर अभियान चलाने से संदेश को प्रभावी ढंग से पहुंचाना आसान होगा क्योंकि वहां एक संगठित और सीमित समुदाय होता है जहां संवाद स्थापित करना अपेक्षाकृत सरल रहता है। प्रदेश में अब तक हत्याओं की वारदातो का शोर खत्म नही हो रहा है वही इसी बीच अब प्रदेश के कई न्यायलयों को बम से उड़ाने की धमकियों से एक बार फिर प्रदेश में दहशत का माहौल बन गया है और प्रदेश की जनता भी डर के साये में रहती हुई नज़र आ रही है l वही इस विषय पर भाजपा के विधायक विनोद चमोली का कहना है कि कुछ लोगों द्वारा प्रदेश के माहौल खराब करने की कोशिश की जा रही है l उन्होंने कहा की कही न कही प्रदेश के शान्त वातावरण को दूषित करने का कार्य भी किया जा रहा है वही उन्होंने स्पष्ट किया है कि सरकार व प्रशासन इन तमाम विषयो और घटनाओं को लेकर कार्य कर रही है और पुलिस प्रशासन भी लगातार मुस्तैदी के साथ कार्य कर रहा है वही उन्होने बताया कि यदि कोई भी ऐसी योजना जो राज्य से खिलवाड़ करने के लिए बनाई जा रही है उसकी तह तक जाकर पुलिस प्रशासन ऐसी योजनाओं को खत्म करने व अंकुश लगाने का काम भी करेगा।