Hindi News Agency,Public Search Engine, Public directory - Express Media Service
क्षेत्रीय
19-Feb-2026

विवाद रोकने पहुँचे होमगार्ड जवान पर चाकूओं से हमला VIDEO वायरल जमानत खारिज: नपा परासिया अध्यक्ष विनोद मालवीय को नहीं मिली राहत अस्पताल संचालक से 50 हजार की मांग पुलिस ने दर्ज किया मामला एएसआई का अनोखा तरीका गीत गाकर दे रहे ट्रैफिक का संदेश महाकाल वन मेला उज्जैन में छिंदवाड़ा के नाड़ी वैद्य प्रीतम डोंगरे को तृतीय पुरस्कार कोतवाली थाना क्षेत्र के सावलेबाड़ी में बुधवार देर रात सनसनीखेज वारदात सामने आई। मोहल्ले में गाली-गलौच कर रहे युवकों को समझाने पहुंचे होमगार्ड जवान राजकुमार (पिता जगदीश चौरे) पर अचानक चाकू से हमला कर दिया गया। जानकारी देते हुए टी आशीष कुमार धुर्वे ने बताया किमुख्य आरोपी निलेश ठाकरे ने जान से मारने की नीयत से जवान के पेट में वार किया।वारदात में निकुंज यादव और एक अपचारी बालक भी शामिल रहे।हमले में जवान गंभीर रूप से घायल हो गया जिसे पहले जिला अस्पताल और बाद में नागपुर रेफर किया गया।पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए तीनों आरोपियों को हिरासत में ले लिया। परासिया नगर पालिका अध्यक्ष विनोद मालवीय की जमानत अर्जी कोर्ट ने गुरुवार को खारिज कर दी।विशेष न्यायालय के जज सुधीर मिश्रा ने मामले की गंभीरता को देखते हुए राहत देने से इंकार किया।शासन पक्ष और फरियादी के अधिवक्ताओं ने जमानत का कड़ा विरोध किया। न्यायालय ने आरोपों को गंभीर मानते हुए विवेचना प्रभावित करने की आशंका जताई। अब विनोद मालवीय को फिलहाल जेल में ही रहना होगा। छिन्दवाड़ा में उगाही और धमकी देने के आरोप में दो तथाकथित पत्रकारों के खिलाफ पुलिस ने FIR दर्ज की है। आरोग्य हॉस्पिटल के प्रबंधक रोहित अग्निहोत्री की शिकायत पर सुनील निम्बालकर और रंजीत पासवान के तहत गैर-जमानती धाराओं में अपराध कायम किया गया।आरोप है कि दोनों ने अस्पताल के खिलाफ खबर चलाने की धमकी देकर पहले 10 हजार और बाद में 50 हजार रुपये की मांग की।शिकायतकर्ता ने ऑडियो-वीडियो रिकॉर्डिंग पुलिस को सौंपते हुए लगातार दबाव बनाने की बात कही है। पुलिस ने साक्ष्यों के आधार पर मामला दर्ज कर जांच शुरू छिंदवाड़ा में ट्रैफिक नियमों का पालन कराने के लिए एक अनोखी पहल देखने को मिली है।ट्रैफिक पुलिस के एएसआई अशोक कुमार मर्सकोले गाना गाकर लोगों से नियम मानने की अपील कर रहे हैं।वे चालान की जगह संकल्प दिलाकर नागरिकों को जागरूक करने का प्रयास कर रहे हैं। उनके सिंगिंग अंदाज का वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। महाकाल वन मेला में छिंदवाड़ा जिले के मोहखेड़ तहसील अंतर्गत तंसरामाल गांव के नाड़ी वैद्य प्रीतम डोंगरे को तृतीय पुरस्कार से सम्मानित किया गया।दुर्लभ जड़ी-बूटियों से निर्मित आयुर्वेदिक औषधियों और अचूक तेल व मस्सा लेप के लिए उन्हें यह सम्मान प्रदान किया गया।कार्यक्रम में मोहन यादव ने उनकी प्राकृतिक चिकित्सा पद्धति की सराहना करते हुए प्रशंसा व्यक्त की। परासिया में आबकारी विभाग की दबिश 4.5 बल्क लीटर देशी शराब जब्त कलेक्टर हरेंद्र नारायन के निर्देश पर एसडीएम परासिया शुभम कुमार यादव और सहायक आबकारी आयुक्त बी.आर. वैद्य के मार्गदर्शन में वृत्त परासिया क्षेत्र मे होटल-ढाबों पर दबिश दी गई। कार्रवाई के दौरान न्यूटन क्षेत्र के होटल व पान गुमठियों में अवैध रूप से शराब बेचते और पिलाते पाए जाने पर प्रकरण दर्ज किया गया।दो दुकानदारों के पास से कुल 4.5 बल्क लीटर देशी मदिरा जब्त कर मध्यप्रदेश आबकारी एक्ट तहत मामला कायम किया गया।संस्कार ढाबा और महाराणा होटल में भी विदेशी मदिरा बरामद कर कार्रवाई की गई। रात 10:00बजे के बाद नहीं बजेंगे डीजे बोर्ड एग्जाम को लेकर प्रशासन अलर्ट शहर में आगामी बोर्ड परीक्षाओं को ध्यान में रखते हुए एसडीएम कार्यालय में सभी थाना प्रभारियों (टीआई) एवं लॉन संचालकों की बैठक आयोजित की गई। बैठक में एसडीएम ने निर्देश दिए कि रात्रि 10 बजे के बाद किसी भी प्रकार का डीजे नहीं बजाया जाएगा।उन्होंने कहा कि नियमों के उल्लंघन करने वाले संचालकों के खिलाफ वैधानिक कार्रवाई की जाएगी जिले की प्रतिभाओं को मिला वीर सम्मान शहर में वीर मेमोरियल फाउंडेशन द्वारा “वीर स्पोर्ट्स टैलेंट अवार्ड” के तहत प्रतिभा सम्मान समारोह आयोजित किया गया। कार्यक्रम में राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय स्तर पर जिले का नाम रोशन करने वाले छह खिलाड़ियों को सम्मानित किया गया। संस्थापक रविकांत अहिरवार ने बताया कि फाउंडेशन खेल संस्कृति को बढ़ावा देने और युवाओं को प्रेरित करने के लिए निरंतर कार्य करता रहेगा। पर्वों के दौरान शांति भंग करने वालों पर होगी कड़ी कार्रवाई-कलेक्टर छिन्दवाड़ा में आगामी होली रंगपंचमी रामनवमी और ईद-उल-फितर को लेकर कलेक्टर हरेंद्र नारायन की अध्यक्षता में शांति समिति की बैठक आयोजित हुई। बैठक में त्योहारों को शांति और सद्भाव के साथ मनाने की अपील की गई। प्रशासन ने होलिका दहन मुख्य सड़कों व बिजली तारों के नीचे न करने हरे पेड़ों की कटाई से बचने और जबरन चंदा वसूली पर सख्ती के निर्देश दिए भव्य रूप से मनाई गई छत्रपति शिवाजी महाराज जयंती छत्रपति शिवाजी महाराज की जयंती पर जिला क्षत्रिय मराठा समाज ने शिवाजी चौक स्थित प्रतिमा स्थल पर पूजन-अर्चन कर भव्य आयोजन किया। समाज के जिलाध्यक्ष प्रवीण काटकर के नेतृत्व में अभिषेक दीप प्रज्ज्वलन एवं विधि-विधान से पूजन संपन्न हुआ। इसके बाद युवाओं और मातृशक्ति ने केसरिया ध्वज के साथ “जय भवानी-जय शिवाजी” के नारों के बीच वाहन रैली निकाली। छत्रपति शिवाजी जयंती पर उमड़ा जनसैलाब भंडारा व महाआरती सम्पन्न गुरुवार को छत्रपति शिवाजी मंडल द्वारा छत्रपति शिवाजी महाराज की जयंती हर्षोल्लास के साथ मनाई गई। शिवाजी चौक स्थित प्रतिमा पर माल्यार्पण कर “जय भवानी जय शिवाजी” के नारों से क्षेत्र गूंज उठा। मंडल के सदस्य नरेंद्र पटेल ने बताया कि सुबह 11 बजे से विशाल भंडारे का आयोजन किया गया जिसमें बड़ी संख्या में श्रद्धालु शामिल हुए।इसके पश्चात रात्रि में महाआरती के बाद भव्य आतिशबाजी एवं डी.जे. नाइट का आयोजन किया गया।