Hindi News Agency,Public Search Engine, Public directory - Express Media Service
राष्ट्रीय
19-Feb-2026

विधानसभा में नेता प्रतिपक्ष से विजयवर्गीय बोले-औकात में रहो मध्यप्रदेश विधानसभा के बजट सत्र में गुरुवार को अदाणी के मुद्दे पर चर्चा के दौरान सदन में तीखी नोकझोंक हो गई। नेता प्रतिपक्ष उमंग सिंघार ने आरोप लगाया कि सरकार बिजली खरीद के नाम पर 25 साल में एक से सवा लाख करोड़ रुपए अदाणी को देने की तैयारी में है। इस पर संसदीय कार्य मंत्री कैलाश विजयवर्गीय ने आरोपों के सबूत मांगे। बहस बढ़ने पर विजयवर्गीय ने सिंघार से “औकात में रहने” की टिप्पणी कर दी जिसके बाद सदन में जोरदार हंगामा शुरू हो गया। चूड़ियां तोड़ीं पुतला फूंका! महंगाई वाले बजट पर भड़कीं रीना बौरासी ठेले पर लाद दी स्कूटी! विधानसभा के बाहर आज महिला कांग्रेस ने आर-पार की जंग छेड़ दी। कोंग्रेस की महिला मोर्चा अध्यक्ष रीना बौरासी के नेतृत्व में महिलाओं ने चूड़ियां तोड़कर वित्त मंत्री जगदीश देवड़ा का पुतला फूंका और अपना आक्रोश जताया। प्रदर्शन का अनोखा नजारा तब दिखा जब महंगी पेट्रोल कीमतों के विरोध में स्कूटी को ठेले पर लादकर लाया गया। रीना बौरासी ने दहाड़ते हुए कहा जब एलपीजी और पेट्रोल के दाम वही हैं तो खाक अच्छा है यह बजट? थाली बजाते विधायकों और सड़क पर उतरती महिलाओं ने सरकार की नींद उड़ा दी है। विधानसभा में मंत्री विजयवर्गीय-शुक्ला का मांगा इस्तीफा मध्य प्रदेश विधानसभा के बजट सत्र के चौथे दिन गुरुवार को इंदौर के भागीरथपुरा में दूषित पानी से लोगों की मौत के मामले में विधानसभा में जमकर हंगामा हुआ। नेता प्रतिपक्ष उमंग सिंघार ने कहा कि मंत्री कैलाश विजयवर्गीय और राजेंद्र शुक्ल पर कार्रवाई क्यों नहीं की गई। नैतिकता के आधार पर मंत्रियों को इस्तीफा देना चाहिए। 21 दिसंबर से लोग मर रहे हैं। इस पर विधानसभा अध्यक्ष नरेंद्र सिंह तोमर ने कहा कि मामला न्यायालय में लंबित है इसलिए ऐसी चर्चा से न्यायालय की अवमानना की स्थिति बन सकती है। वही पंचायत मंत्री प्रहलाद पटेल ने सुझाव दिया कि सदन में बहस के बजाय संबंधित मंत्री से अलग बैठक कर चर्चा करना बेहतर होगा। पूर्व अध्यक्ष सीता शरण शर्मा ने भी कहा कि अदालत में मामला होने से सदन में चर्चा उचित नहीं है। हिंदू बेटी काली और दुर्गा बनें बुर्का वाली नहीं बागेश्वर पीठाधीश्वर पंडित धीरेंद्र कृष्ण शास्त्री ने बड़ा बयान दिया है उन्होंने बयान देते हुए कहा कि हिंदू बहन बेटियां काली और दुर्गा बनें । लेकिन बुर्का वाली नहीं बनें ।।। उनके इस बयान का भाजपा विधायक एवं पूर्व प्रोटेम स्पीकर रामेश्वर शर्मा ने समर्थन किया है उन्होंने बयान देते हुए कहा कि पंडित धीरेंद्र कृष्ण शास्त्री ने जो बयान दिया है वह स्वागत योग्य है ।।। हमें हिंदू बहन बेटियों को जिहादियों से बचाना है जिहादी हिंदू बहन बेटियों को फसाने के लिए तिलक लगाते हैं कलावा बांधते हैं ।।। उनके षड्यंत्र से हमें अपनी बहन बेटियों को बचाना है ।।। भोपाल में डॉग लवर ने 2 महिलाओं को तलवार मारी भोपाल के अयोध्या नगर थाना क्षेत्र में डॉग लवर्स ने गुरुवार को 2 महिलाओं को तलवार मारी है। एक महिला के पेट और दूसरी महिला के हाथ में गंभीर चोटें आई हैं। एक महिला के हाथ की नस कट गई है। गहरे घाव बन गए हैं। वारदात CCTV कैमरे में कैद हो गई है। बताया जा रहा है कि श्रवण कांता कॉलोनी के लोगों ने आवारा कुत्तों के आतंक की नगर निगम से शिकायत की थी। शिकायत के बाद नगर निगम की टीम सभी आवारा कुत्तों को पकड़कर ले गई थी। इसके बाद कॉलोनी में ही रहने वाले डॉग लवर्स ने निगम से छुड़वा लिया था। महाकाल की शाम-रात की आरती के लिए भी लगेंगे रुपए श्री महाकालेश्वर मंदिर में भस्मारती की तरह अब संध्या आरती और शयन आरती दर्शन के लिए भी ऑनलाइन बुकिंग होगी। भक्तों को दोनों के लिए 250-250 रुपए प्रति व्यक्ति चुकाने होंगे। मंदिर समिति ने यह व्यवस्था गुरुवार से शुरू कर दी है जबकि शुल्क नहीं देने वाले भक्तों को चलित दर्शन करने होंगे। संध्या आरती और रात में होने वाली शयन आरती में भक्तों की उमड़ने वाली भीड़ को देखते हुए महाकाल मंदिर प्रबंध समिति ने यह निर्णय लिया है। इंदौर के MY हॉस्पिटल में चूहा कांड के बाद दिखी बिल्ली इंदौर के महाराजा यशवंतराव अस्पताल में एचआईवी संक्रमित मरीजों की यूनिट और दवा कक्ष में बिल्लियों के घूमने का मामला सामने आया है। अस्पताल के ओपीडी में एक बिल्ली ने बच्चों को जन्म दिया। एआरटी (एंटीरेट्रोवायरल थेरेपी) केंद्र तक उसकी पहुंच देखी गई। यह लापरवाही तब सामने आई जब 6 महीने पहले ही चूहों के कुतरने से 2 नवजातों की मौत हुई है।