Hindi News Agency,Public Search Engine, Public directory - Express Media Service
राष्ट्रीय
19-Feb-2026

PM मोदी बोले- AI पर किसी की मोनोपॉली न हो दिल्ली के भारत मंडपम में चल रहे इंडिया AI इम्पैक्ट समिट 2026 का आज चौथा दिन है। आज के सत्र में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी समेत कई बड़े ग्लोबल लीडरिस समिट को संबोधित कर रहे हैं। पीएम मोदी ने 16 फरवरी को इस 5 दिवसीय समिट का उद्घाटन किया था। समिट में 110 से ज्यादा देश 20 से ज्यादा देशों के प्रमुख 30 अंतरराष्ट्रीय संगठन और 500+ दुनिया के AI लीडर शामिल हुए हैं। समिट में करीब 100 CEOs और फाउंडर्स 150 अकादमिक और रिसर्चर 400 CTOs VPs 100+ सरकारी प्रतिनिधि मौजूद हैं। पीएम मोदी ने कहा कि AI में रफ्तार और पैमाना अकल्पनीय है। हमें AI के क्षेत्र में बड़े सपने देखने होंगे लेकिन जिम्मेदारी के साथ। हमें यह ध्यान में रखना होगा कि हम अपनी आने वाली पीढ़ी के लिए कैसा AI छोड़कर जा रहे हैं और वर्तमान में हम AI के जरिए क्या कर रहे हैं। हमने अतीत में परमाणु विनाश भी देखा है और समाधान भी। अजित पवार के बेटे बोले- VSR विमान पर बैन लगे महाराष्ट्र के पूर्व डिप्टी CM अजित पवार के बेटे जय पवार ने बुधवार को इंस्टाग्राम पर लिखा कि VSR वेंचर्स के विमानों के उड़ने पर रोक लगा देनी चाहिए। उन्होंने महाराष्ट्र के बारामती में 28 जनवरी को हुए प्लेन क्रैश की पारदर्शी और पूरी जांच की मांग की। जय पवार ने इंस्टाग्राम स्टोरी में इस हादसे पर गहरा दुख जताया। उन्होंने हादसे पर सवाल उठाया। उन्होंने लिखा प्लेन क्रैश में ब्लैक बॉक्स आसानी से नष्ट नहीं होते। महाराष्ट्र के लोगों को इस दिल दहला देने वाली त्रासदी का पूरा पारदर्शी और बिना किसी शक के सच जानने का अधिकार है। 4.776 किलो कोकीन बरामद बेंगलुरु के केम्पेगौड़ा इंटरनेशनल एयरपोर्ट पर नार्कोटिक्स कंट्रोल ब्यूरो (NCB) ने एक ब्राजीलियन नागरिक के पास से 4.776 किलो कोकीन जब्त किया है। जब्त ड्रग की अनुमानित कीमत लगभग 23.88 करोड़ रुपए है। फ्लाइट में हंगामा किया तो 30 दिन का बैन लगेगा फ्लाइट में बदसलूकी करने वाले पैसेंजर्स को एयरलाइंस अब सीधे 30 दिन के लिए बैन कर सकेंगी। डायरेक्टरेट जनरल ऑफ सिविल एविएशन (DGCA) ने हंगामा करने वाले यात्रियों से निपटने के लिए कड़े नियमों का सुझाव दिया है। नए प्रस्ताव में DGCA सभी एयरलाइंस को पैसेंजर्स पर डायरेक्ट कार्रवाई करने की पॉवर दे रही है। राजस्थान में ओले गिरे MP के 20 जिलों में बारिश देश के कई राज्यों में मौसम का मिजाज बदल गया है। मध्य प्रदेश में पिछले 12 घंटों के दौरान भोपाल इंदौर ग्वालियर और उज्जैन समेत 20 से अधिक जिलों में गरज-चमक के साथ बौछारें पड़ीं। जिससे ठिठुरन बढ़ गई है। राजस्थान के 11 जिलों में तेज आंधी-बारिश को लेकर ऑरेंज अलर्ट जारी है। एक दिन पहले 11 से ज्यादा जिलों में दिनभर रुक-रुककर बारिश हुई। राजधानी जयपुर के SMS अस्पताल के ट्रॉमा सेंटर में पानी भर गया। इससे कई ऑपरेशन टल गए। 4 जिलों में ओले भी गिरे। अमेरिका में बर्फ की चट्टान खिसकने से 8 लोगों की मौत कैलिफोर्निया के सिएरा नेवादा पर्वतों में मंगलवार को बर्फ की चट्टान खिसकने से 15 लोगों का एक ग्रुप फंस गया। यह ग्रुप ब्लैकबर्ड माउंटेन गाइड्स कंपनी के साथ तीन दिनों की गाइडेड ट्रिप पर था। दोपहर करीब 11:30 बजे हिमस्खलन ने उन्हें अपनी चपेट में ले लिया।अधिकारियों के अनुसार इस हादसे में आठ लोगों की मौत हो गई है और एक 1 भी लापता है जिसे मृत मान लिया गया है। बुधवार को नेगाडा काउंटी शेरिफ शैनन मून ने प्रेस कॉन्फ्रेंस में यह जानकारी दी। मृतकों में कंपनी के तीन गाइड भी शामिल हैं। कुल मृत और लापता लोगों में सात महिलाएं और दो पुरुष हैं।