Hindi News Agency,Public Search Engine, Public directory - Express Media Service
अंतर्राष्ट्रीय
18-Feb-2026

सलीम खान वेंटिलेटर पर आज जारी होगा हेल्थ बुलेटिन बॉलीवुड सुपरस्टार सलमान खान के पिता और दिग्गज स्क्रिप्ट राइटर सलीम खान को गंभीर हालत में मुंबई के लीलावती अस्पताल में भर्ती कराया गया है। उन्हें घबराहट और हाई ब्लड प्रेशर की शिकायत के बाद अस्पताल लाया गया था जहां बाद में दिमाग में ब्लड क्लॉट और ब्लीडिंग की बात सामने आई। उन्हें वेंटिलेटर सपोर्ट पर रखा गया है और आज उनका ऑपरेशन प्रस्तावित है। परिवार की अनुमति के बाद मेडिकल बुलेटिन जारी किया जाएगा। सीनियर एक्ट्रेस प्रवीना देशपांडे का निधन वरिष्ठ अभिनेत्री प्रवीना देशपांडे का कैंसर से लंबी लड़ाई के बाद निधन हो गया। परिवार ने आधिकारिक इंस्टाग्राम के जरिए जानकारी दी। मुंबई के अंधेरी में उनका अंतिम संस्कार किया गया। वे मल्टीपल मायलोमा से जूझ रही थीं। प्रवीना देशपांडे फिल्म Ready में शालिनी चौधरी के किरदार से चर्चित रहीं साथ ही ‘एक विलेन’ ‘गब्बर इज बैक’ और ‘परमाणु’ जैसी फिल्मों में भी नजर आईं। सिद्धार्थ मल्होत्रा के पिता का निधन बॉलीवुड अभिनेता सिद्धार्थ मल्होत्रा के पिता सुनील मल्होत्रा का निधन हो गया। एक्टर ने सोशल मीडिया पर पुरानी तस्वीरें साझा कर श्रद्धांजलि दी। सुनील मल्होत्रा मर्चेंट नेवी में कैप्टन रह चुके थे। रिपोर्ट्स के मुताबिक 14 फरवरी को दिल्ली में उनका निधन हुआ। अंतरिम जमानत पर जेल से बाहर आए राजपाल यादव बॉलीवुड अभिनेता राजपाल यादव चेक बाउंस मामले में अंतरिम जमानत मिलने के बाद तिहाड़ जेल से रिहा हो गए। उन्होंने 5 फरवरी को सरेंडर किया था। रिहाई के बाद मीडिया से बातचीत में उन्होंने कहा कि आरोपों का जवाब कानूनी प्रक्रिया के तहत दिया जाएगा और विस्तृत जानकारी उनके वकील भास्कर उपाध्याय देंगे।