राम गोपाल वर्मा का ‘धुरंधर 2’ के टीजर पर रिएक्शन रणवीर सिंह की अपकमिंग फिल्म ‘धुरंधर 2’ का टीजर मंगलवार को रिलीज होते ही सोशल मीडिया पर चर्चा में आ गया। फिल्म निर्देशक राम गोपाल वर्मा ने टीजर शेयर करते हुए लिखा “यह बदला नहीं बल्कि तबाही है।” उन्होंने आदित्य धर की फिल्म को तूफान बताते हुए कहा कि जो भी इसके रास्ते में आएगा उस पर तरस आएगा। वर्मा की इस प्रतिक्रिया ने फिल्म के लिए दर्शकों की उत्सुकता और बढ़ा दी है। नेटफ्लिक्स की नई लीगल ड्रामा सीरीज ‘IKKA’ का ऐलान नेटफ्लिक्स ने अपनी नई ओरिजिनल लीगल ड्रामा सीरीज ‘IKKA’ की घोषणा कर दी है। इस सीरीज में पहली बार सनी देओल और अक्षय खन्ना आमने-सामने नजर आएंगे। कहानी एक ईमानदार वकील की है जिसे मजबूरी में एक मर्डर आरोपी का केस लड़ना पड़ता है। खास बात यह है कि यही आरोपी उसके अतीत का दुश्मन रह चुका है। सीरीज में कानून रिश्तों और उसूलों के बीच टकराव को दिखाया जाएगा। पवन सिंह ने लाइव शो में दिया शादी का ऑफर भोजपुरी स्टार पवन सिंह का एक वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है जिसमें उन्होंने लाइव शो के दौरान एक एक्ट्रेस को शादी का ऑफर दे दिया। एक्ट्रेस ने मजाक में कहा कि उन्हें सुंदर संस्कारी और टिकाऊ लड़का चाहिए जिस पर पवन सिंह ने खुद को सामने बताते हुए कहा “काला हूं सुंदर नहीं हूं मगर संस्कारी और टिकाऊ हूं।” इस मजेदार बातचीत ने दर्शकों को खूब हंसाया। फिल्म ‘ओ रोमियो’ की रिलीज पर रोक लगाने की मांग शाहिद कपूर और तृप्ति डिमरी की फिल्म ‘ओ रोमियो’ रिलीज से पहले कानूनी विवाद में फंस गई है। गैंगस्टर हुसैन उस्तरा की बेटी सनोबर शेख ने मुंबई सिविल कोर्ट में याचिका दायर कर फिल्म की रिलीज रोकने की मांग की है। उनका आरोप है कि फिल्म उनके पिता की अनऑथराइज्ड बायोग्राफी है और इसमें उनकी छवि को गलत तरीके से पेश किया गया है। मामले की सुनवाई 6 फरवरी को होगी। ‘कल्कि 2898 AD’ के सीक्वल से दीपिका के बाहर होने की चर्चा फिल्म ‘कल्कि 2898 AD’ की सफलता के बाद इसके सीक्वल को लेकर चर्चाएं तेज हो गई हैं। रिपोर्ट्स के मुताबिक दीपिका पादुकोण इस बार सीक्वल का हिस्सा नहीं हो सकतीं और उनकी जगह साई पल्लवी को रोल दिए जाने की संभावना है। हालांकि मेकर्स ने साफ किया है कि अभी कुछ भी फाइनल नहीं हुआ है और जल्द ही आधिकारिक घोषणा की जाएगी। इस खबर ने फैंस के बीच नई बहस छेड़ दी है।