जनसुनवाई टली 18 फरवरी का आंदोलन भी स्थगित बाक्साइट खनन परियोजना का विरोध रहेगा जारी नक्सलवाद के खात्मे पर विधायक मुंजारे ने उठाए सवाल जांच की मांग कक्षा दसवीं के 21022 विद्यार्थियों ने हल किया अंग्रेजी विषय का पर्चा दक्षिण बैहर क्षेत्र के पचामा-दादर जंगल में प्रस्तावित बाक्साइट खनन परियोजना को लेकर 18 फरवरी को ग्राम पंचायत लूद में प्रस्तावित जनसुनवाई फिलहाल स्थगित कर दी गई है। अब यह जनसुनवाई मार्च माह में आयोजित की जाएगी। खनिज विभाग द्वारा स्थगन की सूचना ग्राम पंचायत भवन में चस्पा कर दी गई है। जनसुनवाई टलने के बाद 18 फरवरी को प्रस्तावित आंदोलन भी फिलहाल रोक दिया गया है। हालांकि आंदोलनकारियों ने स्पष्ट किया है कि परियोजना के विरोध का सिलसिला जारी रहेगा। जिला पंचायत सदस्य मंशाराम मडावी दल सिंह पंद्रे और सामाजिक कार्यकर्ता द्रोपकिशोर मरावी ने चेतावनी दी है कि बिना पारदर्शिता जनसुनवाई हुई तो उग्र आंदोलन किया जाएगा। जल जंगल और जमीन के मुद्दे पर समझौता नहीं होगा। मध्य प्रदेश विधानसभा के बजट सत्र में अनुभा मुंजारे ने बालाघाट को पूर्णतः नक्सल मुक्त घोषित किए जाने के दावे का विरोध किया। उन्होंने सदन में बैगा आदिवासियों पर हो रहे शोषण अत्याचार और मूलभूत सुविधाओं की कमी का मुद्दा उठाया। मुंजारे ने कहा कि सरकार ने समय से पहले नक्सलवाद खत्म होने की घोषणा कर अपनी वाहवाही लूटने का प्रयास किया है जबकि जमीनी हकीकत अलग है। उन्होंने निष्पक्ष जांच की मांग करते हुए कहा कि नक्सलवाद एक विचारधारा है जो अचानक समाप्त नहीं होती। यदि बैगा समुदाय को सड़क बिजली पानी शिक्षा और स्वास्थ्य सुविधाएं मिलें तो नक्सलवाद स्वतः समाप्त हो सकता है। जिले में मंगलवार को कक्षा 10 वीं बोर्ड परीक्षा का अंग्रेजी पेपर 132 केंद्रों पर शांतिपूर्ण तरीके से सम्पन्न हुआ। परीक्षा के लिए 21355 विद्यार्थी पंजीकृत थे जिनमें से 21022 छात्र-छात्राएं परीक्षा में शामिल हुए जबकि 333 परीक्षार्थी अनुपस्थित रहे।जिले के किसी भी परीक्षा केंद्र से नकल की कोई सूचना नहीं मिली। परीक्षा की पारदर्शिता बनाए रखने के लिए शिक्षा विभाग की टीम ने 6 परीक्षा केंद्रों का निरीक्षण किया।जिला शिक्षा अधिकारी ने बताया कि सभी केंद्रों पर परीक्षा निर्धारित दिशा-निर्देशों के अनुरूप और नकलविहीन वातावरण में सम्पन्न हुई। शासकीय जूनियर बालक छात्रावास नवेगांव के छात्र मंगलवार को समस्याओं से परेशान होकर कलेक्ट्रेट पहुंच गए। नवेगांव स्थित इस छात्रावास में कक्षा 6वीं से 8वीं तक के करीब 100 छात्र रहकर पढ़ाई कर रहे हैं। छात्रों ने आरोप लगाया कि उन्हें न तो गुणवत्तायुक्त भोजन मिल रहा है और न ही उचित बिस्तर की व्यवस्था है। प्रवेश के समय 6 हजार रुपये तथा हाल ही में 800 रुपये जमा कराने के बावजूद मूलभूत सुविधाएं नहीं दी जा रहीं। बच्चों का कहना है कि अधिकारियों के निरीक्षण वाले दिन ही अच्छा भोजन दिया जाता है। अधीक्षक के व्यवहार पर भी सवाल उठाए गए। छात्रों ने कलेक्टर से जल्द सुविधाएं उपलब्ध कराने की मांग की है। बालाघाट रेलवे स्टेशन परिसर में सोमवार रात करीब 11:30 बजे एक दर्दनाक हादसे में वृद्ध की यात्री ट्रेन की चपेट में आने से मौके पर ही मौत हो गई। घटना से स्टेशन पर हड़कंप मच गया। सूचना मिलने पर जीआरपी पुलिस ने मौके पर पहुंचकर शव बरामद किया और आवश्यक कार्रवाई शुरू की। मृतक की पहचान सोशल मीडिया के माध्यम से धनलाल पिता झनकलाल लिल्हारे (60) निवासी वार्ड नंबर 1 टवेझरी भरवेली के रूप में हुई। बताया गया कि वह कटंगी से बालाघाट-गोंदिया जाने वाली यात्री ट्रेन में चढ़ते समय अनियंत्रित होकर गिर पड़े और ट्रेन की चपेट में आ गए। मंगलवार को बालाघाट रेलवे स्टेशन जीआरपी ने पोस्टमार्टम के बाद शव परिजनों को सौंप दिया। पुलिस मर्ग कायम कर जांच कर रही है। चरेगांव नगर क्षेत्र मे आयोजित विशाल हिन्दु सम्मेलन मे हजारो की संख्या मे श्रद्धालु एवं गणमान्य नागरिक उपस्थित हुये कार्यक्रम का शुभारंभ वैदिक मंत्रोच्चार एवं दीप प्रज्वल के साथ किया गया इसके पश्चात हवन पूजन एवं भजन किर्तन का आयोजन हुआ जिससे पूरा वातावरण भक्तिमय हो गयासम्मेलन मे उपस्थित वक्ताओ ने हिन्दु समाज की एकता सांस्कृतिक परंपराओ के संरक्षण तथा सामाजिक समरसता पर जोर दिया उन्होने कहा की वर्तमान समय मे समाज को संगठित रहने और अपनी सास्कृतिक विरासत को आगि बढ़ाने की आवश्यकता है वक्ताओ ने युवाओ से आहवान किया की वे भारतीय संस्कति नैतिक मूल्यो और राष्ट्र निर्माण मे सक्रिय भूमिका निभाए