Hindi News Agency,Public Search Engine, Public directory - Express Media Service
अंतर्राष्ट्रीय
17-Feb-2026

MP बोर्ड 10वीं का पेपर शुरू होते ही लीक प्रश्नपत्र की फोटो वॉट्सएप स्टेटस पर डाली मध्यप्रदेश के बुरहानपुर में 10वीं बोर्ड परीक्षा का अंग्रेजी पेपर लीक हो गया है। महिला टीचर ने एग्जाम शुरू होते ही क्वेश्चन पेपर की फोटो खींचकर वॉट्सएप स्टेटस पर लगा दी। शिक्षिका को निलंबित कर दिया गया है जबकि केंद्र अध्यक्ष को बदल दिया गया है। मामला तुकईथड उच्चतर माध्यमिक विद्यालय स्थित परीक्षा केंद्र का है। जानकारी के मुताबिक प्राथमिक शिक्षिका राजकुमारी सोनी के वॉट्सएप स्टेटस पर सुबह 9:35 बजे अंग्रेजी के प्रश्नपत्र की तस्वीर देखी गई। पेपर लीक होने की सूचना मिलते ही कलेक्टर हर्ष सिंह और जिला पंचायत CEO सृजन वर्मा सेंटर पर पहुंचे। टीचर से पूछताछ की। पहले किसान सम्मेलन का शुभारंभ करेंगे सीएम मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव कृषक कल्याण वर्ष के पहले राज्य स्तरीय विशाल एवं भव्य किसान सम्मेलन 18 फरवरी बुधवार को ग्वालियर जिले के ग्राम कुलैथ में शुभारंभ करेंगे। वे 87.86 करोड़ रुपए लागत के 41 विकास कार्यों का भूमि-पूजन एवं लोकार्पण भी करेंगे। किसान सम्मेलन में विधानसभा अध्यक्ष नरेन्द्र सिंह तोमर और सांसद भारत सिंह कुशवाह सहित अन्य अतिथिगण शामिल होंगे। भोपाल में महिला कांग्रेस का अनोखा प्रदर्शन भोपाल में महंगाई को लेकर प्रदेश महिला कांग्रेस अध्यक्ष रीना बोरासी ने एक अनोखा विरोध प्रदर्शन किया. उन्होंने खाली गैस चूल्हा गैस सिलेंडर और खाली कढ़ाई लेकर प्रदर्शन किया. सिरप कांड:हाईकोर्ट ने सुरक्षित फैसला सुनाया छिंदवाड़ा में जहरीला कफ सिरप पीने से 30 बच्चों की मौत के चर्चित मामले में हाईकोर्ट ने मुख्य आरोपी डॉक्टर प्रवीण सोनी सहित चार आरोपियों की जमानत याचिका खारिज कर दी है। अदालत के फैसले के बाद सभी आरोपियों को अब जेल में ही रहना होगा। बता दें कि कफ सिरप से 30 बच्चों की मौत हुई थी।मंगलवार को सुनवाई के दौरान हाईकोर्ट ने बच्चों की मौत को बेहद गंभीर मानते हुए जमानत देने से इनकार कर दिया। कोर्ट ने अपने आदेश में कहा कि आरोपी डॉक्टर ने सरकारी निर्देशों का पालन नहीं किया और 4 वर्ष से कम उम्र के बच्चों को प्रतिबंधित फिक्स डोज कम्पाउंड दवा दी जिसके चलते बच्चों की मौत हुई। डिप्टी रेंजर समेत दो को गोली मारी रायसेन में पूर्व कर्मचारी ने नर्सरी प्रभारी डिप्टी रेंजर सहित दो लोगों को गोली मार दी। डिप्टी रेंजर राकेश शर्मा को पीठ में गोली लगी। महिला कर्मचारी सुमन बाई की पीठ में लगी गोली शरीर के आर-पार हो गई। वहीं एक अन्य कर्मचारी डालचंद भागते समय गिर गया गोली उसके ऊपर से निकल गई।फायरिंग करने के बाद आरोपी पूरन उर्फ गुड्डा लोधी मौके से भाग निकला। कुछ देर बाद उसका शव एक पेड़ से लटका मिला। पुलिस ने मौका मुआयना करने के बाद पूरन के आत्महत्या करने की आशंका जताई है। उज्जैन में बजरंग दल के कार्यकर्ता की पिटाई का वीडियो उज्जैन के केशव नगर में हफ्ता मांगने के विवाद को लेकर मंगलवार को दो पक्षों में जमकर मारपीट हो गई। आधा दर्जन लोगों ने कोचिंग संचालक पर लाठी-डंडों से हमला कर दिया। गंभीर हालत में उन्हें इंदौर रेफर किया है।घटना का वीडियो भी सामने आया है। पुलिस ने आरिफ और इमरान के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है और सामने आए सीसीटीवी फुटेज के आधार पर जांच जारी है।नीलगंगा पुलिस के मुताबिक केशव नगर निवासी अजय जागरी कोचिंग क्लास संचालित करते हैं। मंगलवार दोपहर करीब 12:30 बजे क्षेत्र के ही इमरान और आरिफ ने उनसे कथित रूप से हफ्ता मांगा। मना करने पर दोनों ने गाली-गलौज शुरू कर दी। इसी दौरान उनके परिवार के अन्य लोग भी मौके पर पहुंच गए। अजय के घर के बाहर लाठी-डंडों से हमला कर दिया। 119 राजस्व निरीक्षक बने प्रभारी नायब तहसीलदार मध्य प्रदेश के 119 राजस्व निरीक्षक (आरआई) प्रभारी नायब तहसीलदार बनाए गए हैं। इनकी नए जिलों में पोस्टिंग की गई है। विभागीय जांच आपराधिक प्रकरण या दंडादेश यदि पेंडिंग हैं तो राजस्व निरीक्षकों को नायब तहसीलदार का प्रभार नहीं मिलेगा।राजस्व विभाग ने इस संबंध में आदेश जारी कर दिए हैं। सभी को तत्काल प्रभार से पोस्टिंग वाले जिलों में आमद देने को कहा गया है। बोर्ड की परीक्षाएं...नकल रोकने CCTV-जैमर मध्य प्रदेश में मंगलवार को माध्यमिक शिक्षा मंडल की हाईस्कूल परीक्षा के तहत अंग्रेजी का पेपर आयोजित किया गया। परीक्षा सुबह 9 बजे से दोपहर 12 बजे तक चलेगी। इस साल पहली बार एक साथ करीब 9 लाख विद्यार्थियों ने परीक्षा दी। इस दौरान प्रदेश के 5 जिलों से 8 नए नकल के प्रकरण सामने आए। इसमें भिंड से 1 मुरैना से 3 शाजापुर से 1 भोपाल से 2 और सिवनी से 1 मामले दर्ज किए गए। यह सभी केस हाईस्कूल की अंग्रेजी की परीक्षा से सामने आए। वहीं 12वीं की बोर्ड परीक्षा के दौरान एक भी नकल का प्रकरण सामने नहीं आया।