Hindi News Agency,Public Search Engine, Public directory - Express Media Service
क्षेत्रीय
17-Feb-2026

राजधानी रायपुर के महतारी चौक स्थित मल्टीलेवल पार्किंग में खड़ी कार से 36.50 लाख रुपये गबन करने के मामले में पुलिस ने दो आरोपियों को गिरफ्तार किया है। मुख्य आरोपी पीड़ित का करीबी मित्र निकला जिसने कर्ज के दबाव में अपने साथी के साथ वारदात को अंजाम दिया। सिविल लाइन थाना क्षेत्र के प्रार्थी ज्ञानप्रकाश पांडे ने जमीन खरीदने के लिए रखी नकदी कार से गायब होने की शिकायत दर्ज कराई थी। जांच में एंटी क्राइम व साइबर यूनिट तथा सिविल लाइन पुलिस ने सीसीटीवी फुटेज और तकनीकी साक्ष्यों के आधार पर नितिन कुमार सोनी से पूछताछ की। सख्ती से पूछताछ में उसने अपने साथी तनवीर आलम के साथ मिलकर रकम हड़पने की बात कबूल की। पुलिस ने दोनों आरोपियों को गिरफ्तार कर पूरी 36.50 लाख रुपये की रकम बरामद कर ली है। मामले में आगे की कानूनी कार्रवाई जारी है।